• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

डैंड्रफ़ हटाना है? अपनाएं ये प्राकृतिक, घरेलू उपाय

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 7, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
डैंड्रफ़ हटाना है? अपनाएं ये प्राकृतिक, घरेलू उपाय
Share on FacebookShare on Twitter

डैंड्रफ़ यानी रूसी बालों की एक आम समस्या है, जिस पर ध्यान न दिया जाए तो यह आपके बालों को नुक़सान पहुंचा सकती है. साथ ही, गहरे रंग के कपड़े पहनना आपके लिए एक समस्या हो सकती है, क्योंकि डैंड्रफ़ इन कपड़ों पर बिखरेगी तो आपके लिए स्थिति असहज हो जाएगी. यदि आप भी डैंड्रफ़ को हटाना चाहते/चाहती हैं तो ये घरेलू उपाय अपनाएं. चूंकि ये प्राकृतिक हैं अत: आपके बालों और स्कैल्प को नुक़सान पहुंचाए बिना डैंड्रफ़ का ख़ात्मा कर देंगे.

 

भारतीय रसोई इतनी समृद्ध है कि वहां आपको अपने स्वास्थ्य, त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान मिल जाता है. बालों में डैंड्रफ़ के लिए भी आपको अपनी रसोई में ही कई सामग्रियां मिल जाएंगी, जो बिना कोई साइड इफ़ेक्ट डाले न सिर्फ़ डैंड्रफ़ हटा देंगी, बल्कि आपके बालों को मज़बूत भी बना देंगी. आइए, ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्ख़ों पर नज़र डालें, जो आपको इस समस्या से निजात दिला देंगे.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

मेथी दाने
यदि आपका अनुमान ये था कि मेथी दाने केवल पेट के लिए मुफ़ीद होते हैं तो आप मेथी दानों के बारे में केवल आधे सच से वाक़िफ़ हैं. आपको बता दें कि ये मैजिकल मेथी दाने डैंड्रफ़ दूर करने का बेहतरीन उपाय हैं. मेथी दाने ऐंटीबैक्टीरियल और ऐंटीफ़ंगल गुणों से भरपूर तो होते ही हैं. साथ ही, इनमें प्रोटीन, विटामिन C, आयरन, पोटैशियम, निकोटिनिक ऐसिड और लेसिथिन भी मौजूद होता है.
कैसे करें इस्तेमाल: दो टेलस्पून मेथी दाने रात के समय भिगो दें. रातभर पानी में भीगने के बाद ये फूल जाएंगे तो सुबह पानी निथार कर बीजों को ब्लेंड कर के पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपने स्कैल्प व बालों पर लगाएं. इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें. फिर बालों को सौम्य शैम्पू से धो लें. कंडिशनर भी लगाएं.

दही
जहां दही का सेवन पेट के लिए बेहतरीन माना जाता है, त्वचा के लिए उबटन बनाने में दही का इस्तेमाल होता है, बालों की चमक बढ़ाने में भी दही कारगर है, वहीं दही वह सबसे आसान घरेलू नुस्ख़ा भी है, जो डैंड्रफ़ हटाने में असरदार है.
कैसे करें इस्तेमाल: एक बोल में दही लें उसे अच्छी तरह फेंटें और अपने पूरे स्कैल्प पर इसे अच्छी तरह लगाएं. अब इसे आधे घंटे तक स्कैल्प और बालों पर लगा रहने दें. जब दही हल्का सूखा महसूस होने लगे तो गुनगुने पानी से बालों को धो लें. इससे डैंड्रफ में कमी भी आएगी, दही में मौजूद पोषक तत्वों के चलते आपके बालों को टेक्स्चर सुधरेगा और बाल मज़बूत भी बनेंगे.

टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑइल ऐंटीमाइक्रोबिअल और ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी गुण से भरपूर होता है, जो डैंड्रफ़ हटाने में अहम् भूमिका निभाते हैं. पहले टी ट्री का इस्तेमाल मुहांसो और सोरायसिस के इलाज में किया जाता था, क्योंकि इसकी मेडिकल प्रॉपर्टीज़ बेहतरीन हैं. यूं भी यह माना हुआ सच है कि सामान्य शैम्पू की तुलना में टी ट्री ऑइल वाले शैम्पू बालों के लिए ज़्यादा अच्छे होते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल: डैंड्रफ दूर करने के उपायों में से टी ट्री ऑइल का इस्तेमाल करना अपेक्षाकृत ज़्यादा आसान है. इसके लिए आपको करना बस ये होगा कि अपने शैम्पू में टी ट्री ऑइल की कुछ बूंदें डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके लिए अपने शैम्पू में कुछ बूंद टी ट्री ऑइल डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब इस मिश्रण को बालों पर लगाएं. पांच मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से बाल धो लें.

ऐप्पल साइडर विनेगर
ऐप्पल साइडर विनेगर ऐंटीफ़ंगल और ऐंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. यह विनेगर डैंड्रफ़ पैदा करने वाले फ़ंगस को हटा कर डैंड्रफ़ की समस्या को प्रभावी रूप से कम करता है. ऐप्पल साइडर विनेगर के ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी गुण स्कैल्प पर होने वाली खुजली, जलन और सूजन से निजात दिलाते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल: एक बोल में ऐप्पल साइड विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में डालें और मिलाएं. बालों में शैम्पू करें, बालों को अच्छी तरह धोएं. इसके बाद गीले बालों पर इस मिश्रण को लगाएं. इसे स्कैल्प और पूरे बालों पर अच्छी तरह लगाएं. लगभग 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को पानी से धो लें. सप्ताह में एक बार ऐसा करें कुछ ही सप्ताह में आपको डैंड्रफ़ से राहत मिल जाएगी.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: Apple Cider VinegarDandruffDandruff Removal Remedyfenugreek seedsHome remediesnatural waysRemove DandruffTea Tree OilYogurtऐप्पल साइडर विनेगरघरेलू नुस्खेटी ट्री ऑइलडैंड्रफडैंड्रफ़ हटाने उपायदहीप्राकृतिक तरीक़ेमेथी दानेरूसी हटाएं
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum