• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

मेकअप स्पॉन्ज को साफ़ करना बेहद ज़रूरी है. यहां जानें, कैसे करें यह काम?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 3, 2021
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
मेकअप स्पॉन्ज को साफ़ करना बेहद ज़रूरी है. यहां जानें, कैसे करें यह काम?
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप मेकअप की शौक़ीन हैं तो आपको पता ही होगा कि आपको हर सप्ताह अपने मेकअप टूल्स, जैसे- मेकअप ब्रश, स्पॉन्ज आदि, को साफ़ करते रहना चाहिए. यदि आप इन्हें साफ़ नहीं रखेंगी तो आपको इनमें मौजूद पुराने मेकअप कणों की बदौलत मुहांसे और ब्रेकआउट्स जैसी ही अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा. और यदि आप यह जानने की इच्छुक हैं कि इन मेकअप टूल्स को साफ़ कैसे किया जाना चाहिए तो इस आलेख को पढ़ती जाइए, क्योंकि यहां हम अपको बता रहे हैं मेकअप स्पॉन्ज को साफ़ करने का तरीक़ा.

मेकअप टूल्स मेकअप करने की प्रक्रिया को आसान बना देते हैं. इनकी सहायता से आपका मेकअप बेदाग़ नज़र आता है. ये आपके मेकअप का ख़्याल रखते हैं, पर क्या आप इनका ख़्याल रखती हैं? यदि आपका जवाब ‘ना’ है तो भी हमें आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि कई मेकअप प्रेमी महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती कि मेकअप टूल्स को कैसे साफ़ किया जाए. यही वजह है कि हम आपको यहां आपके मेकअप को शानदार बनाने वाले मेकअप टूल-मेकअप स्पॉन्ज, को साफ़ करने का सही तरीक़ा बता रहे हैं. इस तरीक़े को आज़माते हुए आप सप्ताह में एक बार अपने मेकअप स्पॉन्ज को ज़रूर साफ़ करें.

• मेकअप स्पॉन्ज को अच्छी तरह साफ़ करने के लिए बहुत ज़रूरी है कि आप एक बोल में गर्म पानी डालें. पानी उबलता हुआ गर्म भी न हो, लेकिन इतना गर्म तो हो कि स्पॉन्ज पर लगे मेकअप प्रोडक्ट को ढीला कर सके. साथ ही, बोल में गर्म पानी इतनी मात्रा में हो कि मेकअप स्पॉन्ज उसमें आसानी से डूब सके. इस पानी में एक टेबलस्पून शैम्पू डालें. अच्छी तरह मिलाएं और स्पॉन्ज को इस पानी में डुबा दें. गर्म पानी और शैम्पू का घोल मेकअप के उन ज़िद्दी कणों को ढीला कर देगा, जिन्होंने आपके स्पॉन्ज के रंग को ही बदल दिया था.

• लगभग पांच-सात मिनट के बाद बोल में हाथ डालें, स्पॉन्ज को अपने हाथों की सहायता से दबाते और छोड़ते हुए रगड़ें. ऐसा करने से मेकअप के कण स्पॉन्ज से अलग होने लगेंगे और स्पॉन्ज साफ़ होने लगेगा. रगड़ते समय दबाव इतना ज़्यादा न रखें कि स्पॉन्ज फट ही जाए, यह काम आपको हल्के हाथों से करना होगा. जब ऐसा लगे कि स्पॉन्ज में लगा प्रोडक्ट हट गया है तो समझिए कि अब आप स्पॉन्ज को साफ़ करने के अगले स्टेप के लिए तैयार हैं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

• स्पॉन्ज को बोल से निकालें और नल के नीचे रखें. ठंडे पानी से इसे अच्छी तरह धोएं. हल्के हाथों से रगड़ती जाएं. इससे इसमें लगा, बचा हुआ मेकअप प्रोडक्ट भी निकल जाएगा. जब आपको लगे कि स्पॉन्ज साफ़ हो गया है तो नल बंद कर दें.

• अब स्पॉन्ज को हल्के हाथों से दबाएं, ताकि इसमें भरा हुआ पानी निकल जाए. अब इसे सूखने दें. सूखने पर आपका मेकअप स्पॉन्ज बिल्कुल नए जैसा नज़र आएगा और आप इसका इस बात से डरे बिना इस्तेमाल कर सकेंगी कि कहीं इसमें फंसा पुराना मेकअप प्रोडक्ट आपकी त्वचा को नुक़सान तो नहीं पहुंचाएगा? सप्ताह में एक बार इस तरीक़े से अपने स्पॉन्ज को साफ़ ज़रूर करें.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम/पिन्टरेस्ट

Tags: Beautyclean your makeup spongehow to clean your makeup spongekeep cleaning your makeup spongemakeupmakeup spongesteps to clean your makeup spongeकैसे साफ़ करें मेकअप स्पॉन्जकैसे साफ़ रखें मेकअप स्पॉन्जज़रूरी है मेकअप स्पॉन्ज को साफ़ करनाब्यूटीमेकअपमेकअप स्पॉन्जसाफ़ रखें मेकअप स्पॉन्जहमेशा साफ़ रखें मेकअप स्पॉन्ज
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum