• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में नज़रिया

अभी समझदारी पर आधारित समाज बनना बाक़ी है

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 31, 2022
in नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
अभी समझदारी पर आधारित समाज बनना बाक़ी है
Share on FacebookShare on Twitter

हर धार्मिक व्यक्ति अपने धर्म, अपने मज़हब को श्रेष्ठ और पूर्ण मानता है. वहीं विज्ञान, जिसने मानव जीवन को आसान बनाया, हर मज़हब के लोगों के लिए, वो पूर्णता का दावा नहीं करता. विज्ञान कहता है कि अभी हमें और जानना है. संविधान कहता है सबके मानव अधिकार एक समान हैं. लेकिन मज़हब में डूबे हुए लोग एक दूसरे के मानव अधिकार कुचले जाने पर ख़ुश होते हैं, इन बातों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार इस बात की ओर ध्यान दिला रहे हैं कि यह यह मज़हबी सोच बावजूद इसके चली आ रही है कि हम सभी की यह धरती सांझी है.

 

धार्मिक व्यक्ति कहता है पहले ज्ञान था, पर अब हम ज्ञान को भूल चुके हैं और अज्ञानी हो गए हैं. विज्ञान कहता है पहले हम कम जानते थे, आज हम पहले से ज़्यादा जानते हैं. और भविष्य में हमें और भी बहुत कुछ जानना है, क्योंकि ज्ञान धीरे-धीरे बढ़ता है.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

धार्मिक व्यक्ति कहता है सत्य मेरे मज़हब में है. जो कुछ सत्य था वह मेरे मज़हब की धार्मिक किताब में लिखा जा चुका है. मेरे मज़हब की सारी बातें सच हैं. जबकि विज्ञान कहता है अभी तक के प्रयोगों और अनुभवों के अनुसार हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं किअभी हमें और सत्य जानना है.

विज्ञान कोई दावा नहीं करता. उसके पास कोई वाद नहीं है. यहां आपकी पसंद-नापसंद का कोई मतलब नहीं है. यह किसी पर अपनी बात मानने के लिए दबाव नहीं डालता. विज्ञान के पास घमंड नहीं है. वह नम्र है. विज्ञान अपना लाभ उसे भी देता है जो उस में यक़ीन नहीं करते.

बुख़ार होने पर अल्लाह का नाम उसी को राहत देता है, जो अल्लाह में यक़ीन करता है. इसी तरह बुख़ार होने पर राम का नाम उसी को शांति देता है जो राम में विश्वास करता है. लेकिन विज्ञान का बनाया हुआ पंखा सबको एक जैसी शीतलता देता है. भले ही आप विज्ञान और पंखे में यकीन करते हों या नहीं.

मनुष्य आज जो जी रहा है वह वैज्ञानिक समझ के कारण जी पा रहा है. घर बनाने का विज्ञान हो समाज और आपसी रिश्ते समझने का समाज विज्ञान या मनोविज्ञान हो. पहिए की खोज से लगाकर चिकित्सा या अन्य जीवन का कोई भी क्षेत्र हो. मनुष्य ने देख कर, समझ कर, खोज करके विज्ञान की समझ को आगे बढ़ाया है. समाज का कामकाज संविधान, क़ानून और समाज विज्ञान के आधार पर चलता है

संविधान कहता है सबके मानव अधिकार एक समान हैं. लेकिन मज़हब में डूबे हुए लोग एक दूसरे के मानव अधिकार कुचले जाने पर ख़ुश होते हैं. धर्म की बुनियाद पर अलग-अलग समुदाय में बंटे हुए लोग, ख़ुद को दूसरों से अलग समझते हैं और दूसरे की तकलीफ़ पर या तो ध्यान नहीं देते या उन्हें तकलीफ़ में देखकर ख़ुश होते हैं. और यही नहीं, वे तकलीफ़ देने वाली सरकार का समर्थन करते हैं.

जबकि सच्चाई यह है हम सबके सुख दुख सांझे हैं, धरती सांझी है, समाज सांझा है. एक समुदाय तकलीफ़ में रहेगा तो तकलीफ़ सबको होगी. यह बात समझना बहुत मुश्क़िल तो नहीं है, लेकिन फिर भी सच्चाई यही है किअभी समझदारी पर आधारित समाज बनना बाक़ी है!

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: nationsciencesocietySociety based on religionunderstandingधर्मराष्ट्रविज्ञानसमझदारी पर आधारित समाजसमाज
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum