• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

भारतीय मांओं को नहीं है लव मैरिज से गुरेज़, 80 फ़ीसदी हैं इसके पक्ष में

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 5, 2021
in ख़बरें, सुर्ख़ियों में
A A
भारतीय मांओं को नहीं है लव मैरिज से गुरेज़, 80 फ़ीसदी हैं इसके पक्ष में
Share on FacebookShare on Twitter

हाल ही में डेटिंग ऐप ट्रूलीमैडली (TrulyMadly) द्वारा कराए गए एक सर्वे में सामने आया है कि मिलेनियल्स और जनरेशन ज़ेड के शादी योग्य बच्चों की मांएं बदल रही हैं और वे लव मैरिजेज़ को स्वीकारने के अलावा अपना भावी जीवनसाथी ढूंढ़ने के लिए अपने बच्चों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे डेटिंग ऐप्स को लेकर भी ‘कूल’ हैं. आइए जानते हैं और क्या-क्या सामने आया इस सर्वे में

भारत में डेटिंग को लेकर युवक, युवतियां, उनके पैरेंट्स और अन्य लोगों की क्या राय है, इस बात को आंकने के लिए देशभर के कुल 5000 युवक-युवतियों से इस सर्वे के तहत कई सवाल पूछे गए और उनके जवाबों से यह बात साफ़ हो गई की भारतीय मांएं समय के साथ तालमेल बिठाते हुए बहुत तेज़ी से बदल रही हैं और वे सकारात्मक बदलावों को स्वीकार कर रही हैं. लगभग 50 प्रतिशत मांएं इस बात को लेकर सहज हैं कि उनके बच्चे अपना भावी जीवनसाथी तलाश करने के लिए किसी ऐप की मदद लेते हैं. इस सर्वे के कुछ और नतीजे हैं जो हमारे देश में लोगों की सोच और ख़ासतौर पर मांओं की सोच के बदलाव के सूचक हैं.

मांओं को है शादी की ज़्यादा चिंता, लेकिन वे लव मैरिज की पक्षधर हैं
टियर वन और टियर टू शहरों की 70% युवतियों और 80% युवकों के जवाब के मुताबिक़, उनकी मांएं उनकी लव मैरिज को स्वीकार करने का मन रखती हैं. वहीं 45% युवक-युवतियों का कहना था कि उनके पिता की तुलना में उनकी मां शादी को लेकर ज़्यादा चिंता करती हैं और ज़्यादा दबाव बनाती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

बेटा या बेटी किस पर बनाया जाता है शादी के लिए ज़्यादा दबाव?
सर्वे में इस सवाल के दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं. सर्वे के 60% लोगों को लगता है कि मांएं आज भी अपनी बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और करियर की तुलना में उनकी शादी को प्राथमिकता देती हैं. जबकि 55% लोगों करो लगता है कि शादी के लिए पुरुषों पर अधिक दबाव होता है. मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर और कोलकाता जैसे महानगरों से जवाब देनेवाले 53% प्रतिभागियों का कहना है कि मांएं, बेटियों पर अधिक दबाव बनाती हैं.

विवाह को लेकर लड़की की पसंद पर कहां करते हैं लोग भरोसा?
इस सवाल पर जनरेशन ज़ेड और मिलेनियल्स का जवाब बताता है कि महानगरों से इतर छोटे शहरों, जैसे- जयपुर, इंदौर और लखनऊ की मांएं शादी के मामले में अपनी बेटी की पसंद पर पूरा भरोसा करती हैं. जवाब देनेवाले 50% युवक-युवतियों ने माना कि जीवनसाथी की तलाश को लेकर उनकी मांओं को डेटिंग ऐप्स के उपयोग से कोई गुरेज़ नहीं है और 20% प्रतिभागियों का कहना था कि उनकी मांएं डेटिंग ऐप्स के बारे में नहीं जानती हैं, जबकि 7% का जवाब था कि उनकी मांएं डेटिंग ऐप्स को पसंद नहीं करती हैं.

क्या कहना है ट्रूलीमैडली का
ट्रूलीमैडली के सह-संस्थापक स्नेहिल खानोर तो साफ़ कहते हैं,‘‘हम भारत में डेटिंग ऐप्स से जुड़ी धारणाओं, आशंकाओं और संभावनाओं को समझने निकले थे, लेकिन इस युवा पीढ़ी और उनके माता-पिता की बदली हुई मानसिकता ने तो हमें चौंका ही दिया. मुझे लगता है कि इस बदलाव का श्रेय हमारे समाज में महिलाओं के अधिकारों को समर्थन देने, लैंगिक भेदभाव को कम करने, लोगों को लैंगिक भेदभाव के प्रति संवेदनशील बनाने के लगातार प्रयासों को जाता है. फ़िल्मों और सोशल मीडिया ने भी इन महिलाओं की सोच को बदला है और इनके भीतर जीवनसाथी खोजने में अपने बच्चों का समर्थन करने के जज़्बे को बढ़ाया है.’’ ऐप निर्माताओं को लगता है कि भले ही आज के युवाओं को दूर से देखकर लगता है कि ये पीढ़ी विवाह की संस्था से दूर जाना चाहती है, पर उन्हें भरोसा है कि आनेवाले वर्षों में हमारे देश में विवाह की संस्था और मज़बूत होगी और वे देश की भरोसेमंद डेटिंग ऐप बनकर इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहेंगे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Dating AppIndian MothersIndian Mothers Are ChangingIndian Mothers Have No Problem With Love MarriageLove MarriageMothers Accepting Love MarriageMothers Are Not Against Using Dating AppTrulyMadlyट्रूलीमैडलीडेटिंग ऐपडेटिंग ऐप के इस्तेमाल के ख़िलाफ़ नहीं हैं मांएंबदल रही हैं भारतीय मांएंभारतीय मांएंभारतीय मांओं को लव मैरिज से परेशानी नहींलव मैरिजलव मैरिज को स्वीकार रही हैं मांएं
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum