• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

प्राइमर से जुड़े सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 16, 2022
in ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
प्राइमर से जुड़े सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो प्राइमर के इस्तेमाल को लेकर मन तो बना रही हैं, लेकिन आपके मन में इससे जुड़े कई सवाल हैं तो आपके सभी सवालों को यूं समझिए कि हमने सुन लिया है. और यहां हम इन सवालों के जवाब दे रहे हैं, ताकि आप इस बात का आकलन कर सकें कि प्राइमर का इस्तेमाला आपको कब से शुरू करना है- कल से या फिर आज से ही!

 

बावजूद इसके कि सौंदर्य के क्षेत्र के विशेषज्ञ इसकी तारीफ़ करते नहीं थकते, यह सच है कि आम युवतियों के बीच प्राइमर उतना लोकप्रिय ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं है. शायद इसकी एक बड़ी वजह यह है कि मेकअप की शौक़ीन युवतियों को इसके बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है. आज हम इसी अंतराल को पाटना चाहते हैं, ताकि आप प्राइमर का इस्तेमाल कर अपने मेकअप लुक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकें. तो आइए, प्राइमर की 360 डिग्री पड़ताल करते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

क्या है प्राइमर का काम?
यदि आपका भी सवाल यही है तो जान लीजिए कि प्राइमर का बुनियादी काम है आपकी त्वचा को मेकअप के लिए तैयार करना. प्राइमर आपकी त्वचा और मेकअप प्रोडक्ट के बीच एक ऐसी पर्त बना देता है, जिससे त्वचा के पोर्स भर कर एक-समान हो जाते हैं और चेहरे की महीन रेखाएं भी भर जाती हैं. प्राइमर लगाने से त्वचा की नमी त्वचा के भीतर ही सील रहती है. इसे लगाने से त्वचा पर बनी एकसमान पर्त पर मेकअप प्रोडक्ट मक्खन की तरह फिसलते हुए लगते हैं, गहरे रंग छोड़ते हैं और लंबे समय तक टिके रहते हैं.

इसे कब, कहां और कैसे लगाया जाना चाहिए?
आपका यह सवाल अपनी जगह बिल्कुल वाजिब है, क्योंकि इसे सही क्रम में लगाने पर ही तो इसके सारे फ़ायदे आपको मिलेंगे. तो जब आप क्लेंज़िंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज़िंग के रूटीन का पालन करने के बाद मेकअप की शुरुआत करने जाएं, ठीक उससे पहले आपको चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए. दूसरे शब्दों में बेस मेकअप से ठीक पहले प्राइमर लगाने से आपके चेहरे को एक समान फ़िनिश मिलेगी, जो आगे के मेकअप के लिए बेहतरीन कैन्वस की तरह साबित होगी. आप प्राइमर को अपनी आंखों पर भी लगाएं, ताकि आइ मेकअप भी बेदाग़ और आकर्षक नज़र आए.
अब रहा सवाल कि इसे लगाया कैसे जाए. तो यह बहुत ही आसान है. एक मटर के दाने के जितना प्राइमर लें और अपनी उंगलियों के पोरों से चेहरे पर इसके डॉट्स लगाती जाएं. अब अपनी उंगलियों को बाहर की ओर ले जाते हुए इसे ब्लेंड करें. ब्लेंडकरने के लिए आप स्पॉन्ज या ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. जब यह अच्छी तरह ब्लेंड हो जाए दो मिनट तक रुकें, ताकि यह सूख जाए. इसके बाद आप चेहरे पर मेकअप प्रोडक्ट्स अप्लाइ कर मेकअप शुरू कर दें.

अपने लिए प्राइमर कैसे चुनूं?
त्वचा पर मौजूद बड़े ओपन पोर्स को हल्का दिखाना चाहती हैं तो मैट फ़िनिश वाले प्राइमर का इस्तेमाल करें. बाज़ार में टिंटेड प्राइमर्स भी उपलब्ध हैं, जो प्राइमिंग का काम भी करते हैं और कलर करेक्शन का भी. आपको बता दें कि एसपीएफ़ वाले प्राइमर्स भी उपलब्ध हैं, जो सूर्य की यूवी किरणों से होनेवाली हानि से आपकी त्वचा की रक्षा करते हैं और ड्यूई प्राइमर्स भी उपलब्ध हैं, जो आपकी त्वचा को ओस जैसी चमक देते हैं. तो आप अपनी आवश्यकता के अनुसार प्राइमर का चुनाव कर सकती हैं. इसके अलावा आंखों के लिए अलग से आइ प्राइमर्स भी आते हैं, जिनके इस्तेमाल से आपका आइ मेकअप बहुत लंबे समय तक टिकेगा और आकर्षक भी नज़र आएगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: benefits of primerhow to apply primerinformation related to primermakeup mantraprimerwhen to apply primerwhy to apply primerकब लगाएं प्राइमरकैसे लगाएं प्राइमरक्यों लगाएं प्राइमरप्राइमरप्राइमर के फ़ायदेप्राइमर लगाने का तरीक़ाप्राइमर से जुड़ी जानकारीमेकअप मंत्र
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum