• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में चेहरे

जानिए बिहार की पहली महिला उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के बारे में

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 19, 2020
in चेहरे, सुर्ख़ियों में
A A
जानिए बिहार की पहली महिला उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के बारे में
Share on FacebookShare on Twitter

भले ही बिहार में कांटे की लड़ाई के बाद सत्ता परिवर्तन न हुआ हो, पर कुछ चेहरे ज़रूर बदल गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पहली बार दो उप मुख्यमंत्रियों के साथ काम करना होगा. उनमें से एक हैं रेणु देवी, जो बिहार बीजेपी का महिला चेहरा हैं. 

बिहार राज्य में पहली बार दो उप मुख्यमंत्री बने हैं. भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के गठबंधन ने कड़ी चुनावी लड़ाई के बाद एक बार फिर बिहार विधानसभा में जीत की पताका फहराई. वैसे तो बिहार में राबड़ी देवी बिहार राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, पर उप मुख्यमंत्री पद पर पहली बार कोई महिला आसीन हुई है और वह महिला हैं भारतीय जनता पार्टी की रेणु देवी. उन्होंने नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल में साथी राजनेता तारकिशोर प्रसाद के साथ संयुक्त रूप से उप मुख्यमंत्री पद संभाला है. वैसे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए राज्य की राजनीति में ऐक्टिव हैं. इस बार एनडीए गठबंधन में बीजेपी के ज़्यादा सीटें जीतकर बड़ा भाई वाली भूमिका में आ जाने के बावजूद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पर बैठाया गया है. अपनी पार्टी से उठ रही मुख्यमंत्री पद की मांग को संतुष्ट करने के लिए बीजेपी ने दो उप मुख्यमंत्री बनाए हैं. लंबे समय से नीतीश के डेप्यूटी रहे सुशील मोदी को हटाकर इस बार जिन दो नए चेहरे को सामने लाया गया है, उनका मक़सद है राज्य में जातीय संतुलन को बनाए रखना.

नोनिया समुदाय से आती हैं रेणु देवी
बीजेपी को अगड़ों की पार्टी कहा जाता है. उसे अगड़ों का वोट एकमुश्त मिलता रहा है. फ़िलहाल राज्य में जिस तरह का समीकरण है उसे देखते हुए लगता नहीं कि अगड़ी जातियां बीजेपी को छोड़कर कहीं जानेवाली हैं. यही कारण है कि बीजेपी पिछड़ों और अति पिछड़ों में पैठ बनाने में लगी हुई है. जहां तारकिशोर प्रसाद पिछड़ी जाति से आते हैं, वहीं दूसरी उप मुख्यमंत्री रेणु देवी अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से संबंध रखनेवाली नोनिया जाति से हैं. उन्हें महत्वपूर्ण पद देकर बीजेपी उन महिला मतदाताओं को भी साधने की जुगत में हैं, जिन्होंने क़रीबी मुक़ाबले में उन्हें जीत दिलाई है. रेणु देवी बेतिया विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार चुनकर आई हैं. वे इसके पहले राज्य बीजेपी की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी हैं.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

बीमा एजेंट से राजनेता तक का लंबा सफ़र
रेणु देवी की निजी ज़िंदगी काफ़ी मुश्क़िलों भरी रही है. उनके पति का देहांत तभी हो गया था, जब उनके दोनों बच्चे काफ़ी छोटे थे. परिवार चलाने के लिए उन्होंने बेतिया में इंश्योरेंस एजेंट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. काम करते हुए उनका झुकाव दक्षिणपंथी संगठन वीएचपी यानी विश्व हिंदू परिषद की ओर हुआ. वर्ष 1991 में वे वीएचपी की दुर्गा वाहिनी की जिला अध्यक्ष बनीं. बीजेपी जॉइन करने के बाद उन्हें चंपारण विभाग के महिला विंग की ज़िम्मेदारी दे दी गई. वे बिहार राज्य की महिला विंग की अध्यक्ष भी बनीं.
रेणु देवी ने अपना पहला चुनाव वर्ष 1995 में लड़ा, पर वे बेहद मामूली वोटो के अंतर से उस चुनाव में हार गईं. वर्ष 2000 में बेतिया विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 2005 और 2010 में भी जीत हासिल करके जीत की हैट्रिक लगाई थी. हालांकि रेणु देवी पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार से चुनाव हार गई थीं, पर राज्य बीजेपी में उनका ओहदा पहले जैसा ही था. उनके समर्थक उन्हें रेणु दीदी के नाम से बुलाते हैं. फ़िलहाल वे उप मुख्यमंत्री के साथ-साथ बीजेपी विधायक दल की उपनेता भी हैं. वे वर्ष 2014 से राज्य बीजेपी के उपाध्यक्ष के तौर पर भी कार्यरत हैं.
उम्मीद यही रहेगी कि जिस तरह रेणु देवी ने बिहार बीजेपी में अपनी ख़ास जगह बनाई है, उसी तरह राज्य की जनता के बीच भी लोकप्रिय होंगी और एक कर्मठ उप मुख्यमंत्री की भूमिका निभाएंगी.

टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum