• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ मेंटल हेल्थ

क्या आपके पेट में दर्द रहता है?

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
December 30, 2020
in मेंटल हेल्थ, हेल्थ
A A
क्या आपके पेट में दर्द रहता है?
Share on FacebookShare on Twitter

इस लेख का शीर्षक है ‘क्या आपके पेट में दर्द रहता है?’ ज़ाहिर है, जिन लोगों को पेट दर्द की समस्या होगी, वे इसे पढ़ना चाहेंगे. हम तो कहते हैं अगर आपके पेट में दर्द न हो तो भी इस कहानी रूपी लेख को पढ़ लीजिए. यह कहानी दर्द की साइकोलॉजी को बेहतरीन तरीक़े से बयां करती है.

सुल्तानपुर के सुल्तान को पेट में दर्द शुरू हुआ. वह किसी भी तरह बंद नहीं हो रहा था. नाज़ो से पले सुल्तान का उस दर्द ने सुख-चैन सब लूट लिया था. सुल्तान ने यह हुक्म ज़ारी करवाया कि जो भी भी हकीम मुझे यह दर्द भुलवा देगा मैं उसे मनचाहा इनाम दूंगा और अगर वह इसमें क़ामयाब नहीं हुआ तो फिर उसे सूली पर चढ़ा दिया जाएगा. कई हकीमों ने सुल्तान का इलाज करने की कोशिश कि लेकिन वह उस दर्द को ख़त्म नहीं कर पाए. बड़े से बड़े हकीम और वैद्य उस दर्द के आगे पस्त हो गए. लिहाज़ा शर्त के मुताबिक उन सभी को सूली पर चढ़ा दिया गया. होशियारपुर में एक हकीम रहते थे यह सब सुनकर वे भी आए और उन्होंने सुल्तान से कहा कि, उनके पास एक नुस्ख़ा है जिसके जरिए सुल्तान अपना पेट दर्द भूल जाएंगे. वज़ीर ने याद दिलाया कि हकीम साहब आपको शर्त पता है ना कि अगर आप आपके दावे में क़ामयाब नहीं हुए तो फिर आपको भी दूसरे हकीमों की तरह सूली पर चढ़ा दिया जाएगा. हकीम साहब ने कहा कि,‘उन्हें यह शर्त अच्छे से मालूम है. अगर मैं क़ामयाब नहीं हुआ तो सूली पर चढ़ा दिया जाऊंगा लेकिन अगर क़ामयाब हुआ तो मुझे मेरे गांव होशियारपुर की सुल्तानी दे दीजिएगा.’ सुल्तान ने कहा कि,‘मंज़ूर है.’
फिर हकीम साहब सुल्तान के क़रीब गए और उन्होंने पूछा कि,‘आपको दर्द कहां पर है हमारे अज़ीज़ सुल्तान.’ सुल्तान ने अंगूठियों से लदे हुए नाज़ुक हाथों को पेट पर यहां वहां घुमाते हुए बताया कि उसे यहां-यहां दर्द है. हकीम साहब ने भी इत्मीनान से पेट का जायज़ा लिया फिर कहा कि,‘मैं समझ गया हूं मर्ज़ क्या है.’ अब सुल्तान आप ज़रा अपना बायां घुटना मुझे दिखाइए. सुल्तान और वज़ीर ने साथ-साथ कहा कि,‘हकीम साहब घुटने से भला आप मर्ज़ के बारे में क्या जानोगे?’ हकीम साहब ने कहा कि,‘मैं घुटने से ही आपके पेट के दर्द का इलाज कर दूंगा, आप ज़रा दिखाइए तो.’ सुल्तान ने अपना रेशमी पायजामा ऊपर किया. हकीम साहब ने घुटना अच्छे से टटोला और फिर अपने झोले में हाथ डालकर एक हथोड़ा निकाला. हथोड़ा निकालकर उन्होंने सुल्तान के घुटने पर ज़ोर से दे मारा. सुल्तान की दर्द के मारे चीख़ें निकल गई. वह हकीम पर ज़ोर से चिल्लाया,‘कमबख्त यह तूने क्या किया? मेरा घुटना तोड़ दिया.’ हकीम साहब ने सुल्तान से पूछा,‘हुज़ूर यह तो बताइए अब आपके पेट का दर्द कैसा है?’ सुल्तान ने कहा,‘कमबख्त घुटना इतना ज़्यादा दु:ख रहा है कि पेट दर्द का पता ही नहीं चल रहा कि वह है भी या नहीं.’ हकीम साहब ने कहा,‘तो जनाब दीजिए मेरा इनाम क्योंकि, मैंने अपना काम कर दिया है-अब आपको पेट का दर्द पता नहीं चल रहा है.’… और इस तरह होशियारपुर को एक होशियार सुल्तान मिल गया था.
*पुनःश्च-यह एक आम मनोविज्ञान है कि लोग बड़ा दुख पाकर छोटे दुखों को भूल जाया करते हैं. बादशाह, राजा, हाकिम, सुल्तान और नेता यह बात अच्छे से जानते हैं इसलिए जब जनता छोटी-छोटी दिक्कतों पर चिल्ला-पुकार मचाती है तो वह उनके सामने कोई दूसरी बड़ी मुसीबत पेश कर देते हैं और जनता पुरानी दिक्क़तों को भूल कर नई मुसीबत में उलझ जाती है. होशियारपुर के हकीम साहब का नुस्ख़ा लाजवाब है. यह सदियों से काम करता आ रहा है. बस सबसे बड़ा सच यह है कि यह सुल्तानों से ज़्यादा आवाम पर असर करता है. क्या आपके भी पेट में भी दर्द है?

Photo: Engin Akyurt/Unsplash.com 

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024
Tags: अफलातून हेल्थचंगा मनदर्द का मनोविज्ञानहेल्थ
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum