• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

नींबू के छिलके मत फेंकिए ये दिलाएंगे दर्द से निजात

डॉक्टर दीपक आचार्य by डॉक्टर दीपक आचार्य
November 11, 2021
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
नींबू के छिलके मत फेंकिए ये दिलाएंगे दर्द से निजात
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रकिंग न्यूज़: आज के बाद नींबू के छिलके नहीं फेंके जाएंगे, क्योंकि ये जोड़ों के दर्द को कम करने का बेजोड़ फ़ॉर्मूला हैं. क्लिनिकल स्टडीज़ से भी यह साबित हुआ है कि नींबू के छिलके रह्यूमेटॉइड आर्थ्राइटिस के इलाज में बहुत असरकारक है. आज डॉक्टर दीपक आचार्य हमें इसी के बारे में बता रहे हैं.

 

सुनिए जनता, आज के बाद नींबू के छिलके फेंकना बंद कर दीजिए आप. ये तो आपको भी पता है कि नींबू के जूस में ख़ूब विटामिन C पाया जाता है, है ना? लेकिन आपको बता दें कि जूस से 10 गुना ज़्यादा विटामिन C नींबू के छिलकों में पाया जाता है. हमारे देश के कई ग्रामीण इलाक़ों में तो बाकायदा नींबू के छिलकों को सुखाकर मुखवास (Mouth Freshener) बनाए जाते हैं, ताज़े छिलकों का अचार भी बेहतरीन बनता है और पारंपरिक तौर से कई स्वास्थ्य समस्याओं में नींबू के छिलकों से बने मुखवास या अचार को खिलाकर रोगी को चंगा किया जाता है. कई हर्बल जानकार तो नींबू के छिलकों को सुखाकर सरसों के तेल में गर्म करके ‘नींबू का तेल’ बनाते हैं और इस तेल को पिडलियों के खिंचाव, जोड़ दर्द और कमर दर्द होने पर मालिश के लिए दिया जाता है.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

बातें इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों की
चलिए तो इसके बारे में थोड़े वैज्ञानिक तथ्यों पर बात हो जाए. नींबू के छिलकों में नींबू के रस से 10 गुना तक ज़्यादा विटामिन C पाया जाना और तो और इसमें कैल्शियम का पाया जाना इसे बेहद ख़ास बनाता है. इन छिलकों में फ़ाइबर्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन भी पाए जाते हैं. विटामिन C की अधिकता और कैल्शियम की वजह से ना सिर्फ़ हड्डियों की सेहत बेहतर होती है, बल्कि आर्थ्राइटिस, जोड़ों का दर्द और कमर दर्द कम करने में भी ये काफ़ी मददगार साबित होते हैं.

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि नींबू के छिलके रह्यूमेटॉइड आर्थ्राइटिस में काफ़ी असरकारक हैं. यहां एक ‘रैट मॉडल’ क्लिनिकल स्टडी की बात करनी ज़रूरी है. जर्नल ऑफ़ ताईवान इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल इंजीनियर्स में वर्ष 2018 में एक रिसर्च स्टडी छपी और बताया गया कि नींबू के छिलके ज़ैंथिन ऑक्सिडेज़ और साइटोकाइन इन्फ़ल्मैशन को काफ़ी हद तक रोकने में सफल होते हैं, ये दोनों इस आर्थ्राइटिस के प्रमुख कारक भी हैं. यह क्लिनिकल स्टडी ये भी बताती है कि यूरिक ऐसिड के निर्माण को बैलेंस करने में भी नींबू के छिलके बेहद कारगर हैं. ऐसे कई रिसर्च पेपर्स हैं, जो नींबू के छिलकों की वाहवाही करते मिलेंगे. हालांकि जिस स्टडी का जिक्र मैंने किया वो एक एनिमल मॉडल स्टडी है, लेकिन ये बात तो तय है कि इसको आज़माने में कोई चिंता की बात नहीं. सदियों से हिंदुस्तान नींबू के छिलकों का अचार खा रहा है, छिलकों को कई अलग-अलग तरीकों से खाया जाता रहा है.

कैसे इस्तेमाल करें नींबू के छिलके?
मैंने तो बहुत से हर्बल एक्स्पर्ट्स को नींबू के छिलकों को जोड़ों के दर्द के लिए बतौर फ़ॉर्मूला आज़माते देखा है. पर अब आपको इन्हें कैसे इस्तेमाल करना क्या है? छिलकों को डस्टबिन का रास्ता ना दिखाएं. इन्हें धूप में सुखा लें, जब ये पूरी तरह से सूख जाएं और नमी दूर हो जाए तो कूटकर पाउडर बना लें. रोज़ सुबह और शाम एक-एक चम्मच फक्की मार लें, खाने से पहले या बाद में… केवल 20 दिन, फिर वाहवाही करें हिंदुस्तान के पारंपरिक ज्ञान की और डॉक्टर दीपकआचार्य को भी याद करें
शेयर कीजिये इस जानकारी को, ताकि यह जानकारी उन लोगों तक पहुंच सके, जिन्हें इसकी ज़रूरत है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: #bhatko#deshkagyan#herbalverbal#traditionalknowledge#देशकाज्ञान#भटको#हर्बलवर्बलDesi Gyandoctor Deepak Acharyaherbal-verbalJoint painlemonLemon OilLemon PeelLemon PickleRheumatoid Arthritistraditional knowledgevitamin cwill give relief from joint painजोड़ों का दर्दजोड़ों के दर्द से देंगे राहतडॉक्टर दीपक आचार्यदेसी ज्ञाननींबूनींबू का अचारनींबू का तेलनींबू के छिलकेपारंपरिक ज्ञानरह्यूमेटॉइड आर्थ्राइटिसविटामिन सीहर्बल-वर्बल
डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य, पेशे से एक साइंटिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं. इन्होंने मेडिसिनल प्लांट्स में पीएचडी और पोस्ट डॉक्टरेट किया है. पिछले 22 सालों से हिंदुस्तान के सुदूर आदिवासी इलाक़ों से आदिवासियों के हर्बल औषधीय ज्ञान को एकत्र कर उसपर वैज्ञानिक नज़रिए से शोध कर रहे हैं.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum