• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में नज़रिया

आख़िर क्यों बन जाते हैं हम ढोंगियों के अनुयायी?

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
May 6, 2022
in नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

विश्वास करना इंसानी प्रवृत्ति है. हमारी यह प्रवृत्ति हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, तो कभी-कभी कमज़ोरी भी बन जाती है. जिसका फ़ायदा कुछ ढोंगी लोग अपने फ़ायदे के लिए उठाने लगते हैं. डॉ अबरार मुल्तानी विश्वास के मनोविज्ञान की पड़ताल करते हुए हमें आगाह करते हैं कि हम ढोंगियों के कुचक्र में फंसने से ख़ुद को कैसे रोक सकते हैं.

हम इंसानों की प्रबल इच्छा होती है कि हम किसी चीज़ में विश्वास करें. हमें अनुसरण करवाने के लिए कोई नई आस्था या नया उद्देश्य देकर हमारा लाभ उठाया जाता है. संगठित धर्म और महान उद्देश्यों के अभाव में ढोंगियों के हम अनुयायी बन जाते हैं और फिर जब इन ढो़ंगियों का पर्दाफ़ाश होता है तो हमारी आस्थाएं तार-तार होकर बिखर जाती हैं और हम स्वयं को लुटा हुआ महसूस करते हैं. हमारी आस्थाओं के साथ खिलवाड़ होता है और हमें तन, मन और धन से लूट लिया जाता है. अभी हाल के कुछ वर्षों में इन बाबाओं के पर्दाफाश होने की कई घटनाएं सामने आई हैं.
आपको ऐसा लगता होगा की स्वयं को भगवान मनवाना और पंथ चलाना काफ़ी मुश्क़िल काम है, लेकिन वास्तविकता में यह एक बहुत आसान काम हैं. हम मनुष्य हमेशा किसी न किसी पर भरोसा करने के लिए उतावले रहते हैं, हम किसी संगठन या समूह में शामिल होना चाहते हैं, इसलिए हम अनावश्यक रूप से संतों, भगवानों और पंथों का निर्माण कर लेते हैं. यह ढोंगी ऐसा कैसे कर लेते हैं, आइए जानते हैं इनकी चालबाज़ियों को.

लोग चमत्कार और चकाचौंध को नमस्कार करते हैं और ढोंगी फ़ायदा उठाते हैं
पंथ बनाने के लिए सबसे पहले ढोंगी लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचते हैं, इसके लिए वे कुछ कलाबाज़ियां या कुछ जादू का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए सम्मोहन का सहारा अक़्सर लिया जाता है. फिर वे अपने भाषणों में शब्दों की धोखेबाज़ी करते हैं. यह अपने भाषणों में दो तत्वों को समाहित करते हैं एक-महानता और दूसरा-थोड़ी सी अस्पष्टता. दोनों के संयोग से ये अपने श्रोताओं को सपने दिखाने में क़ामयाब हो जाते हैं. अस्पष्टवादों और आकर्षक सपनों का उत्साह एक शक्तिशाली बंध बनाता है. इस प्रकार एक नए पंथ का निर्माण हो जाता है.
ढोंगियों का दूसरा क़दम होता है ख़ुद को विलासिता से घेरे रहना. अपने आसपास चकाचौंध का आभामंडल निर्मित करके वे अपने अनुयायियों को चौंका देते हैं और उनके अनुयायी भी उनके विचारों के बल पर यही आभामंडल स्वयं के आसपास होने के सुनहरे सपने देखने लगते हैं और ऐसा करते हुए वे अपने ढोंगी संत के मूर्खतापूर्ण विचारों को भी नज़रअंदाज कर देते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

विश्वास के बाद वे समूह की शक्ति का फ़ायदा उठाते हैं
जब उनके अनुयायियों की भीड़ बन जाती है तो वे उन्हें कुछ नियम, तंत्र-मंत्र, कर्म-काण्ड, विशेष बात या संकेत धारण करने के लिए कहते हैं, जिससे उनके अनुयायियों का एक समूह बन जाता है.
समूह बनाने के बाद ढोंगी अब उसके अनुयायियों से दान देने के लिए कहता है और उससे वह अपनी सम्पत्ति बनाता है, लेकिन वह यह बात गोपनीय रखता है कि इस दान से उसकी तिज़ोरी भर रही है. इसके स्थान पर वह अपनी आय के स्रोत कुछ दिव्यस्रोत दिखाता है या फिर उसकी पुस्तक की बिक्री या फिर दवाइयों की बिक्री को बताता है. उसके पास धन और ऐश्वर्य बढ़ने पर उसके अनुयायी और भी अधिक उसकी भक्ति करने लगते हैं और ख़ुद को सपनों के वन में भ्रमण करवाते हैं.

अंतिम चरण होता है एक अदद दुश्मन की तलाश
जब ढोंगियों के अनुयायियों का समूह सशक्त हो गया होता है तो वे फिर एक शत्रु का निर्माण करते हैं और अपने अनुयायियों से कहते हैं कि फलां-फलां समूह या संगठन या धर्म हमारा शत्रु है. किसी भी समूह को संगठित करने का यह एक अचूक इलाज़ है कि उसे किसी शत्रु से भयभीत किया जाए. ‘हम बनाम वे’ एक ऐसा नुस्ख़ा है, जो कि लोगों को समूह में बांधे रखता है. इसी सूत्र का प्रयोग करके ये ढोंगी बरसों-बरस या मरते दम तक या मरने के बाद भी अपने अनुयायियों पर राज करते हैंऔर बदले में अनुयायियों को छलावे के सिवाय कुछ नहीं मिलता.
और अंत मे नीत्शे का यह कथन हमें याद रखना चाहिए बाबा बनने के लिए भी और बाबाओं से बचने के लिए भी-‘किसी नए धर्म का संस्थापक बनने के लिए इंसान को आम लोगों के मनोविज्ञान का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, जो अब तक इस बात को नहीं पहचान पाए हैं कि वे एक साथ जुड़ सकते हैं.’

Photo Credit: Amul Butter 

Tags: Dr Abrar Multani’s ArticlesDr. Abrar MultaniNazariyaPerspectiveYour viewआपकी रायडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखनज़रियानया नज़रिया
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum