• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

नई किताब: अ पोयम अ डे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 11, 2020
in ख़बरें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

‘अ पोयम अ डे’सामयिक कविताओं का अनूठा कलेक्शन, इसमें 34 भारतीय भाषाओं के, 279 कवियों की 365 कविताएं हैं. इनका सलेक्शन और अनुवाद दिग्गज फ़िल्मकार, गीतकार और कवि गुलज़ार ने किया है. अगर आप कविता के मुरीद हैं तो यह कलेक्शन आपके लिए ही है.

जाने-माने प्रकाशन हार्परकॉलिन्स ने पिछले दिनों अ पोयम अ डे नामक एक अनूठा कविता संग्रह लॉन्च किया है. इस संग्रह की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें 34 भारतीय भाषाओं की 365 कविताओं को जगह दी गई है. यह कविता संग्रह इसलिए और भी अनूठा बन जाता है, क्योंकि इन कविताओं का चयन गुलज़ार साहब ने किया है. क़रीब हज़ार पन्ने की इस किताब में यह कविताएं दो भाषा में पढ़ने मिलेंगी, यानी इनका अंग्रेज़ी अनुवाद और गुलज़ार साहब द्वारा किया गया इनका हिंदुस्तानी रूपांतरण.
इस संग्रह में वर्ष 1947 के बाद से अब तक कि कविताओं को जगह दी गई है. यदि आप कविताओं के शौक़ीन हैं तो यह संग्रह आपके लिए कलेक्टर्स पीस बन जाएगा. इसमें 279 कवियों की कविताएं शामिल हैं. इस क्लासिक संग्रह को आप रु. 3,999 में ख़रीद सकते हैं.
गुलज़ार साहब भी इस संग्रह को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने बताया,‘‘अ पोयम ए डे एक ख़्याल की तरह आया, फिर हमने सोचा क्यों न वर्ष 1947 के बाद से लिखी गई अद्भुत कविताओं में से साल के हर दिन पढ़ने के लिए एक कविता चुनी जाए? मैंने कविताओं का चुनाव अपने पसंदीदा कवियों की रचनाओं से करना शुरू किया, पर इसके पहले कि मैं पीछे मुड़कर देख पाता, हमने 279 अलग-अलग कवियों की रचनाएं इस किताब में शामिल कर ली थीं, वह भी 34 भाषाओं की. जैसा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कविताएं किसी सीमा में नहीं बंधी होतीं तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए गुजरात, पंजाब, केरल, गोवा, ओडिशा के कवियों की रचनाओं के साथ-साथ तमिल में लिखी गई श्री लंकाई कवियों की रचनाएं, बांग्ला में लिखी बांग्लादेशी कवियों की कविताएं और पाकिस्तानी कवियों की उर्दू और पंजाबी कविताओं को इस संग्रह में शामिल किया.’’
गुलज़ार साहब की मानें तो मौजूदा दौर के मुश्क़िल समय में हमें हमेशा से कहीं ज़्यादा कविताओं और शब्दों की शक्ति की ज़रूरत है.

टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum