• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

दिल्ली पोएट्री फ़ेस्टिवल सीज़न-6, आगामी 10 और 11 दिसंबर को

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 2, 2022
in ख़बरें, सुर्ख़ियों में
A A
दिल्ली पोएट्री फ़ेस्टिवल सीज़न-6, आगामी 10 और 11 दिसंबर को
Share on FacebookShare on Twitter

भारत के स्वतंत्र और प्रमुख कविता और शायरी महोत्सव का आयोजन इंडिया हैबिटैट सेंटर में 10 और 11 दिसंबर 2022 को किया जा रहा है. ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के चलते आई रुकावट के बाद अब इसे आयोजित किया जा रहा है. इस फ़ेस्टिवल में कविता, शायरी और कविताओं के इर्द-गिर्द बातचीत के साथ ही दिल छू लेने वाली सूफ़ी प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी. इस वर्ष दिल्ली पोएट्री फ़ेस्टिवल चार अलग-अलग भाषाओं- हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेज़ी में ख़ास अंदाज़ में शायरी और कविता का जश्न मनाएगा.

दिल्ली पोएट्री फ़ेस्टिवल ऐतिहासिक शहर दिल्ली के सांस्कृतिक और काव्य विरासत को बचाने, पुनर्जीवित करने और उसका जश्न मनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस साल दिल्ली पोएट्री फ़ेस्टिवल चार अलग-अलग भाषाओं- हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेज़ी में ख़ास अंदाज़ में शायरी और कविता का जश्न मनाएगा. अन्य भारतीय भाषाओँ के कवि भी कविता और शायरी को समर्पित इस इकलौते उत्सव में भाग लेंगे. इस कविता उत्सव में कविता के इर्द-गिर्द होने वाली चर्चाओं पर रौशनी डालने के लिए कई वक्ता मौजूद होंगे, कई कलाकार मौजूद होंगे और कविताएं और शायरी ऐसी होंगी जो आपके रूह में उतर जाएंगी.

इस उत्सव की शान को पिछले पांच संस्करणों में विभिन्न प्रतिष्ठित कवियों और वक्ताओं द्वारा क़ायम रखा गया है. दिल्ली पोएट्री फ़ेस्टिवल का नज़रिया है कि इस उत्सव को साल दर साल और शानदार बनाया जाए. कोरोना महामारी ने हमारी दुनिया को अविश्वसनीय तरीक़े से हमेशा के लिए बदल के रख दिया है और इस बदलाव का कविता के इस उत्सव में ध्यान रखा गया है.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

दिल्ली पोएट्री फ़ेस्टिवल की घोषणा करते हुए इस महोत्सव की संस्थापक और अध्यक्षा डॉली सिंह ने कहा, “दिल्ली हमेशा ही कवियों और शायरों की भूमि रही है. यहाँ की गलियों में आज भी ख़ुसरो, ग़ालिब और ज़फ़र की शायरी गूंजती है. कविता और शायरी करना इंसान का स्वभाव है. इससे राहत मिलती है और हमारे ख़यालों पर इसका असर आता है. इसमें हैरत की कोई बात नहीं के शायरी और कविताओं में इंसान डूब जाता है. अच्छी कविताएं इंसान के अंदर एक लौ जला सकती हैं.”

दिल्ली पोएट्री फ़ेस्टिवल के एग्ज़ेक्यूटिव प्रोडूसर संजय अरोड़ा कहते है, “परेशान ज़हन और बिगड़े नज़रिए के लिए शायरी एक पनाहगाह है. अफ़रातफ़री के इस दौर में यह एक इकलौती सुकून की जगह है. शायरी और कविताओं का जश्न इंसानियत में हमारे भरोसे का सबूत है. वर्ष 2013 में अपनी स्थापना के बाद से ही दिल्ली पोएट्री फ़ेस्टिवल काव्यात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्लैटफ़ॉर्म देने और बदलाव की बयार लाने के लिए प्रतिबद्ध है. ये उत्सव इसबार भी शायरी और कविताओं के विभिन्न आयामों को उनके बेहतरीन रंग में सामने लाने के लिए तैयार है.”

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

 

 

Tags: Delhi Poetry FestivalPoetry FestivalSeason 6दिल्ली पोएट्री फ़ेस्टिवलपोएट्री फ़ेस्टिवलसीज़न 6
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum