• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

बंगाल का काला जादू: अनामिका की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 3, 2021
in कविताएं, बुक क्लब
A A
बंगाल का काला जादू: अनामिका की कविता
Share on FacebookShare on Twitter

बंगाल का काला जादू उत्तर की कई लोककथाओं में बदनाम रहा है. उन लोक कथाओं में रोजी कमाने बंगाल की तरफ़ गए पुरुषों को बंगाली बालाएं अपने सम्मोहन में फांस लेती थीं. वरिष्ठ कवयित्री अनामिका की कविता ‘बंगाल का काला जादू’ कमाने के लिए बाहर गए पुरुषों की बिरहन पत्नियों की शंकाओं-कुशंकाओं को शब्द व भाव देती है.

‘रेलिया न बैरी, जहजिया न बैरी,
बैरी नोकरिया हो राम’
देखा है औरतों को गाते बिरहा के गीत,
कोसते हुए सौतन-बैरन नौकरियों को
जिनके चक्कर में पियाओं को गौने के बाद ही
चला जाना होता था कलकत्ता
रंगून,
कारू-कामाख्या!
टुकुर-टुकुर रस्ता निहारती,
कौए से कभी, कभी राही-बटोही से
पूछती फिरती थीं
आठ से साठ बरस तक की
बिरहिनें
कि पिऊ उनके मिले कि नहीं बाट में!

बेचारे राही-बटोही भी क्या जानते होंगे
कौन पिऊ हैं उनके,
वे तो ख़ुद ही होते होंगे किसी के
बिछुड़े पिऊ!
पर फिर भी जैसे बहला देती थी।
सीता को त्रिजटा
कुछ भी बहाने बनाकर,
वे कुछ तो कह ही देते होंगे ऐसा
जिससे कि धीरज बंधे!

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025

बंगाल के काले जादू की चर्चा तो
आपने भी सुनी ही होगी!
गोपीनाथ की जो वो लोककथा गाते हैं जोगी,
उसमें बंगाल की ही तो हैं सातों जादूगरनियां
जो करती हैं वाक्-युद्ध
सिद्ध जोगियों से,
देती हैं उनको जवाब
तुर्की-ब-तुर्की
और पलट देती हैं पासा!
तेलिन, धोबिन, काछिन, भटियारिन,
भिश्तिन, चमारिन और डोमिन
सात प्रगल्भा नायिकाएं
किसी से नहीं डरतीं
और भाशिक व्यंजना ही है उनका हथियार,
सधे हुए वे वाक्य ही तो हैं उनका
तीर, तमंचा, भाला, बर्छ, तलवार
जिनसे बिंधता है हृदय सीधा,
एक बूंद ख़ून नहीं बहता!
बहते हैं बस आंसू
मिट्टी पर गिरकर जो बन जाते हैं चमचम आईना
प्रतिपक्षी की चुधिया जाती हैं आंखें
और फिर जब खुलती हैं
तो उनमें दिखती है उनको
अपनी ऐसी सूरत
कि वे डर जाते हैं अपने से!

भाषा ही वह काला जादू है
जो आपको आपके
अपने चेहरे से डरा सकती है
वही है कटार, वही आईना
यह हमने जाना था
बंगाल की उन जादूगरनियों से
जिनकी विद्या काली विद्या ही कही गई
क्योंकि था भाषा का वैभव वहां!
उनसे बहुत ज़्यादा डरती थीं सब बिरहिने
कि जिसने पोस लिया
सुग्गा बनाके
जालंधर बाबा को,
बबुआ के बाबू को पोस नहीं ले कहीं!
उनके बारे में ही रह-रहकर होते थे
उनको अंदेसे
कि भेड़-बकरी बनाकर
पोस ही लिया होगा
उनके पियाओं को,
तब ही वे कभी नहीं लौटे!

बंगालिनें अब तक हमारी तरफ़
कहलाती हैं जादूगरनी कि
उनकी उन मदमस्त आंखों में
भाषा की पांखें खुल जाने का संतोष
सम्मोहन बनकर खिल जाता है
और जो भी पास जाता है
जीव-जंतु और पंछी-पुरुख
‘आमी तोमाके भालोबाषी’ वाले
चक्कर में पड़ जाता है!
इस डर का ही
पुनर्जन्म है यह सवाल
जो पूछती है बिरहिनी अब
मुन्नी मोबाइल पर अपने पियाओं से
कैसे हैं? के पहले ‘‘कहां हैं, जनाब?’’

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaAnamikaAnamika PoetryBangal ka kala jadoo by AnamikaHindi KavitaHindi KavitayenHindi PoemKavitaPoem Collection Tokari mein digantPoetess Anamikaअनामिकाअनामिका की कविताआज की कविताकवयित्री अनामिकाकविताकविता संग्रह टोकरी में दिगंतटोकरी में दिगंत अनामिकाबंगाल का काला जादूहिंदी कविताहिंदी कविताएं
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum