• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

क्या आपको भी जी मिचलाने की समस्या है? यहां जानिए इसके घरेलू उपचार

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 17, 2023
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
क्या आपको भी जी मिचलाने की समस्या है? यहां जानिए इसके घरेलू उपचार
Share on FacebookShare on Twitter

मिचली आने यानी उल्टी करने जैसा महसूस होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक बार आपका जी मिचलाने लगे तो आपका पूरा दिन ख़राब हो जाता है. यह एक बहुत बुरा एहसास है, जिसके साथ रूटीन के काम निपटाना भी संभव नहीं लगता है. लेकिन कई घरेलू नुस्ख़े इस समस्या से निजात दिलाने में कारगर है. यहां हम उन्हीं के बारे में जानेंगे.

जी मिचलाना या उल्टी होने के एहसास के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जैसे- अपच, मोशन सिकनेस, सी सिकनेस, मॉर्निंग सिकनेस, हैंगओवर वगैरह. कई बार माइग्रेन के दर्द या सिर पर चोट लगने के कारण भी जी मिचलाता है. दूषित भोजन या पानी की वजह से भी जी मिचलाने की समस्या हो सकती है. आयुर्वेद के मुताबिक़ हमारे भीतर मौजूद दोष: वात, पित्त और कफ़ के असंतुलन से मिचली आती है. इस समस्या से कुछ घरेलू नुस्ख़ों की मदद से निजात पाई जा सकती है. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्ख़ों के बारे में बता रहे हैं.

अदरक: अदरक एक जादुई औषधि है, जो कई तरह से दवा का काम करती है. पेट में पहुंचने पर यह ऐसिडिटी को न्यूट्रलाइज़ करने का काम करती है. अदरक खाने से पाचन शक्ति में इज़ाफ़ा होता है अत: यदि अपच या ऐसिडिट के कारण जी मिचला रहा हो तो अदरक खाने से आपको आराम मिलेगा. यदि आपका जी मिचला रहा हो तो आप अदरक को कद्दूकस कर के या फिर इसके पतले स्लाइस काट कर उसे मुंह में रख लें और धीरे-धीरे उसके रस को निगलते रहें. या फिर पानी में अदरक का रस और नींबू का रस मिलाकर धीरे-धीरे सिप करते रहें.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

पुदीना: पुदीने के ख़ुशबू और इसके क्षारीय गुण मिचली आने पर प्रभावकारी होते हैं. यदि मोशन सिकनेस की वजह से जी मिचला रहा हो तो पुदीने का तेल यानी मिंट ऑइल सूंघने से भी राहत मिलती है. पुदीने को वात, पित्त और कफ़ को संतुलित करने और पाचन तंत्र को आराम देने के लिए भी जाना जाता है. यदि आपका जी मिचला रहा हो तो एक ग्लास पानी में कुछ पुदीने बारीक़ कटे पत्ते डालें, आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और एक चम्मच शहद डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. इसे घूंट-घूंट कर के पीते रहें. आपको आराम मिलेगा.

आंवला: आंवले में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा को अवशोषित करने के गुण को बढ़ाता है. आंवले में फ़ाइबर की मात्रा भी अधिक होती है और यह पाचन के लिए भी बेहतरीन माना जाता है. मॉर्निंग सिकनेस की वजह से मिचली आने पर आंवले का सेवन बहुत ही कारगर होता है. आप चाहें तो सुबह उठ कर आधा ग्लास पानी में एक चम्मच आंवले कर रस मिला कर सेवन कर सकते हैं, आंवले का मुरब्बा या फिर आंवला कैंडी खा सकते हैं. बाज़ार में आंवले का पाउडर भी मिलता है, जिसे यात्रा करते समय आप साथ रख सकते हैं, ताकि मोशन सिकनेस के दौरान जी मिचलाने पर इसका इस्तेमाल कर सकें.

नींबू और संतरा: यात्रा के दौरान आप नींबू या संतरा साथ लेकर चल सकते हैं. इनकी तरोताज़ा करने वाली ख़ुशबू और इनमें मौजूद विटामिन सी मिचली आने की समस्या से राहत देते हैं. नींबू और संतरे जैसे फलों में साइट्रिक ऐसिड होता है, जो उल्टी आने और जी मिचलाने की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है. यही वजह है कि कुछ लोग यात्रा के दौरान अपने साथ नींबू, संतरे और आम आदि की कैंडी लेकर चलते हैं. हैंगओवर की वजह से होने वाली मिचली में नींबू का उपयोग कारगर होता है. एक ग्लास पानी में आधे नींबू का रस निचोड़ का धीरे-धीरे सिप करते रहें.

सौंफ और इलायची: सौंफ और इलायची में भी पाचन को दुरुस्त करने के गुण होते हैं, तभी तो भारतीय परंपरा में इन्हें खाना खाने के बाद बतौर मुखवास इस्तेमाल किया जाता है, ताकि मुंह से अच्छी ख़ुशबू आए और खाना बेहतर ढंग से पचे. इनकी ख़ुशबू भी मिचली आने की समस्या को दूर करती है. सौंफ और इलायची को भी यात्रा के दौरान साथ रखा जा सकता है और मोशन या सी सिकनेस के समय तुरंत उपयोग में लाया जा सकता है.

फ़ोटो: फ्रीपिक

Tags: causes and remedieshangoverHome remediesmorning sicknessmotion sicknessNauseasea sicknessकारण और निवारणघरेलू नुस्खेजी मिचलानामिचली आनामॉर्निंग सिकनेसमोशन सिकनेससी सिकनेसहैंगओवर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum