• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

अच्छी सेहत चाहिए तो अपनी भावनाओं का रखें ध्यान

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 28, 2022
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
अच्छी सेहत चाहिए तो अपनी भावनाओं का रखें ध्यान
Share on FacebookShare on Twitter

अक्सर अपने बड़ों से आपने कई ऐसी बातें सुनी होंगी, जैसे- सकारात्मक सोचो; जैसा सोचोगे, वैसे बन जाओगे; जो हम सोचते हैं, वही चीज़ें हमारी ओर आकर्षित होती हैं वगैरह. हो सकता है कि ये बातें आपको मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी लगती हों, लेकिन सच्चाई यह है कि आपकी सोच से उपजने वाली ये भावनाएं आपकी मानसिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक सेहत को भी प्रभावित करती हैं. यानी ये सभी बातें, जो आपके इमोशन्स को बेहतर बनाने के लिए कही जाती हैं, यदि अमल में लाई जाएं तो ये आपकी फ़िज़िकल हेल्थ को भी सुधारती हैं. यहां हम हमारी सेहत और हमारी भावनाओं के बीच के संबंध पर बात कर रहे हैं.

 

हमारी भावनाओं और हमारी सेहत के बीच लगातार बदलते रहने वाला रिश्ता बना रहता है, यह बात नैशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन, अमेरिका में छपे एक अध्ययन में सामने आई है. इस अध्ययन में 30 दिनों तक कुछ स्वस्थ व्यक्तियों में दर्द व थकान और भावनात्मकता के बीच संबंध आंका गया. इसके नतीजों में पाया गया कि भावनाओं में सकारात्मक बदलाव हो तो शारीरिक स्थिति में सुधार आता है और दर्द व थकान में कमी आती है, वहीं यदि भावनाएं नकारात्मक होती हैं तो शरीर ज़्यादा दर्द व थकान महसूस करता है.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

यही बात होलस्टिक लाइफ़स्टाइल कोच ल्यूक कुटीन्हो भी हमेशा कहते हैं कि गंभीर शारीरिक बीमारियों के पीछे भी हमारी भावनात्मक सोच या भावनाओं से जुड़े घाव ही ज़्यादा ज़िम्मेदार होते हैं. यदि हमारे भीतर की सोच सकारात्मक हो तो यह हमारे शरीर की कोशिकाओं के भीतर के कंपन को भी पॉज़िटिव बनाती है, जिसकी वजह से शारीरिक गतिविधियां अच्छी तरह चल पाती हैं.

यदि हम अपनी भावनाओं को मन में दबाते हैं या मन ही मन किसी से ईर्ष्या करते हैं या फिर मन के भीतर नाराज़गी पाले रखते हैं तो इसका परिणाम किसी गंभीर बीमारी के रूप में देखने मिल सकता है. इस तरह की भावनाओं को पोसने से मानसिक और शारीरिक सेहत को नुक़सान पहुंचता है.

भावनाएं किस तरह हम पर असर डालती हैं इसे कुछ सामान्य से उदाहरणों से समझा जा सकता है. कई बार कुछ बच्चे जो परीक्षाओं का तनाव लेते हैं, वे परीक्षा के ठीक पहले बीमार हो जाते हैं. इसी तरह कई लोगों को यात्रा करने से पूर्व बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा होती है. यह सब इसीलिए तो होता है कि भावनात्मक चिंता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल रही है.

सकारात्मक या नकारात्मक भावनाओं के कारण हमारे शरीर में स्रवित होने वाले हॉर्मोन्स का स्तर भी प्रभावित होता है. जिसकी वजह से हमारी शारीरिक गतिविधियों पर असर पड़ता है. तो आख़िर इन भावनाओं को सकारात्मक बनाने के लिए हमें क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं…

योग और प्राणायाम
योगासन और प्राणायाम आपके तन और मन में स्फूर्ति जगाते हैं. योगासन जहां आपके शरीर को लचीला बनाते हैं, वहीं प्राणायाम करने पर निश्चित लय में गहरी सांसें लेने से हमारे शरीर में अधिक मात्रा में ऑक्सिजन पहुंचती है, जिससे तनाव तुरंत कम होता है, क्योंकि शरीर के सभी अंगों तक भरपूर ऊर्जा पहुंचती है और हम सकारात्मक महसूस करते हैं.

भावनाओं को व्यक्त करें
आपके भीतर जो भी भाव आ रहा हो, उसे दबाने की बजाय, उसे व्यक्त करना सीखें. क्रोध, दुख, करुणा, प्रेम ये सभी भाव बेहद स्वाभाविक हैं. आप जैसा भी महसूस कर रहे हों, उसे अपने परिजनों से न छुपाएं. जब हम अपनी भावनाओं को व्यक्त कर देते हैं तो भावनाओं के उस दबाव से मुक्त हो जाते हैं, जो यदि हमारे भीतर ही रह जाए तो हमारे शरीर को बीमारियों का घर बना देता है.

लोगों को पहचानें
यह आपने भी महसूस किया होगा कि कुछ लोगों से बात करते ही आप प्रसन्नता महसूस करते/करती हैं, लेकिन वहीं कुछ दूसरे लोगों से बात करने पर आप खिन्न हो जाते/जाती हैं. यूं लगता है, जैसे उन लोगों ने आपकी पूरी ऊर्जा सोख ली हो. अब समय आ गया है कि आप अपने जीवन में मौजूद सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से भरे लोगों को पहचान लें. और केवल उन्हीं लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें, जो आपको सकारात्मक बनाते हों.

अपनी सोच बदलें
हमारे मन में हर तरह की भावनाएं आती हैं, अच्छी और बुरी भी. अक्सर हम किसी तरह की डर या कुंठा में जीते हैं और इससे हमारी भावनाएं आहत होती हैं. जो अंतत: हमारी शारीरिक या मानसिक पीड़ा का कारण बनती हैं. लेकिन यदि हम अपनी सोच में थोड़ा-सा बदलाव लाएं तो यह पूरी तरह संभव है कि हम अपने मन में आने वाली बुरी भावनाओं को हटा सकते हैं. इसके लिए जब भी आपके मन के भीतर कोई नकारात्मक विचार आए, तुरंत ही उससे जुड़ा कोई सकारात्मक भाव अपने भीतर लाएं और उसे मन ही मन दोहराते रहें. ऐसा करने और करते रहने से धीरे-धीरे नकारात्मक भावनाएं दूर होने लगेंगी.

फ़ोटो : फ्रीपिक

टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum