• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ डायट

डायबिटीज़ वालों ध्यान दीजिए, पनीर के फूलों से दोस्ती कीजिए

'पनीर का फूल' डायबिटीज़ को कंट्रोल करता है!

डॉक्टर दीपक आचार्य by डॉक्टर दीपक आचार्य
January 5, 2023
in डायट, हेल्थ
A A
डायबिटीज़ वालों ध्यान दीजिए, पनीर के फूलों से दोस्ती कीजिए

paneer-ke-phool

Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपको डायबिटीज़ है तो डॉक्टर दीपक आचार्य की दी हुई यह जानकारी आपके काम की साबित होगी. बिना दवा के यदि हर्बल तरीक़े से यदि डायबिटीज़ को नियंत्रित किया जा सके तो कितना अच्छा हो. पनीर के फूल आपके लिए यही काम करेंगे. इन्हें कैसे और कब इस्तेमाल किया जाए और क्या सावधानी रखी जाए, यह जानने के लिए यह आलेख पढ़ें.

पनीर के फूल के बारे में आपको पता है या नहीं? चलिए आज इसी की बात बताता हूं. तक़रीबन 8-10 साल पहले तक एक पौधे को बतौर वैज्ञानिक पहचानता तो था, लेकिन उसके गुणों को लेकर मेरे पास कोई पुख़्ता पारंपरिक जानकारी नहीं थी. भोपाल के पास रायसेन के एक गांव में एक हर्बल जानकार से मुलाक़ात हुई तो डायबिटीज़ के मैनेजमेंट को लेकर वे बार बार ‘पनीर के फूलों’ का ज़िक्र कर रहे थे. मेरे अनुरोध किए जाने के बाद उन्होंने मुझे पनीर के फूलों के दर्शन करवाए. मैनें इन्हें देखते ही पहचान लिया. अश्वगंधा के परिवार के एक अन्य सदस्य के रूप में इसे ‘विदानिया कोग्युलेंस’ का नाम दिया गया है. अंग्रेजी भाषा में इसे ‘इंडियन रेनेट’ कहते हैं. पनीर के फूल को ‘पनीर डोडा’ के नाम भी जाना जाता है और चरक संहिता में इसे ‘ऋष्यगंधा’ का नाम दिया गया है. यद्यपि इन्हें पनीर के फूल कहा जाता है, लेकिन ये ना तो पनीर से कहीं संबंध रखते हैं ना ये कोई फूल हैं. ये फल होते हैं जिनके भीतर छोटे-छोटे बीजों की भरमार होती हैं. ये टमाटर और बैंगन की फेमिली (सोलेनेसी) का पौधा है और रिश्तेदारी में अश्वगंधा का चचेरा भाई है.

कैसे करें इस्तेमाल
अब बात करें, रायसेन के मेरे अनुभव के बारे में. तो उन बुजुर्ग हर्बल जानकार ने बताया कि रोज रात 6-7 पनीर के फूल को एक गिलास पानी में डुबोकर रखा जाए और सुबह इस पानी को छानकर पिया जाए, यही प्रक्रिया रोज दोहराई जाए. पहले दिन लिए 6-7 फूलों को 3 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. 3 दिनों के बाद नए पनीर के फूल लिए जाएं और यही सिलसिला चलता रहे. ऐसा लगातार करते रहने से शरीर में शर्करा नियंत्रण (डायबिटीज़) में काफ़ी मदद मिलती है. कई रिसर्च स्टडीज़ भी मैंने पढ़ी हैं,जिनमें इसके इन गुणों की पुरज़ोर वक़ालत करी गई है.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

दूसरा तरीक़ा और सावधानी भी
एक सर्वे स्टडी के लिए शहडोल जाना हुआ था, करीब छह बरस पहले. वहां एक वर्कशॉप के दौरान कुछ हर्बल जानकारों से भेंट हुई. एक जानकार ने मुझे इसके फलों के पाउडर से डायबिटीज़ नियंत्रित करने का दावा किया था. पनीर के फूल का पाउडर तैयार कर आधी चम्मच मात्रा को एक गिलास पानी में डालकर रातभर के लिए रखा जाए और सुबह इसे कन्ज़्यूम कर लिया जाए. यही तरीक़ा हर रात को दोहराया जाए और सुबह पानी पी लिया जाए तो इसका असर शर्तिया दिखता है, ये कहना था उन बुजुर्ग जानकार का. नागपुर में रहने वाले मेरे एक मित्र ने भी अपना सकारात्मक फ़ीडबैक दिया था, जो उत्साहित करता है. उन्होंने पनीर के फूलों को रातभर एक गिलास पानी में डुबोकर रखा और सुबह छानकर पानी पी लिया तो उनका ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से नीचे उतरने लगा था. इसलिए इस तरह के तामझामों को आज़माने से पहले तय करें कि ब्लड शुगर मॉनिटरिंग मशीन घर में हो और समय-समय पर जांच-परख होती रहे.

लेकिन यही काफ़ी नहीं है!
बेशक़, ये पनीर के फूल असरदार होंगे, लेकिन इसके अलावा डायबिटीज़ कंट्रोल करने के लिए आपका संतुलित खानपान, थोड़ी वर्जिश और आपका बॉयोलोजिकल क्लॉक का सही रखा जाना बेहद आवश्यक है. अकेले कोई जड़ी-बूटी या दवाई आपका डायबिटीज़ कंट्रोल नहीं करेगी. भटकते हुए जानकारियां मिल जाती हैं तो साझा कर लेता हूं. मां कहती हैं, ‘ज्ञान बांटने से ज्ञान बढ़ता है’ तो ज्ञान प्राप्ति इस तरह ही होती है. जान लीजिए कि गूगल के पास मोक्ष नहीं है.
स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए… अब पनीर के फूल कहां मिलेंगे, बीज कैसे मिलेंगे? ये कैसे होगा, वो कैसे होगा? ये सब पूछकर समय बर्बाद न कीजिएगा… भटको तो सब हासिल है. मेरी जानकारी साझा करने योग्य लगे तो साझा ज़रूर करें, क्या पता कोई भटकता हुए पनीर के फूल पा ही जाए.

फ़ोटो: गूगल

Tags: #भटकोdiabetesHealthherbal-verbalindigenous knowledgeJungle Laboratorypaneer ke phooltraditional knowledgeWanderजंगल लेबोरेटरीडायबिटीज़देसी ज्ञानपनीर के फूलपारंपरिक ज्ञानसेहतहर्बल-वर्बल
डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य, पेशे से एक साइंटिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं. इन्होंने मेडिसिनल प्लांट्स में पीएचडी और पोस्ट डॉक्टरेट किया है. पिछले 22 सालों से हिंदुस्तान के सुदूर आदिवासी इलाक़ों से आदिवासियों के हर्बल औषधीय ज्ञान को एकत्र कर उसपर वैज्ञानिक नज़रिए से शोध कर रहे हैं.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum