• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

सिर दर्द से राहत पाने के कारगर तरीक़े यहां मिलेंगे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 23, 2022
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
सिर दर्द से राहत पाने के कारगर तरीक़े यहां मिलेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

सिर दर्द एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है, जैसे- तनाव, नींद पूरी न होना, ऐसिडिटी, ज़रूरत से ज़्यादा कम्प्यूटर या स्मार्टफ़ोन का उपयोग आदि. यदि आपको भी कभी-कभार सिर दर्द होता है तो सिर दर्द की दवा लेने से पहले ये उपाय अपना कर देखें, आपको ज़रूर फ़ायदा होगा.

सिर का दर्द भले ही आम समस्या हो, लेकिन सिर दर्द हो रहा हो तो किसी काम में मन नहीं लगता और आप अपनी क्षमता के अनुरूप परफ़ॉर्म नहीं कर पाते. इन दिनों अधिकतर लोग कम्प्यूटर पर काम करते हैं. लगातर कम्प्यूटर पर बैठने से दो वजहों से सिर दर्द हो सकता है: पहली वजह है स्क्रीन पर लगातार देखने से आंखों पर स्ट्रेस आता है और दूसरी वजह है बैठे-बैठे काम करने से ऐसिडिटी की समस्या हो जाती है, जिससे सिर दर्द हो सकता है.
यदि आपको लगातार सिर दर्द बना रहता है तो डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि यह माइग्रेन या ब्लड प्रेशर की वजह से भी हो सकता है. लेकिन यदि आपको कभी-कभार सिर दर्द होता है तो प्राणायम और घरेलू उपाय अपना कर आप सिर दर्द से निजात पा सकते हैं. आगे हम इन्हीं चीज़ों पर बात करेंगे.

सिर दर्द के लिए प्राणायाम
सिर दर्द दूर करने में प्राणायाम काफ़ी कारगर होते हैं. इसके लिए आपको नियमित रूप से कपालभांति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम करना होगा. जिस समय सिर दर्द हो रहा है, उस समय अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से पांच मिनट के भीतर ही आपको दर्द से राहत महसूस होगी. यदि आप रोज़ाना ये तीनों प्राणायाम पांच से दस मिनट (प्रत्येक प्राणायाम) करें तो सिर दर्द की समस्या धीरे-धीरे कम हो कर दूर हो जाएगी.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

हाइड्रेटेड रहें
कई बार कम पानी पीने की वजह से भी सिर दर्द होता है. काम की अधिकता के बीच यदि आपको सिर दर्द हो रहा हो तो बजाय कोई दवा लेने के आप पानी पी कर देखें. यहां एक बात का ध्यान रखें कि एक साथ ढेर सारा पानी पीने की बजाय आप एक-एक घूंट कर के एक ग्लास पानी को 10 मिनट में ख़त्म करें. और इसके बाद भी यह ध्यान रखें कि आपाके समय-समय पर पानी पीते रहना है. यदि दर्द पानी की कमी की वजह से हो रहा होगा तो पानी पीने के 10 मिनट के भीतर आप बेहतर महसूस करेंगे.

लौंग करेगी मदद
कम्प्यूटर पर लगातार काम करते रहने की वजह से भी सिर दर्द होता है. लौंग तो आप ऑफ़िस में भी रख सकते हैं या फिर अपने बैग में भी. काम करने के बीच आप लौंग खाएं यह आपको सिर दर्द में आराम दिलाएगी और तरोताज़ा भी महसूस कराएगी. लौंग माइग्रेन में भी फ़ायदा करती है. इसके लिए लौंग को पानी में पीस कर गाढ़ा लेप बनाएं इसे हल्का गर्म करें और कान व सिर के आसपास मल लें. इससे सिर दर्द में राहत मिलेगी. हम आपको डॉक्टर से परामर्श ले कर ही माइग्रेन में इसके इस्तेमाल की सलाह देंगे.

अदरक से मिलेगी राहत
अदरक में ऐंटि-इन्फ़्लैमटॉरी और ऐंटिबैक्टीरियल गुण होते हैं. अदरक के इस्तेमाल से सिर दर्द में राहत पाना चाहते हैं तो एक-डेढ़ इंच लंबा अदरक का टुकड़ा लें, उसे पीस लें या कद्दूकस कर लें. उसका रस निकालें और इस रस को अपने सिर पर मलें. बचे हुए अदरक को पानी में उबालें और चाय बना कर पी लें. आपको जल्द ही सिर दर्द से आराम मिल जाएगा.

दालचीनी भी है फ़ायदेमंद
दालचीनी को भी सिर दर्द के इलाज में प्रभावी पाया गया है. दालचीनी के पाउडर को हल्के गर्म पानी में मिला कर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे माथे पर मलें. कुछ ही समय में सिर के दर्द में कमी होगी. आप चाहें तो इसके साथ दालचीनी की चाय का सेवन भी कर सकते हैं.

फ़ोटो: फ्रीपिक 

 

Tags: cinnamonclovegingerHeadacheheadache reliefhome remedies for headachepranayama for headacheWaterअदरकदालचीनीपानीलौंगसिर दर्दसिर दर्द के लिए घरेलू उपायसिर दर्द के लिए प्राणायामसिर दर्द से राहत
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum