• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

बेबी ऑइल के वो इस्तेमाल, जो आपके सौंदर्य को बढ़ाएंगे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 24, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
बेबी ऑइल के वो इस्तेमाल, जो आपके सौंदर्य को बढ़ाएंगे
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपके घर में छोटा बच्चा है और उसके लिए आप बेबी ऑइल का इस्तेमाल करती हैं तो यह जान लीजिए कि यह बेबी ऑइल केवल बच्चे के लिए ही नहीं, आपके लिए भी बेहद काम का साबित हो सकता है. आप इसके इस्तेमाल से बच्चे की त्वचा और बालों के साथ-साथ अपनी त्वचा और बालों की भी अच्छी तरह देखभाल कर सकती हैं. यहां हम आपको बेबी ऑइल के उन इस्तेमालों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आप अब तक नहीं जानती थीं.

 

केवल आपके शिशु के लिए ही नहीं ‘बेबी ऑइल’ आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत ही काम का होता है. इसके कुछ इस्तेमाल, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आपके भी बहुत काम आएंगे.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

यह एक अच्छा मेकअप रिमूवर है
यदि आपका मेकअप रिमूवर ख़त्म हो गया है तो आप बेबी ऑइल को बिंदास मेकअप रिमूवर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. आपको करना बस यह है कि एक कॉटन बॉल में बेबी ऑइल की कुछ बूंदें डालें और इससे अपने चेहरे पर लगे मेकअप को अच्छी तरह हटा लें. एक बार मेकअप निकालने के बाद आप दूसरी बार भी इसी तरह से मेकअप हटाएं और आश्वस्त हो लें कि मेकअप अच्छी तरह हट गया है. बेबी ऑइल मेकअप हटाने के साथ-साथ आपके चेहरे को भली-सी चमक भी देगा.

फ़्लाइअवेज़ को रखता है क़ाबू में
चाहे हम बालों को कितनी ही अच्छी तरह क्यों न बांधें, लेकिन छोटे-छोटे बाल कुछ ही देर में उड़ने लगते हैं. यदि आपको भी ये फ़्लाइअवेज़ परेशान करते हैं तो इन्हें क़ाबू में रखने के लिए आप बेबी ऑइल का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए भी एक कॉटन बॉल में बेबी ऑइल की कुछ बूंदें डालें और इस कॉटन बॉल को उड़ने वाले बालों पर हल्के हाथों से फिरा दें. और आपका काम हो जाएगा, फ़्लाइअवेज़ आपकी बात मानें या न मानें बेबी ऑइल की बात ज़रूर मानेंगे.

हाथ-पैरों को देता है बेहतरीन चमक
यदि आप स्लीवलेस या फिर शॉर्ट ड्रेस पहनना चाहती हैं तो अपने हाथ और पैरों को चमक व आकर्षण देने के लिए इन पर बेबी ऑइल लगाएं. स्नान के तुरंत बाद, जब आपके हाथ-पैर हल्के गीले हों तो उनपर बेबी ऑइल लगाएं और दो से तीन मिनट तक अच्छी तरह मालिश करें. इसके बाद आपके हाथ और पैरों पर आई आकर्षक चमक को आप ख़ुद ही महसूस कर सकेंगी.

नाख़ूनों को रखता है मज़बूत
सर्दी के मौसम में आपके नाख़ूनों के क्यूटिकल्स रूखे हो जाते हैं और नाख़ून टूटने लगते हैं. बेबी ऑइल को यदि रोज़ाना नाख़ूनों के क्यूटिकल्स पर लगाकर मालिश करेंगी तो आपके नाख़ून मज़बूत होंगे, कम टूटेंगे और उनकी चमक बरक़रार रहेगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: baby oilbaby oil can be used like thisbaby oil is of great use to youBeautyHair careskin carethese uses of baby oilआपके बड़े काम का है बेबी ऑइलत्वचा की देखभालबालों की देखभालबेबी ऑइलबेबी ऑइल के ये इस्तेमालबेबी ऑइल को यूं भी किया जा सकता है इस्तेमालब्यूटी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum