• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

डॉ हंसाजी जे. योगेन्द्र की पुस्तक ‘द सात्विक किचन’ का विमोचन संपन्न

ऐसी किताबें हमारी भोजन संस्कृति की समृद्ध विरासत को उजागर करती हैं - शिल्पा शेट्टी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 8, 2024
in ख़बरें, सुर्ख़ियों में
A A
डॉ हंसाजी जे. योगेन्द्र की पुस्तक ‘द सात्विक किचन’ का विमोचन संपन्न
Share on FacebookShare on Twitter

जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित योग संस्थान, मुंबई की निदेशक डॉ हंसाजी जे. योगेंद्र की नई पुस्तक ‘द सात्विक किचन’ का विमोचन किया. यह पुस्तक पारंपरिक भारतीय भोजन और पोषण संबंधी ज्ञान, आयुर्वेद के सिद्धांतों और सात्विक जीवन की अवधारणाओं के बारे में लिखी गई है.

पारंपरिक भारतीय भोजन से जुड़ी किताब ‘द सात्विक किचन’ के विमोचन के अवसर पर शिल्पा शेट्टी ने कहा, ‘‘द योगा इंस्टीट्यूट में आना और डॉ हंसाजी योगेन्द्र के साथ मंच साझा करना हमेशा एक सम्मान की बात रही है. वे हमेशा से हमारे परिवार में प्रेरणा, मार्गदर्शन और आध्यात्मिक गुरुत्व का स्रोत हैं और इसलिए उनकी नवीनतम पुस्तक ‘द सात्विक किचन’ को लॉन्च करने का यह अवसर मेरे लिए वाक़ई बेहद ख़ास है.’’

इस पुस्तक में भोजन संबंधी आसान नुस्ख़े शामिल किए गए हैं. साथ ही इसमें शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाने वाले प्राकृतिक उपचार, नॉन-डेयरी दूध फॉर्मूलेशन, दुर्लभ हाइड्रेटिंग आयुर्वेदिक पेय, पारंपरिक, भारतीय शाकाहारी व्यंजनों में नवाचार और आसानी से बनने वाले पोषक तत्वों से भरपूर सलाद और पौष्टिक सूप बनाने की आसान विधियां भी दी गई हैं.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

शिल्पा ने आगे कहा, ‘‘यह किताब हमारी भोजन संबंधी संस्कृति की समृद्ध विरासत को उजागर करती है और भारतीय होने के बारे में गहरे गर्व की भावना जगाती है. आज इस बात की ज़रूरत है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति को पूरा महत्व दें और ‘द सात्विक किचन’ जैसी किताब हमें ऐसा करने में मदद करती है. मैं इस बात पर यक़ीन करती हूं कि हम वही हैं जो हम खाते हैं और हमारा भोजन हमारे लिए दवा बन सकता है. यही वजह है कि आयुर्वेद और योग को अच्छे स्वास्थ्य के लिए विज्ञान का ही एक रूप माना जाता है.’’

डॉ हंसाजी जे. योगेंद्र ने शिल्पा शेट्टी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा, ‘‘योग संस्थान ने 105 साल का सफ़र तय कर लिया है और इस दौरान संस्थान ने समय के बदलते दौर को देखा है. पिछले कुछ वर्षों में बहुत कुछ बदल गया है, विशेषकर भोजन के साथ हमारा संबंध. भारत में भोजन हमेशा पवित्र रहा है, भक्ति की भावना के साथ दिव्यता को परोसा जाता है और हमारे घरों में बहुत प्यार से तैयार किया जाता है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भोजन प्यार और पोषण के बजाय कैलोरी का सवाल बन गया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस किताब का उद्देश्य भोजन और खान-पान की भारतीय परंपराओं के साथ फिर से जुड़ने में हमारी मदद करना है. सात्विक रसोई में व्यंजन बनाना आसान और सरल है और इसका उद्देश्य हमारे दिमाग को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करना है. इस तरह की किताबें आधुनिक भोजन और पोषण सिद्धांत की सर्वोत्तम अवधारणाओं पर भी प्रकाश डालती हैं.’’

डॉ हंसाजी योगेन्द्र ने सभी से ‘अन्नम ब्रह्मम’ की भारतीय अवधारणा को अपनाने और योग, योगिक जीवन और सात्विक रसोई में प्रस्तुत विचारों की मदद से भोजन और पोषण की पवित्रता के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया.

ज्ञात हो कि डॉ हंसाजी योगेन्द्र, योग संस्थान, मुंबई की निदेशक और विश्व स्तर पर प्रशंसित आध्यात्मिक गुरु, सुप्रसिद्ध बौद्धिक और अंतस से जुड़े विषयों की अध्ययनकर्ता हैं. वर्ष 2019 में उन्हें योग में उनके असाधारण योगदान और उत्कृष्टता के लिए यूके हाउस ऑफ़ कॉमन्स, लंदन में भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने 1,00,000 से अधिक योग सत्र आयोजित किए हैं और योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

Tags: BookBook ReleaseDr. Hansaji J. YogendraShilpa ShettyThe Satvik KitchenThe Yoga Instituteडॉक्टर हंसाजी जे. योगेन्द्रद योगा इंस्टिट्यूटद सात्विक किचनपुस्तकपुस्तक विमोचनशिल्पा शेट्टी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum