• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

पांच मिनट फ़िटनेस के लिए काफ़ी हैं!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 23, 2022
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
Healt fitness
Share on FacebookShare on Twitter

कई बार हम केवल यह सोच कर फ़िटनेस की ओर क़दम नहीं बढ़ाते हैं कि ये तो बड़ा समय लेने वाला काम है, जब फ़ुरसत मिलेगी तब फ़िटनेस पर काम कर लेंगे. लेकिन आपको बता दें कि फ़िटनेस के लिए दिन में पांच-पांच मिनट के प्रयास भी बेहद कारगर रहते हैं! आपको यक़ीन नहीं आता? तो ये आलेख पढ़ लीजिए…

 

फ़िटनेस के प्रयास केवल इसलिए मत टालिए कि इसके लिए ज़्यादा समय की दरकार होती है. पांच-पांच मिनट के ब्रेक लेकर की गई छोटी-छोटी गतिविधियां भी आपकी फ़िटनेस को बढ़ाती हैं और यहां हम आपको ऐसी ही गतिविधियों के बारे में बता रहे हैं.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

फ़िट भी रहिए और रचनात्मकता भी बढ़ाइए
लंबे समय तक कुर्सी से चिपक कर काम रहे/रही हैं? तुरंत एक पांच मिनट के ब्रेक के लिए उठ खड़े होइए. लगातार बैठे रह कर काम करने की तुलना में एक छोटी सी वॉक आपको ज़्यादा क्रिएटिव बनाएगी. जरनल ऑफ़ एक्स्पेरिमेंटल साइकोलॉजी, लर्निंग, मेमोरी ऐंड कॉग्निशन में प्रकाशित हुए एक शोध के अनुसार, ऐसी वॉक हमें रचनात्मक सोच देती है. तो चेयर से उठें और पूरे ऑफ़िस का एक चक्कर लगा आएं या फिर कॉफ़ी वेंडिंग मशीन तक के चार-पांच चक्कर लगा लें और लौटते समय हाथ में काफ़ी का मग लेते हुए लौट आएं. कुल मिलाकर बात ये कि काम के लंबे घंटों के बीच सजग और सृजनात्मक बने रहने के लिए आपको बहुत लंबे, पसीना निकालने वाले एक्सरसाइज़ सत्र की ज़रूरत नहीं है. एक छोटा सत्र आपको फ़िट और क्रिएटिव रखने में कारगर है.

यहां तो बात पांच सेकेंड में भी बन जाएगी
यह तो आपने भी महसूस किया होगा कि जब भी मन अशांत हो यदि आप अपनी आंखें बंद कर उस सुंदर सी जगह को याद करें, जहां जाने से आपका मन शांत हो जाता है तो कुछ ही पलों में आपको भीतर से शांति का एहसास होने लगता है, है ना! और आपका मन होता है कि आप तुरंत वहां पहुंच जाएं. और इसी तरह जब आपको भूख लग आई हो तो उस रेस्तरां के बारे में सोचने से जहां की कोई डिश आपको बेहद पसंद हैं, आपको तुरंत ही वहां जाने की इच्छा होने लगती है. जिस तरह किसी अच्छे रेस्तरां में जाने के बारे में सोचने से ही आपको वहां जाने की इच्छा होने लगती है. ठीक इसी तरह जरनल मेमोरी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, यदि आप किसी वर्कआउट के अच्छे सत्र को याद करें, जिसके बाद आपको हल्का महसूस हुआ था, अच्छा लगा था, फ़िट होने की अनुभूति हुई थी या लंबी थकानभरी ट्रेकिंग करने के एक ख़ूबसूरत दृश्य देखने को मिला था तो आपके भीतर दोबारा वैसा ही वर्क आउट करने की इच्छा ज़ोर मारने लगती है. तो ऐसे किसी वर्क आउट को याद करें और उसके तुरंत बाद जुट जाएं एक्सरसाइज़ में.

कारगर हैं पांच-पांच मिनट की तीव्र गति से की गई एक्सरसाइज़
धीमी गति से लगातार की गई एक्सरसाइज़ की तुलना में थोड़े थोड़े अंतराल पर की गई तीव्र या तेज़ एक्सरसाइज़ हमारे मेटाबॉलिज़्म के लिए ज़्यादा अच्छी होती हैं. तो बजाय 30 मिनट लगातार एक्सरसाइज़ करने के आप दिन में पांच या छह बार पांच-पांच मिनट के तीव्र वर्क आउट सेशन्स को अपनी दिनचर्या में जगह दीजिए. इससे आपके ब्लड प्रेशर में भी सुधार आएगा और आपके मेटाबॉलिज़्म में भी.

वज्रासन के पांच मिनट
वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन है, जिसे खाना खाने के तुरंत बाद भी किया जा सकता है. वज्रासन हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद अच्छा होता है और यह हमारा पॉस्चर भी सुधारता है. अत: लंच और डिनर के बाद केवल पांच-पांच मिनट के वज्रासन के सत्र आपकी फ़िटनेस को सुधार सकते हैं. तो आज से ही इसका अभ्यास शुरू कर दीजिए.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: Creativityfive minutes for fitnessintense exerciseMemoryक्रिएटिविटीतीव्र एक्सरसाइज़पांच मिनट फ़िटनेसरचनात्मकतासेहत के पांच मिनटस्मृति
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum