• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

त्यौहार आते जाते रहेंगे, पर इस आसान तरीक़े से आपका वज़न मेंटेन रहेगा!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 3, 2022
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
त्यौहार आते जाते रहेंगे, पर इस आसान तरीक़े से आपका वज़न मेंटेन रहेगा!
Share on FacebookShare on Twitter

त्यौहार जहां ख़ुशियों की सौगात लेकर आते हैं, वहीं उन लोगों के लिए चुनौती बनकर आते हैं, जिनका वज़न खानपान में ज़रा-सी भी गड़बड़ी होने पर तेज़ी से बढ़ता है. मोहक बेरिएट्रिक्स के फ़ाउंडर और चीफ़ सर्जन, एल्यूरियन एक्सपर्ट डॉ मोहित भंडारी बता रहे हैं कैसे आप त्यौहारी सीज़न में वज़न को नियंत्रित रख सकते हैं.

अभी-अभी दिवाली गई. तुलसी विवाह के बाद शादी-विवाह का भी सीज़न आ जाएगा. उसके बीतते ही क्रिस्मस और नए साल की ख़ुमारी छा जाएगी. ऐसे में आप पर बेहतरीन दिखने और महसूस करने का दबाव होगा. इस दबाव को झेलना अपने आप में काफ़ी कठिन होगा, क्योंकि बहुत सारी स्वादिष्ट मिठाइयां आपके वज़न प्रबंधन को अन्य दिनों की तुलना में मुश्क़िल बना देंगी. विशेष रूप से उन लोगों को, जिन्होंने जैसे-तैसे अपने बढ़े हुए वज़न को क़ाबू किया होगा. फ़ेस्टिव सीज़न के बाद वज़न कम और कंट्रोल करने का जो पहला विचार जो हमारे दिमाग़ में आता है, वह यह है कि आबोहवा बदलने के साथ, क्रैश डाइट या इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग किया जा सकता है. भले ही इन तरीक़ों से आपको झटपट रिज़ल्ट मिल जाए, पर डेली कैलोरी इनटेक में अचानक कमी लाना हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है.

तो वज़न को नियंत्रित करने कौन-कौन से विकल्प हैं हमारे सामने?
अनियंत्रित वज़न बढ़ना आपके जीवन की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है या इसे ख़तरे में भी डाल सकता है. कुछ बेहद अनियंत्रित हो चुके मामलों में बेरिएट्रिक सर्जरी, लाइपोसक्शन, गैस्ट्रिक बाइपास आदि का सहारा लिया जाता है. पर ये तरीक़े आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से कठिन हो सकते हैं, ख़ासकर उन लोगों के लिए जिन्हें नाइफ़ से गुज़रने के बारे में मानसिक दुविधा है. वज़न को कम करने या कंट्रोल करने से जुड़ी कवायद करनेवालों को एक बात दिमाग़ में बिठा लेनी चाहिए कि मानव शरीर में कोई भी परिवर्तन क्रमिक और व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि शरीर अपने अंदर हो रहे परिवर्तनों के अनुकूल हो सके.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024
Gastric-Baloon
Gastric balloon stomach. Vector illustration flat design

वज़न नियंत्रित करने में आधुनिक चिकित्सा प्रणाली से कितनी मदद मिल सकती है?
हालांकि, यह देखते हुए कि मोटापा कितना आम होता जा रहा है, ऐसी कई चिकित्सा प्रणाली हैं जो ऐसी स्थितियों से अधिक नियोजित और निरंतर तरीक़े से निपटने में मदद करने के लिए चल रही हैं. इसके अलावा, चूंकि मोटापा किसी भी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए अत्यधिक सर्जिकल हस्तक्षेप की सलाह नहीं दी जाती है. हाल ही में एक ट्रेंड चला है, वह है एल्युरियन प्रोग्राम. इस प्रोग्राम ने आशाजनक परिणाम दिखाए हैं. मूल रूप से यूरोप में रोगियों द्वारा स्वीकार की गई इस टेक्नोलॉजी का भारत में भी उल्लेखनीय परिणाम मिल रहा है. यह भारत में पेश की जानेवाली पहली ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें बिना किसी सर्जरी के वज़न को कम किया जा सकता है, तथा नियंत्रण में रखा जा सकता है. गैस्ट्रिक बैलून से महज़ छह महीने में वज़न को कम किया जा सकता है.
गैस्ट्रिक बलून प्रोग्राम में मरीज को एक हेल्थ ट्रैकर (स्मार्टवॉच) और एक कनेक्टेड स्केल दिया जाता है, ताकि उनके डायट एक्सपर्ट दूर से ही वज़न में बदलाव की निगरानी कर सकें और उन्हें सलाह दे सकें. इस तकनीक से टाइप 2 डायबिटीज़ के मरीज़ों को अपना वज़न बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिलती है.
तो इस फेस्टिव सीजन में अपने वज़न की चिंता न करें, बल्कि वज़न घटाने की यात्रा के बारे में किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें, जो आपके लिए सही हो. इसे सही तरीक़े से जीने के लिए एक स्वस्थ शुरुआत के रूप में देखिए.

इनपुट्स: डॉ मोहित भंडारी, एल्यूरियन एक्सपर्ट, मोहक बेरिएट्रिक्स के फ़ाउंडर और चीफ़ सर्जन

Photo: Unsplash.com

Tags: Gastric BalloonHealthWeight ManagementWhat is Gastric Balloon treatmentगैस्ट्रिक बलूनगैस्ट्रिक बलून ट्रीटमेंट क्या हैवजन कैसे कम करेंवेट मैनेजमेंटहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum