• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ मेंटल हेल्थ

पेट्स तनावमुक्त, संवेदनशील और ज़िम्मेदार बनाते हैं हमें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 24, 2022
in मेंटल हेल्थ, हेल्थ
A A
pets
Share on FacebookShare on Twitter

पालतू पशुओं को पालने वालों से पूछिए कि ये पशु उन्हें कितना प्यार-दुलार देते हैं. कुत्ते और बिल्ली तो यह बात भांप लेते हैं कि उनके मालिक का मन उदास है और फिर वे उनके आगे पीछे घूम घूम कर अपना लाड़ जताते हैं. पालतू पशु चाहे जो हो, वह आपके तनाव को दूर करता है और आपको संवेदनशील भी बनाता है. इस तथ्य से जुड़ी कई रिसर्च जब-तब सामने आती रहती हैं. आइए, देखें कैसे ये पशु हमें तनावमुक्त और संवेदनशील बनाते हैं.

जानवरों को तो मनुष्य बहुत पहले से पालता आया है. उन्हें पालतू बनाना मनुष्यों के लिए अपने जीवन को आसान करने का ज़रिया भी रहा है. मसलन, कुत्ते पाल कर अपने खेतों की रक्षा करना; गधे पाल कर उनसे बोझ उठवाना; घोड़े पाल कर आवाजाही में उनका इस्तेमाल करना; हाथियों को पाल कर युद्ध में इस्तेमाल करना; गाय, भैंस और बकरी से दूध पाना और बैलों से खेत जुतवाना. यह भी सच है कि मनुष्य और जानवरों का ये साथ मनुष्य और जानवरों दोनों को ही फ़ायदा पहुंचाता रहा है.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

तनावमुक्त करते हैं पेट्स
यूं तो यह बात कई स्टडीज़ में साबित हो चुकी है कि अपने घर पर किसी पालतू जानवर यानी पेट को पालने से लोगों को तनावमुक्त होने में मदद मिलती है, लेकिन ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ़ यॉर्क में हाल में आई महामारी के लॉकडाउन फ़ेज़ के दौरान की गई एक रिसर्च में यह बात फिर साबित हो गई है कि अच्छा मानसिक स्वास्थ्य पाने, अकेलेपन को मिटाने और तनाव को कम करने में पेट्स अहम् भूमिका निभाते हैं. इस शोध में लगभग 6000 प्रतिभागियों ने अपनी राय रखी, जिनके पास महामारी के दौरान कम से कम एक पालतू जानवर था. इन पेट ओनर्स के पास कुत्ते, बिल्ली, मछली, कछुए या अन्य तरह के पालतू जानवर थे.
इन प्रतिभागियों में से 90 प्रतिशत ने माना कि उनके पालतू जानवर ने उन्हें लॉकडाउन के दौरान भावनात्मक रूप से सुदृढ़ रखा, 96 प्रतिशत ने माना कि अपने पेट की वजह से वे स्वस्थ और फ़िट रह सके. हालांकि 68% ने यह भी माना कि वे अपने पेट के लिए चिंतित भी थे, कि कहीं महामारी का असर उनके पेट पर भी तो नहीं आ पड़ेगा?

संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी
दूसरी ओर यह बात भी ध्यान देने जैसी है कि जब हम तनावग्रस्त होते हैं तो अपने बारे में भी ठीक से नहीं सोच पाते, ऐसे में किसी दूसरे व्यक्ति के प्रति संवेदनशील होना तो दूर की कौड़ी है. लेकिन जब हम बिना तनाव के सामान्य अवस्था में हों तो दूसरे इंसानों और प्राणियों के बारे में सोचने और संवेदनशील होने में हमें देर नहीं लगती. और पेट्स हमें तनावमुक्त बना कर इस स्टेट में पहुंचा देते हैं कि हम दूसरों के दुख-दर्द को समझ सकें. और जब हम अपने आसपास के दूसरे लोगों की समस्याओं को समझेंगे, तो ज़ाहिर है उनकी मदद के लिए क़दम उठाएंगे ही. इस तरह हम पालतू जानवरों का ख़्याल रखते हुए, ज़िम्मेदार नागरिक की भूमिका में आ ही जाएंगे.
इसके अलावा पालतू जानवरों से मिलने वाला बिनाशर्त स्नेह आपको ज़िम्मेदार भी बनाता है. मनुष्य की बोली न बोल पाने वाले इन जानवरों को समय पर खाना देना, टहलाने ले जाना, उनसे बातें करना और हाव-भाव, चाल-ढाल से ही यह बात समझ लेना कि उनकी तबियत ठीक नहीं है. फिर तुरंत उनकी तीमारदारी शुरू करना, उन्हें पशु चिकित्सक के पास ले जाना… ये सभी बातें संवेदनशीलता की मिसाल ही तो है.

तरह–तरह के पेट्स
अमूमन हम पेट्स का अर्थ कुत्तों को पालने से ही लगाते हैं और इस बात में कोई शक़ भी नहीं कि कुत्ते बहुत शानदार और प्यारे पालतू जानवर साबित होते हैं. लेकिन दुनिया में लोग कई और तरह के पेट्स भी पालते हैं.
एक ऑस्ट्रेलियन स्टडी के मुताबिक़ बिल्लियों के मालिकों का मानसिक स्वास्थ्य उन लोगों की तुलना में बहुत बेहतर पाया गया, जिनके कोई पेट्स नहीं हैं. बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बेहतर सोच को जन्म देता है और बेहतर सोच आपको बतौर इंसान बेहतरीन बनाती है. बेहतरीन इंसानों की मौजूदगी से यह दुनिया भी तो बेहतरीन होगी, है ना?
इसके अलावा इन दिनों लोग मछलियों, कछुओं, चिड़ियों, सफ़ेद चूहों, खरगोशों को भी अपना पेट बनाते हैं. और ये सभी जानवर अपने सहज करतबों से अपने मालिक के तनाव को दूर करने का काम करते हैं.

 

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: PetsPets are beneficial for healthSensitivityपालतू जानवरों के हेल्थ बेनिफ़िट्सपालतू जानवारपेट्ससंवेदनशीलता
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum