• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

पांच ट्रिक्स, जो मेकअप लुक को अगले स्तर पर पहुंचा देंगी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 1, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
पांच ट्रिक्स, जो मेकअप लुक को अगले स्तर पर पहुंचा देंगी
Share on FacebookShare on Twitter

यदि अच्छी तरह मेकअप करने के बाद भी आपको ये लगता है कि इसमें कुछ कमी-सी रह गई है तो आप सही आलेख पर हैं. दिवाली के समय त्यौहार के लिए एकदम तैयार नज़र आने के लिए आप अबकि जब मेकअप करें तो इन पांच बातों का ख़्याल रखें और अपने मेकअप लुक को अगले स्तर तक ले जाएं.

मेकअप करना रॉकेट साइंस तो है नहीं कि आप इसे सीख न सकें और अच्छी तरह न कर सकें. हां, लेकिन यह बात मेकअप के लिए भी पूरी तरह सही है, बिल्कुल वैसे ही जैसे कि यह बात हर क्षेत्र के लिए सही है कि मेकअप करने में कुशल होने के लिए आपको प्रैक्टिस करनी होती है. लेकिन यह बात भी सच है कि यदि आपको मेकअप के कुछ ऐसे टिप्स पता चल जाएं, जो वाक़ई कारगर हों तो आप अपने लुक को कई गुना बेहतर बना सकती हैं, वो भी तुरंत. तो आगे पढ़ती जाइए, क्योंकि ऐसे ही कुछ मंत्र हम आपको बताने जा रहे हैं, जो आपके मेकअप लुक को उसके अगले स्तर पर पहुंचा देंगे.

चेहरे को मेकअप के लिए तैयार कीजिए
चेहरे पर मेकअप प्रोडक्ट्स अप्लाइ करने से पहले चेहरे को इन प्रोडक्ट्स के लिए तैयार करना बहुत ज़रूरी है. इसके लिए चेहरे को क्लेंज़ करें, टॉवेल से थपथपाते हुए चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त पानी सोख लें. अब हल्के गीले चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाएं. उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए तब तक चेहरे की मसाज करें, जब तक कि मॉइस्चराइज़र त्वचा के भीतर समाहित न हो जाए. इसके 10 मिनट बाद चेहरे पर प्राइमर लगाएं. अब जब आप चेहरे पर फ़ाउंडेशन, कंसीलर, चीक टिंट वगैरह लगाएंगी तो यह बहुत आसानी से लगेगा और लंबे समय तक चेहरे पर टिका भी रहेगा.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

नेकलाइन पर भी लगाएं फ़ाउंडेशन
यदि आप चाहती हैं कि आपका मेकअप सुंदर नज़र आए तो यह एक बेहद असरदार टिप है, जिसका आपको शब्दश: पालन करना चाहिए. जब आप चेहरे पर फ़ाउंडेशन लगा रही हों तो इसे गर्दन और नेकलाइन पर भी लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें. इससे आपके चेहरे और गर्दन की रंगत समान नज़र आएगी और मेकअप उभरकर सुंदर नज़र आएगा.

आंखों को करें टाइटलाइन
आंखों को टाइटलाइन करने का सीधा अर्थ यह है कि काजल को केवल अपनी निचली वॉटरलाइन पर ही नहीं, बल्कि ऊपरी वॉटरलाइन पर भी लगाएं. एक बार आपने इस आदत को अपना लिया तो आपको ख़ुद ही समझ में आ जाएगा कि इससे आपका मेकअप लुक कितना ज़्यादा बेहतरीन नज़र आने लगता है. आंखों को टाइटलाइन करने से न सिर्फ़ उन्हें ख़ूबसूरत परिभाषा मिलती है, बल्कि आंखे बड़ी होने का भ्रम भी पैदा होता है.

…तब वाइट काजल का करें उपयोग
यदि आपकी आंखें छोटी हैं तो काले रंग के काजल का इस्तेमाल न करें. ऐसे में सफ़ेद रंग का काजल लगाने की ट्रिक आपके बेहद काम आएगी. सफ़ेद रंग का काजल आपकी आंखों को चमकीला और बड़ा दिखाने का काम करेगा.

होंठों को आउटलाइन ज़रूर करें
आप चाहे किसी भी रंग की लिपस्टिक क्यों न लगा रही हों, लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को आउटलाइन ज़रूर करें. इससे आपके होंठों को अच्छी परिभाषा मिलेगी और लिपस्टिक बहेगी भी नहीं. यहां एक काम का टिप ये है कि अपने पास हमेशा न्यूट्रल कलर का एक लाइनर ज़रूर रखें. इसी की सहायता से अपने होंठों को आउटलाइन करें और लिपस्टिक लगा लें. इस तरह आपको हर रंग की लिपस्टिक के लिए अलग-अलग लाइनर्स नहीं ख़रीदने पड़ेंगे, क्योंकि न्यूड लिप लाइनर हर शेड की लिपस्टिक के लिए अच्छी तरह काम करता है.

 फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: basic rulesgood makeupmakeupmakeup mantramakeup proficiencymakeup rulesproper use of powderrules that will enhance makeuptightlinewhite kajalअच्छा मेकअपटाइटलाइनपाउडर का सही तरीक़े से इस्तेमालबुनियादी नियममेकअपमेकअप के नियममेकअप मंत्रमेकअप में दक्षतामेकअप रूल्सरूल्स जो मेकअप को बेहतर बनाएंगेवाइट काजल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum