• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

वैक्सिंग कराने में दर्द कम होगा, यदि इन बातों का ध्यान रखें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 13, 2022
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
वैक्सिंग कराने में दर्द कम होगा, यदि इन बातों का ध्यान रखें
Share on FacebookShare on Twitter

आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें वैक्सिंग के दौरान बहुत ज़्यादा दर्द महसूस होता है? बावजूद इसके आप वैक्सिंग इसलिए कराती हैं कि इसके नतीजे सबसे अच्छे होते हैं? तो आपको बता दें कि कुछ बातों का ध्यान रखने से वैक्सिंग के दौरान आपको दर्द कम महसूस होगा. क्या हैं ये बातें यह जानने के लिए पढ़ें यह आलेख.

 

वैक्सिंग कराने के दौरान सभी महिलाओं को दर्द होता, लेकिन कुछ महिलाओं को बहुत ही ज़्यादा दर्द होता है. पर वैक्सिंग कराना इसलिए ज़रूरी लगता है, क्योंकि इस प्रक्रिया सेअनचाहे बालों बहुत प्रभावी तरीक़े से हट जाते हैं. यदि आपको भी वैक्सिंग कराते समय दर्द महसूस होता है तो वैक्सिंग के लिए यहां बताएग गए टिप्स आज़माएं और देखें कि ये सुझाव अमल में लाने के बाद आपको दर्द से कितनी राहत मिलती है.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

वैक्सिंग के लिए सही समय चुनें
वैक्सिंग कराने के लिए यदि आप सही समय चुनेंगी तो आपको वैक्सिंग के दौरान होने वाले दर्द में वाक़ई कमी महसूस होगी. सबसे पहली बात ये कि वैक्सिंग केवल तभी करवाएं, जब आपके बाल कम से कम आधा सेंटीमीटर लंबे हो चुके हों. इससे बाल आसानी से वैक्स की पकड़ में आते हैं और ज़्यादा दर्द भी नहीं होता. यदि आपके बाल इससे ज़्यादा लंबे होंगे तो आपको वैक्स स्ट्रिप खींचते समय दर्द महसूस होगा. यदि बालों की ग्रोथ इससे कम है तो वो मुश्क़िल से स्ट्रिप की पकड़ में आएंगे और एक-दो बार की मेहनत के बाद ही निकल पाएंगे.
इसके अलावा, अपने पीरियड्स की तारीख़ का ख़्याल रखते हुए कोई ऐसा दिन चुनें, जब आपके पीरियड्स की तारीख़ कम से कम पांच दिन दूर हो. पीरियड्स के दौरान भी वैक्सिंग कराने से बचें. इसकी वजह यह है कि पीरियड्स के ठीक पहले और इसके दौरान आपकी त्वचा ज़्यादा संवेदनशील होती है और ऐसे में वैक्सिंग कराने से आपको दर्द ज़्यादा महसूस होगा.

स्क्रबिंग आएगी काम
आप जब भी वैक्सिंग कराने का मन बनाएं, उससे थोड़ा पहले अपने हाथ-पैरों को स्क्रब करें. चाहे यह स्क्रब घर पर बना हो या बाज़ार से लिया गया हो, दोनों ही बढ़िया काम करेंगे. स्क्रब करने से त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाएं हट जाएंगी. साथ ही हेयर फ़ॉलिकल्स (जहां बालों की जड़ें होती हैं) भी एक्स्फ़ॉलिएट होगा और बाल कमज़ोर हो जाएंगे. इसके बाद वैक्सिंग कराने से बालों को हटाने में कम दर्द महसूस होगा, क्योंकि बाल आसानी से खिंच जाएंगे.

गर्म पानी से करें स्नान
वैक्सिंग कराने जाने से पहले स्क्रबिंग करने से दर्द क्यों कम होगा यह तो हमने आपको बता ही दिया. स्क्रबिंग करने के बाद आप हल्के गर्म पानी से स्नान करें. इससे त्वचा के बंद रोमछिद्र यानी पोर्स खुल जाएंगे. और बालों को हटाना आसान हो जाएगा. वैक्सिंग की प्रक्रिया में कम दर्द होगा. हां, भूल कर भी ठंडे पानी से स्नान न करें, क्योंकि इस त्वचा के रोमछिद्र सिकुड़ जाएंगे और वैक्सिंग के दौरान दर्द ज़्यादा होगा.

ख़ुद कोई एक्स्पेरिमेंट न करें
आपको लग सकता है कि वैक्स और स्ट्रिप आपके पास हो तो वैक्सिंग करना कितना आसान काम है. स्ट्रिप्स को अलग करो, वैक्स लगाओ, शरीर पर लगाओ, फिर दबाओ और बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में खींच कर स्ट्रिप निकाल लो. हो गया काम! पर ऐसा करने पर आपको ज़्यादा दर्द हो सकता है. लेकिन यदि आप चाहती हैं कि दर्द कम हो तो बेहतर ये होगा कि वैक्सिंग हमेशा किसी जानकार या प्रोफ़ेशनल से ही करवाई जाए. ताकि वह बालों की ग्रोथ की सही दिशा देख कर, वैक्स का सही तापमान चेक करने के बाद ही वैक्सिंग करे और आपको कम से कम दर्द हो. जब कोई प्रोफ़शनल वैक्स स्ट्रिप को खींचता है तो कम दर्द होता है. इसके अलावा, वैक्स के ज़्यादा तापमान से जलने का खतरा भी कम रहता है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: before waxingpain relieftips for waxingwaxingwaxing pain reliefदर्द से राहतवैक्सिंगवैक्सिंग के दर्द से राहतवैक्सिंग के लिए टिप्सवैक्सिंग से पहले
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum