• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में नज़रिया

क्या आप भी अमर होना चाहते हैं?

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
September 1, 2021
in नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

जब शाहजहां ने ताजमहल बनवाने का फ़ैसला किया तो क्या उन्होंने यह फ़ैसला महज़ अपनी प्यारी बेग़म मुमताज से बेपनाह मोहब्बत की ख़ातिर लिया था? या कुछ और वजह भी रही होगी? वे इतिहास में अपने प्रेम को अमर कर देना चाहते थे. पर वे बादशाह थे, उनका प्रेम अमर करने का यह रास्ता काफ़ी ख़र्चीला था, जो हम सभी अफ़ोर्ड नहीं कर सकते. आइए, ख़ुद को इतिहास में लंबे समय तक प्रासंगिक बनाए रखने का सस्ता वाला रास्ता तलाशते हैं.

अमरत्व प्राप्त करना किसी एक मनुष्य का ही नहीं, हमारी संपूर्ण मानवता का एक सामूहिक लक्ष्य या कहें उद्देश्य या दिल में दबी हुई गहरी इच्छा है. विज्ञान लगातार इस लक्ष्य को साकार करने में लगा हुआ है. पर दिल के अंदरख़ाने हम यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि हम सभी को कभी-न-कभी मरना तो है ही. ऐसे में जितने भी समझदार लोग हुए, उन सभी ने मरने के बाद भी जीवित बने रहने का रास्ता तलाश लिया था. वह रास्ता था लोगों की यादों में बने रहना. यदि आप भी हमेशा-हमेशा के लिए या कहें लंबे समय के लिए लोगों की यादों में बने रहना चाहते हैं तो डॉ अबरार मुल्तानी के सुझाए रास्ते पर आज से ही चल पड़िए.

दुनिया लोगों को क़िस्से कहानियों में ही याद रखती है. अगर आप चाहते हैं कि दुनिया आपको याद रखे तो कुछ क़िस्से और कहानियां ज़रूर छोड़कर जाएं. त्याग, बलिदान, न्याय, ईमानदारी, दोस्ती, प्रेम, हास्य-व्यंग्य या कोई सुपर नैचुरल कहानी आपको लोगों के ज़हनों में कई कई सालों तक ज़िंदा रखेगी. यह बात एक बादशाह, संत, फ़क़ीर, नेता, दार्शनिक और अन्य बुद्धिमान या ऐसे चतुर लोग जो अमरत्व चाहते हैं वे जानते हैं. वे अपनी कहानियों को प्रचारित करने में बहुत मेहनत और बुद्धि लगाते हैं. राजाओं, महाराजाओं, बादशाहों और नवाबों के यहां तो इसके लिए बाकायदा एक या एक से अधिक अफ़साना निगार होते थे. उनके अनुयायी भी उनके लिए तरह तरह की कहानियां गढ़ कर उन्हें अमर बनाने का प्रयास करते रहते हैं.
कुछ सयाने अनुयायी अपने आदर्श के लिए किसी और महापुरुष और देश की कहानी को चुराने से भी नहीं हिचकते हैं. नदी पर चलने वाले को नसीहत देने वाली, पहले स्वयं गुड़ को त्यागकर फिर गुड़ त्यागने की बात बच्चे को समझाने की या एक युवती को उठाकर नदी पार करने की कहानी मैंने लगभग हर आध्यात्मिक गुरु की किताबों में पढ़ी है.
आप किसी नेता को, किसी पीर-फ़क़ीर या संत को किस तरह से याद करते हैं? हां, कहानियों के रूप में. मीर से ज़्यादा ग़ालिब लोगों के ज़हनों में क्यों बसे हैं? क्योंकि, उनके कई दिलचस्प क़िस्से हैं, जबकि मीर के नहीं. किसी अन्य शायर और लेखिका से ज़्यादा साहिर और अमृता की जोड़ी को क्यों याद किया जाता है? क्योंकि, इस अनोखी जोड़ी के हिस्से में कई दिलचस्प क़िस्से हैं जो दूसरी जोड़ियों के पास नहीं हैं. क़िस्से दिलचस्प हों, हंसाने वाले हो, कई जगह उदाहरण दिए जाने वाले हों और समय का उनपर असर न होने वाले हों तो फिर उससे जुड़ा पात्र कई सदियों के लिए अमर हो जाता है.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
Tags: Dr Abrar Multani’s ArticlesDr. Abrar MultaniNazariyaOye AflatoonPerspectiveYour viewअमर होने का रास्ताआपकी रायओए अफलातूनकहानियों का महत्वडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखनज़रियानया नज़रिया
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum