• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में चेहरे

जानें सुमित अंतिल को, जिन्होंने पैरालंपिक भाला फेंक के फ़ाइनल में तीन वर्ल्ड रेकॉर्ड्स बनाए

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
August 31, 2021
in चेहरे, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारत के शानदार सफ़र में हरियाणा मूल के सुमित अंतिल का गोल्ड मेडल भी ख़ास रहा. पुरुषों के भाला फेंक के एफ़ 64 वर्ग के फ़ाइनल मैच में सुमित ने एक के बाद एक कुल तीन विश्व कीर्तिमान स्थापित किए.

टोक्यो पैरालंपिक में कल भारत ने दो गोल्ड मेडल्स जीते. जहां पहला गोल्ड शूटिंग में अवनि लखेड़ा ने जीता, वहीं दूसरा गोल्ड मिला भाला फेंक प्रतियोगिता के एफ़ 64 वर्ग में. इस मेडल को हासिल करनेवाले सुमित अंतिल ने फ़ाइनल मैच में छह बार भाला फेंका और उस दौरान तीन बार नया विश्व रिकॉर्ड बनाया.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

छह प्रयासों में सुमित ने बनाए तीन विश्व रिकॉर्ड
23 वर्षीय सुमित अंतिल ने एफ़ 64 वर्ग के भाला फेंक प्रतियोगिता में जब पहली बार भाला फेंका तो उनके भाले ने 66.95 मीटर की दूरी तय की. यह नया विश्व रिकॉर्ड था. इस वर्ग में पिछला विश्व रिकॉर्ड था 62.88 मीटर का, जो कि ख़ुद उन्होंने ही वर्ष 2019 में बनाया था. अगले प्रयास में सुमित का भाला 68.08 मीटर की दूरी पर गिरा, यानी नया विश्व रिकॉर्ड. उसके बाद के दो प्रयासों में सुमित 65.27 और 66.71 की दूरी तक भाला फेंक पाए. अब तक तो उनका गोल्ड मेडल लगभग पक्का हो गया था. पर अपने पांचवें प्रयास में उन्होंने इसी मैच के दौरान दूसरी बार बनाए अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 68.55 मीटर दूरी तक भाला फेंकने में क़ामयाबी हासिल की. उनका अंतिम थ्रो फ़ाउल रहा.
मज़े की बात यह रही कि सुमित ने जिस स्टेडियम में भाला फेंक में गोल्ड मेडल हासिल किया है, उसी स्टेडियम में नीरज चोपड़ा ने भी अपना ओलंपिक गोल्ड मेडल हासिल किया था. नीरज की तरह सुमित ने भी अपने पहले प्रयास से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा.

पहलवान बनने की इच्छा और वह सड़क दुर्घटना
हरियाणा मूल के सुमित अंतिल बचपन से ही खेलों में नाम कमाना चाहते थे. उनकी इच्छा पहलवान बनकर देश का नाम रौशन करने की थी. वे इसके लिए ट्रेनिंग भी ले रहे थे, पर वर्ष 2015 में 17 साल की उम्र में एक सड़क दुर्घटना ने उनके इस सपने को चकनाचूर कर दिया. दरअसल सुमित की बाइक को एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उनका एक पैर घुटने के नीचे से काटना पड़ा था.
कई महीनों तक अस्पताल के बिस्तर पर पड़े रहे सुमित को वर्ष 2016 में नकली पैर लगवाया गया. वैसे सुमित का पूरा जीवन ही संघर्ष करते हुए बीता है. जब उनकी उम्र महज़ सात साल की थी तो उनके सिर से पिता का साया हट गया था. एयरफ़ोर्स में कार्यरत पिता की मृत्यु के बाद उनका और उनकी तीन बहनों के लालन-पालन की ज़िम्मेदारी उनकी मां के कंधों पर आ गई थी.

पहलवानी के बाद भाला फेंक की ओर रुझान
नकली पैर लग जाने के बाद सुमित ने एक बार फिर खेलों से जुड़ने का फ़ैसला किया. स्पोर्ट्स अथॉर्टी ऑफ़ इंडिया के कोच वीरेन्द्र धनखड़ ने उन्हें राह दिखाई. कोच नवल सिंह ने उन्हें भाला फेंक का प्रशिक्षण दिया. सुमित को भाला फेंक में पहली बड़ी क़ामयाबी वर्ष 2019 के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मिली, जहां उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.
सुमित की सफलता के बारे में बताते हुए उनके कोच नवल सिंह ने बताया कि अपने खेल के स्तर को बेहतर करने के लिए सुमित सामान्य खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस किया करते हैं. वे नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह जैसे भारत के चोटी के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते हैं. टोक्यो ओलंपिक्स से पहले ऐथलेटिक्स की इंडियन ग्रांप्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें सुमित ने सामान्य खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया था. उस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह भी थे. सुमित ने तब 66.43 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर सामान्य ऐथलीट्स के टूर्नामेंट में पैरा ऐथलीट का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था.

Tags: Know Sumit AntilSumit AntilSumit Antil in Tokyo ParalympicsSumit Antil World Recordजानें सुमित अंतिल कोभारत टोक्यो पैरालंपिक मेंसुमित अंतिलसुमित अंतिल टोक्यो पैरालंपिकसुमित अंतिल भाला फेंकसुमित अंतिल वर्ल्ड रेकॉर्ड
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum