• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में चेहरे

भारतीय मां की संतान कमला हैरिस बनीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 20, 2020
in चेहरे, सुर्ख़ियों में
A A
भारतीय मां की संतान कमला हैरिस बनीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार होती दिख रही है. डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन की सरकार में उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस का भारतीय कनेक्शन इन दिनों सुर्ख़ियों में है. 

अमेरिका में अगर डेमोक्रेटिक पार्टी चुनाव जीतती है तो कैलिफोर्निया सीनेटर कमला हैरिस का उपराष्ट्रपति बनना तय है, क्यों कि पहले ही उनकी उम्मीदवारी का ऐलान किया जा चुका था. 55 साल की हैरिस भारतीय मां और जमैकाई पिता की बेटी हैं. वह अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित होने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी हैं.
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवा जो बाइडेन ने कहा था- ‘’मेरे लिए यह ऐलान करना सम्मान की बात है कि मैंने कमला हैरिस को अपनी सहयोगी के तौर पर चुना है, जो देश के बेहतरीन पब्लिक सर्वेंट्स में से एक हैं.’’
हैरिस ने 21 जनवरी, 2019 को 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी खुद की उम्मीदवारी का ऐलान किया था. हालांकि, उन्होंने 3 दिसंबर को इस दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया और तब से वह बाइडेन की मुखर समर्थक हैं.

भारतीय मां और जमैकन पिता की हैं संतान
हैरिस का जन्म 1964 में ऑकलैंड में एक भारतीय मां, श्यामला गोपालन हैरिस, एक स्तन कैंसर वैज्ञानिक और एक जमैकाई पिता, डोनाल्ड हैरिस, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में इकनॉमिक्स के प्रोफेसर के परिवार में हुआ था.
1998 में, ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल करने के बाद, हैरिस ने सैन फ्रांसिस्को डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस ज्वाइन कर लिया, जहां उन्हें करियर क्रिमिनल यूनिट की इंचार्ज बनाया गया.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

अटॉर्नी जनरल बनकर रचा इतिहास
2003 में, उन्हें सिटी और सैन फ्रांसिस्को के काउंटी की डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तौर पर चुना गया था. इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनकर इतिहास रचा था.
मई में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हैरिस नस्लीय-न्याय कानून की प्रमुखता से वकालत करती रही हैं. उन्होंने समलैंगिक विवाह की वैधता के लिए भी मजबूत समर्थन दिया है, साथ ही साथ ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान के महत्व के बारे में उनके भाषणों से उन्हें डेमोक्रेट समर्थकों के बीच एक बड़ा आधार हासिल हुआ है.
हैरिस को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था, ”मैं सीनेटर कमला हैरिस को लंबे समय से जानता हूं. वह इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने अपना करियर हमारे संविधान की रक्षा करने और उन लोगों के लिए लड़ने में बिताया है, जिन्हें एक निष्पक्ष बदलाव की जरूरत है. यह हमारे देश के लिए अच्छा दिन है.”

Tags: Donald TrumpJoe BidenKamala Harris India ConnectionKamala Harris US vice president candidateKamla HarrisUS Presidential Elections
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum