• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

उसकी मर्ज़ी से : हूबनाथ पांडे की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 5, 2022
in कविताएं, बुक क्लब
A A
Hoobnath-pandey_poem
Share on FacebookShare on Twitter

कविता ‘उसकी मर्ज़ी’ दुनिया में हो रहे ज़ुल्म और नाइंसाफ़ी के प्रतिरोध में उस शक्ति या सत्ता से सवाल है, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसकी मज़ी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता.

उसकी मर्ज़ी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता
क्योंकि उसकी हुक़ूमत पत्तों पर ही चलती है

उसकी मर्ज़ी से जनमते हैं लोग
मरते हैं या मारे जाते हैं
उसकी मर्ज़ी से बनते हैं बम
और फूटते हैं इनसान गुब्बारों की तरह

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025

उसकी मर्ज़ी से निकलता है बच्चा
साठ फ़ुट गहरे गड्ढे से
और साठ सालों में मरते हैं साठ करोड़ बच्चे
भूख और कुपोषण से

उसकी मर्ज़ी से बंटती है ख़ैरातें
बनती हैं शानदार इमारतें उसके लिए
उसने बख़्शी हैं जिसे बे पनाह दौलत
वह उसी को दान करता है उसकी मर्ज़ी से

उसकी मर्ज़ी से
मौत के मुंह से बच जाते हैं गुनहगार
और मारे जाते हैं बेगुनाह

उसकी मर्ज़ी से मासूम बच्चे
हवस का शिकार होते हैं
भीख मांगते हैं
ड्रग्स लेते हैं
और मर जाते हैं जवान होने से पहले

उसकी मर्ज़ी से अस्सी के बाद भी
नौजवानों को मात करते हैं धनपशु

उसकी मर्ज़ी से वेश्याएं बेचती हैं जिस्म
पतिव्रताएं सहती हैं लम्पट पति को
उसकी मर्ज़ी से उसीकी इमारत शहीद होती है
होते हैं अनगिन मासूम हलाक़

उसकी मर्ज़ी चलती है ज़मीन, आसमान, सितारों पर
नहीं चलती तो सिर्फ़ गुनहगारों पर
जो सदियों से
इनसान और इनसानियत को रौंद रहे हैं
रौंदता है सूअर जैसे पवित्र वस्तुओं को
उसकी बनाई दुनिया में जीना है
तो उसकी शान में सिर झुकाना होगा
नहीं करना होगा कोई सवाल
सवाल उसे नहीं भाते
चलती है सिर्फ़ उसकी मर्ज़ी

उसकी मर्ज़ी के ख़िलाफ़
एक पत्ता भी नहीं हिल सकता
भले पूरा पेड़ उखड़ जाए

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaHindi KavitaHindi KavitayenHindi PoemHoobnath PandeyHoobnath Pandey PoetryKavitaPoet Hoobnath PandeyUski Marzi by Hoobnath Pandeyआज की कविताउसकी मर्ज़ीकवि हूबनाथ पांडेकविताहिंदी कविताहिंदी कविताएंहूबनाथ पांडेहूबनाथ पांडे की कविता
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum