• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

बालों को स्ट्रेटन कराना है? उससे पहले जानें स्ट्रेटन बालों की देखभाल का तरीक़ा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 12, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
बालों को स्ट्रेटन कराना है? उससे पहले जानें स्ट्रेटन बालों की देखभाल का तरीक़ा
Share on FacebookShare on Twitter

आप बालों को स्ट्रेटन करा चुकी हों या फिर कराना चाहती हों, यह जानना बेहद ज़रूरी है कि केमिकली स्ट्रेट किए हुए बालों को विशेष देखभाल की ज़रूरत होती है. और कैसे की जानी चाहिए स्ट्रेटन किए हुए बालों की देखभाल, किन बातों का रखा जाना चाहिए ख़्याल, ताकि स्ट्रेटनिंग कराने की क़ीमत आपको पूरी तरह वाजिब लगे, यहां जानिए…

आपने बालों को स्ट्रेटन कराया है या कराने जा रही हैं तो यह जान लें कि यदि केमिकल स्ट्रेटनिंग कराने के बाद आप बालों की सही तरीक़े से देखभाल नहीं करेंगी तो उसका इफ़ेक्ट बहुत जल्दी ख़त्म हो जाएगा और आपके बाल रूखे, बेजान व क्षतिग्रस्त भी नज़र आ सकते हैं. अत: स्ट्रेटन किए गए बालों की देखभाल बेहद ज़रूरी है, ताकि वे हमेशा आकर्षक नज़र आएं. इसके लिए जानें कि…

अब आपको नए हेयर प्रोडक्ट्स ख़रीदने होंगे
अब आपके बाल केमिकली ट्रीट हो चुके हैं और उनपर आपके पुराने हेयर प्रोडक्ट्स काम के साबित नहीं होंगे. अब आपको ऐसे हेयर प्रोडक्ट्स चाहिए होंगे जो ख़ासतौर पर केमिकली स्ट्रेटन किए गए बालों के लिए ही बनाए गए हों. आपको कौन-से हेयर प्रोडक्ट्स अपनाना चाहिए इस बारे में आप अपने हेयर एक्स्पर्ट से पूछें, बाज़ार का रुख़ करें और उन प्रोडक्ट्स को ख़रीद लाएं. ये प्रोडक्ट्स आपके बालों में चमक लाएंगे और उन्हें नर्म-मुलायम बनाए रखेंगे.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

धूप से बालों की सुरक्षा करनी होगी
यदि आपको बीच पर जाना, पूल साइड पर बैठना पसंद है या फिर शॉपिंग या काम के सिलसिले में धूप में रहना होता है तो आपको पहले अपने बालों का ख़्याल रखना होगा. धूप, बाहर की प्रदूषण वाली हवा और धूल का कॉकटेल आपके केमिकली ट्रीटेड बालों को नुक़सान पहुंचा सकता है. अत: धूप में बाहर निकलते समय स्कार्फ़ पहनें, हैट का इस्तेमाल करें या फिर छाता साथ रखें, ताकि सूरज की किरणें आपके बालों को किसी तरह का नुक़सान न पहुंचा सकें. और अच्छी बात यह है कि इन दिनों बाज़ार में इतने सुन्दर स्कार्फ़, हैट और छाते मिलते हैं कि वे आपके स्टाइल का हिस्सा नज़र आएंगे.

हीटिंग प्रोडक्ट्स के इस्तेमल से बचना होगा
बालों को केमिकल स्ट्रेटन कराने के बाद हीटिंग प्रोडक्ट्स, जैसे- हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनिंग आयरन का इस्तेमाल करने का मतलब है अपने बालों को कमज़ोर और ब्रिटल बनाना. बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें और यदि जल्दबाज़ी में कभी-कभार हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना ही पड़े तो इसकी सेटिंग को ‘कोल्ड’ पर रखें. यदि किसी वजह से स्ट्रेटनिंग आयरन का इस्तेमाल करना ही पड़े तो बालों में हीट प्रोटेक्टेंट लगाने के बाद ही ऐसा करें. इसके अलावा गर्म पानी से बाल धोने से भी बचें. हम कई बार बता चुके हैं कि गर्म पानी से बालों के क्यूटिकल्स खुल जाते हैं और इससे बालों का प्राकृतिक तेल हट जाता है. जिससे बाल फ्रिज़ी, रूखे और बेजान नज़र आते हैं. अत: बाल धोने के लिए गुनगुने या ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें.

शैम्पू का इस्तेमाल भी कम करना होगा
स्ट्रेटनिंग कराने के बाद बालों को बार-बार शैम्पू करने के लालच से बचें. बालों को स्ट्रेटन कराने के बाद सप्ताह में केवल दो बार ही शैम्पू करें. इसके अलावा, जब कभी आपकी इच्छा हेड बाथ लेने की हो तो बालों को पानी से अच्छी तरह धोने के बाद केवल कंडिशनर का इस्तेमाल करें. इससे आपके बालों में सुंदर चमक भी आएगी और बाल स्ट्रेट भी बने रहेंगे. हां, सप्ताह में एक बार स्कैल्प और बालों की तेल लगाकर चम्पी ज़रूर करें.

बालों को जल्दी-जल्दी ट्रिम करवाते रहना होगा
केमिकली स्ट्रेटन बालों के दोमुंहे होने की संभावना होती है. और यह बात तो हम सभी जानते हैं कि दोमुंहे बालों यानी स्प्लिट एंड्स की वजह से बाल बेहद रूखे और बेजान नज़र आते हैं. अत: हर छह से आठ सप्ताह के बीच बालों को ट्रिम करवाती रहें, ताकि स्प्लिट एंड्स हट जाएं और आपके बाल सुंदर नज़र आएं.

 फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: ConditioningHeating ProductsHot WaterPermanent Hair StraighteningPermanent StraighteningShampoo UseStraighten HairStraighten Hair CareSunlightकंडिशनिंगगर्म पानीधूपपर्मानेंट स्ट्रेटनिंगबालों की पर्मानेंट स्ट्रेटनिंगशैम्पू का इस्तेमालस्ट्रेटन बालस्ट्रेटन बालों की देखभालहीटिंग प्रोडक्ट्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum