• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

वर्ष 2021 व 2022 के लिए शिवना प्रकाशन के प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 4, 2023
in ख़बरें, सुर्ख़ियों में
A A
वर्ष 2021 व 2022 के लिए शिवना प्रकाशन के प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा
Share on FacebookShare on Twitter

शिवना प्रकाशन द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा कर दी गई है. एक ऑनलाइन आयोजन में वर्ष 2021 तथा 2022 के लिए पांच लेखकों को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है. जिसके तहत ‘अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान’ हरि भटनागर व नीलेश रघुवंशी को, ‘शिवना कृति सम्मान’ अवधेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश शर्मा तथा आदित्य श्रीवास्तव को प्रदान करने की घोषणा हुई है.

 

शिवना प्रकाशन द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा आज कर दी गई है. शिवना प्रकाशन द्वारा पिछले कुछ वर्षों से दिए जा रहे इन सम्मानों का साहित्य जगत् को बेसब्री से इंतज़ार रहता है. शिवना प्रकाशन के ऑनलाइन आयोजन में वर्ष 2021 तथा 2022 के लिए पांच लेखकों को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

शिवना सम्मानों के लिए बनाई गई चयन समिति के संयोजक, पत्रकार तथा लेखक आकाश माथुर ने जानकारी दी कि शिवना द्वारा दो सम्मान प्रदान किए जाते हैं. एक ‘अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान’ जो वर्ष भर में सभी प्रकाशनों द्वारा प्रकाशित साहित्य की सभी विधाओं की पुस्तकों में से निर्णायकों द्वारा चयनित एक पुस्तक को प्रदान किया जाता है. तथा दूसरा ‘शिवना कृति सम्मान’ जो वर्ष भर में शिवना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में गुणवत्ता तथा विक्रय के सम्मिलित आधार पर एक पुस्तक को प्रदान किया जाता है. वर्ष 2021 तथा 2022 के लिए इन सम्मानों की घोषणा हिन्दी की वरिष्ठ लेखिका तथा शिवना प्रकाशन संचालक मंडल की सदस्य सुधा ओम ढींगरा ने ऑनलाइन की.

वर्ष 2021 के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान’ शिवना प्रकाशन से प्रकाशित उपन्यास ‘दो गज़ ज़मीन’ के लिए हिन्दी के प्रतिष्ठित कथाकार हरि भटनागर को प्रदान किया जाएगा. वर्ष 2021 के लिए ‘शिवना कृति सम्मान’ दो पुस्तकों यात्रा संस्मरण ‘नर्मदा के पथिक’ के लिए लेखक ओमप्रकाश शर्मा को तथा शोध रिपोर्ताज ‘वैक्सीन से वायरस तक’ युवा पत्रकार, लेखक आदित्य श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा. वर्ष 2022 के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान’ राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित उपन्यास ‘शहर से दस किलोमीटर’ के लिए हिन्दी की प्रतिष्ठित कवयित्री नीलेश रघुवंशी को प्रदान किया जाएगा. वर्ष 2022 के लिए ‘शिवना कृति सम्मान’ विधानसभा तथा लोकसभा की कार्यवाही को लेकर प्रकाशित महत्त्वपूर्ण पुस्तक ‘विधानमण्डल पद्धति एवं प्रकिया’ के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को प्रदान किया जाएगा.

ऑनालाइन इन सभी सम्मानों की घोषणा करते हुए सुधा ओम ढींगरा ने सभी सम्मानित होने वाले लेखकों को बधाई दी. इस अवसर पर साहित्यकार पंकज सुबीर तथा शिवना प्रकाशन के संचालक शहरयार भी उपस्थित थे. आकाश माथुर ने बताया कि शीघ्र ही एक गरिमामय सम्मान समारोह में इन सभी सम्मानित रचनाकारों को यह सम्मान प्रदान किए जाएंगे.

Tags: International Shivna SammanShivna Kriti SammanShivna PrakashanShivna Prakashan Sammanअंतरराष्ट्रीय शिवना सम्मानशिवना कृति सम्मानशिवना प्रकाशनशिवना प्रकाशन के सम्मान
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum