• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

पहली बार हेयर कलर कराने से पहले ये बातें ज़रूर जान लें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 14, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
पहली बार हेयर कलर कराने से पहले ये बातें ज़रूर जान लें
Share on FacebookShare on Twitter

बालों को पहली बार कलर करने का निर्णय बड़ा असमंजस भरा होता है. इतने सारे सवाल दिमाग़ में कौंधते रहते हैं- कौन-सा कलर कराऊं? हाइलाइट्स करा लूं क्या? इसके बाद बालों की केयर कैसे करना होगा? बाल फ्रिज़ी तो नहीं हो जाएंगे? यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो चिंता मत कीजिए इनमें से अधिकतर सवालों के जवाब आपको यहां मिल जाएंगे.

 

बालों को कलर करवाने का फ़ैसला कभी भी जल्दबाज़ी में न लें, क्योंकि हेयरकल के बाद आपका लुक पूरी तरह बदल जाएगा. इत्मीनान से अपने कलरिस्ट से हर सवाल का जवाब पूछें और संतुष्ट होने के बाद ही कलर करवाएं. छोटे-से-छोटा और अजीब-से-अजीब सवाल भी पूछने से बिल्कुल न हिचकें. आपके बाल हैं, आपका लुक है तो इस बारे में सवाल पूछना लाज़मी है. यहां हम कुछ ऐसे सवालों के जवाब दे रहे हैं, जिनसे आपके हेयर कलर कराने से जुड़े लगभग सभी बड़े सवालों का जवाब आपको मिल जाएगा.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

पहला सवाल: मुझ पर कौन-सा कलर जंचेगा?
इस सवाल का कोई तयशुदा जवाब नहीं हो सकता, क्योंकि यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे- आपका व्यक्तित्व कैसा है, आप कितना अधिक प्रयोग कर सकती हैं, आप कितनी रिस्क ले सकती हैं वगैरह. लेकिन दूसरा तरीक़ा ये हो सकता है कि आप अपनी रंगत के मुताबिक़ हेयर कलर का चुनाव करें. यदि आपकी रंगत गोरी है तो कूल टोन्स चुनें और गेहुंई है तो वॉर्म टोन्स चुनें. हर रंग कूल और वॉर्म टोन्स में मिल जाता है अत: आप मनपसंद रंग का चुनाव कर सकती हैं.

दूसरा सवाल: मुझे ग्लोबल कलर कराना चाहिए या हाइलाइट्स?
यूं तो यह चुनाव पूरी तरह आपके ऊपर निर्भर करता है. पर ग्लोबल कलर करा रही हैं तो बता दें कि हेयर कलर जितना गहरा होगा, उतनी ही अच्छी तरह यह आपके बालों को ढंक लेगा. अमूमन आपको अपनी आइब्रो के शेड से मिलता-जुलता कलर कराना चाहिए. वहीं हाइलाइट्स बालों को घना दिखाने का भ्रम पैदा करते हैं. ऐसे में यदि आप ग्लोबल कलर नहीं कराना चाहती हैं तो हाइलाइट्स करा सकती हैं. हाइलाइट्स का रंग क्या हो यह आप अपने कलरिस्ट की सलाह लेकर तय कर सकती हैं.

तीसरा सवाल: कलर करने के बाद कहीं बाल फ्रिज़ी तो नहीं हो जाएंगे?
आपके बालों का प्रकार चाहे जो हो, लेकिन कलर कराने के बाद आपको इनकी एक्स्ट्रा केयर करनी होगी. ज़ाहिर है कि हेयर कलर्स में केमिकल होते हैं, जो बालों को ड्राइ बना देते हैं. अत: आपको अपने बालों के पोषण का अतिरिक्त ख़्याल रखना होगा. इसके लिए आप घर पर भी हाइड्रेटिंग हेयर पैक/मास्क बना सकती हैं या फिर बाज़ार में उपलब्ध प्रोडक्ट्स या सलून की सेवाएं ले सकती हैं. बालों को कलर करवाने के बाद आपको अपने हेयर प्रोडक्ट्स में भी बदलाव करना होगा. बाज़ार में कलर किए गए बालों पर इस्तेमाल करने के लिए कई शैम्पू, कंडिशनर्स और सीरम उपलब्ध हैं, आप इनमें से अपने लिए उपयुक्त प्रोडक्ट का चुनाव कर सकती हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: colored hair carehair care after hair colorhair colorHair maskhair packhair productshighlightshow to colorwhen to get highlightswhich color will suit hairकब कराएं हाइलाइट्सकलर्ड बालों की देखभालकैसा कलर कराएंकौन-सा रंग बालों पर करेगा सूटहाइलाइट्सहेयर कलरहेयर कलर के बाद बालों की देखभालहेयर पैकहेयर प्रोडक्ट्सहेयर मास्क
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum