• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

गर्मियों में यूं करें ऑइली त्वचा की देखभाल

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 19, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
गर्मियों में यूं करें ऑइली त्वचा की देखभाल
Share on FacebookShare on Twitter

आप अपने चेहरे को धोकर कहीं जाने तैयार होती हैं, मेकअप करने पर 10 मिनट ख़र्च करती हैं और जैसे ही उस पार्टी में पहुंचती हैं, आपका मेकअप जैसे बहने को हो आता है. त्वचा पर तेल की पर्त नज़र आने लगती है. यदि ऑइली स्किन आपकी समस्या है तो उससे निपटने के आसान तरीक़े यहां मौजूद हैं.

ऑइली त्वचा की देखभाल करना गर्मियों में और भी मुश्क़िल हो जाता है, क्योंकि इस मौसम में चेहरे पर तुरंत ही तेल नज़र आने लगता है. पर क्या आपको पता है कि कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप ऑइली त्वचा पर आने वाले तेल को नियंत्रित कर सकती हैं? यहां हम उन्हीं बातों के बारे में बता रहे हैं.

चेहरा हमेशा साफ़ टॉवेल से और सही तरीक़े से पोछें
तैलीय त्वचा पर यूं भी मुहांसे हो जाते हैं. इसकी वजह यह है कि तेल, धूल व प्रदूषण के कणों की वजह से आपकी त्वचा के रोमछिद्र यानी पोर्स बंद हो जाते हैं. अत: बहुत ज़रूरी है कि आप अपने चेहरे को अच्छी तरह धोने के बाद एकदम साफ़ टॉवेल से पोछें. चेहरे को थपथपाते हुए पोछें, रगड़ते हुए नहीं. रगड़ते हुए पोछने पर आपके त्वचा की कोशिकाएं चोटिल हो सकती हैं. साथ ही यदि चेहरे पर कोई मुहांसा है तो वह फूट सकता है, जो और मुहांसों का या ब्रेकआउट्स का कारण बन सकता है.
इसके अलावा चेहरे को ज़रूरत से ज़्यादा न धोएं अन्यथा यह और भी ऑइली हो जाएगा. दिन में दो बार चेहरा धोना पर्याप्त होता है. इस बीच यदि आपके चेहरे पर ऑइल आ रहा है तो आप उसे टिशू पेपर से थपथपाते हुए पोछ सकती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
यदि आप ऑइली त्वचा को संतुलित रखना चाहती हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. एक दिन में आठ से दस ग्लास तक पानी पिएं. इससे आपका शरीर (और त्वचा भी) डीटॉक्स होता है. इसकी वजह से आपकी त्वचा नम, तरोताज़ा और ख़ूबसूरत नज़र आती है. यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंगी तो ख़ुद ही इस बात को महसूस करेंगी कि आपकी त्वचा कम तैलीय हो गई है.

नियमित रूप से चेहरे को एक्स्फ़ॉलिएट करें
त्वचा को एक्स्फ़ॉलिएट करने से त्वचा पर जमी मृत कोशिकाएं यानी डेड सेल्स हट जाती हैं. यदि आपकी त्वचा ऑइली है तो उस पर पर्यावरण में मौजूद धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण आसानी से जम जाते हैं. इन्हें हटाना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि न हटाए जाने पर यह त्वचा पर मुहांसों और इन्फ़ेक्शन्स का कारण बन सकते हैं. यही वजह है कि ऑइली त्वचा को सप्ताह में कम से कम एक बार एक्स्फ़ॉलिएट ज़रूर किया जाना चाहिए.

ऑयली त्वचा के लिए बने फ़ेसवॉश और मॉइस्चराइज़र का ही इस्तेमाल करें
त्वचा ऑइली है तो आपका फ़ेसवॉश और मॉइस्चराइज़र ऐसा हो, जो ख़ासतौर पर ऑइली त्वचा के लिए बना हो. आपका मॉइस्चराइज़र जेल या वॉटर बेस्ड ही रखिए. हां, यह ज़रूर देख लीजिए कि इसमें त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने वाला विटामिन E मौजूद हो.  हां, ये सोचने की ग़लती न करें कि आपकी त्वचा ऑइली है तो इसे मॉइस्चराइज़र की ज़रूरत है ही नहीं. जब भी अपना चेहरा धोएं, त्वचा के अनुरूप मॉइस्चराइज़र लगाना, त्वचा को स्वस्थ रखने का पहला क़दम है.

मेकअप प्रोडक्ट्स भी ऑइल-फ्री ही चुनें
मेकअप प्रोडक्ट्स ख़रीदते समय भी इस बात को लेकर सजग रहें कि आपकी त्वचा ऑइली है तो आपको उसके मुताबिक़ प्रोडक्ट्स ही लेने हैं. वॉटर बेस्ड क्रीम या लिक्विड फ़ाउंडेशन चुनें. मेकअप से पहले प्राइमर लगाना न भूलें. पाउडर वाले मैट प्रोडक्ट्स का चुनाव भी सही रहेगा. यदि मेकअप करने से पहले चेहरे पर बर्फ़ यानी आइस लगा लेंगी और उसके बाद प्राइमर लगाने से शुरुआत करेंगी तो मेकअप आपके चेहरे पर लंबे समय तक टिका रहेगा.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: how to take care of oily skinoily skinskinskincaresummertaking care of oily skin in summerऑइली त्वचाऑइली त्वाचा की देखभालऑइली स्किनगर्मियों में ऑइली त्वचा की देखरेखतैलीय त्वचात्वचात्वचा देखभालस्किन केयरस्किनकेयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum