• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ मेंटल हेल्थ

आप ध्यान केंद्रित नहीं रख पाते? यहां मिलेंगे फ़ोकस बढ़ाने के तरीक़े

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 21, 2022
in मेंटल हेल्थ, हेल्थ
A A
आप ध्यान केंद्रित नहीं रख पाते? यहां मिलेंगे फ़ोकस बढ़ाने के तरीक़े
Share on FacebookShare on Twitter

तो आपका ध्यान भी बहुत जल्दी बंट जाता है? आपको लगता है आपकी याददाश्त कमज़ोर हो रही है? आप अपना ध्यान केंद्रित ही नहीं रख पाते/पातीं? तो आपको बता दें कि इस तेज़ गति से भागती दुनिया, मल्टीटास्किंग और बढ़ते स्क्रीन टाइम की सौगात को इस बात का श्रेय जाता है. लेकिन आप निराश न हों, क्योंकि अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव ला कर, कुछ बातों को ध्यान में रख कर आप फ़ोकस करना दोबारा सीख जाएंगे/जाएंगी. यहां हम इसी के आसान तरीक़ों के बारे में बता रहे हैं.

आजकल अधिकतर लोगों की यह शिकायत है कि वे किसी एक चीज़ पर फ़ोकस नहीं कर पाते हैं. उनका ध्यान यहां-वहां भटकता रहता है, वे चीज़ों को भूलते बहुत जल्दी हैं. यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यहां आपको कुछ प्रैक्टिकल सुझाव मिलेंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपना ध्यान केंद्रित करने में, अपनी याददाश्त को बढ़ाने में सफल ज़रूर होंगे. जब भी कोई आपसे बातचीत करे या फिर आपको किसी बात के लिए निर्देश दे तो इन बातों का ध्यान रखें:

1. जो कहा जा रहा है, उस पर ध्यान दें: ज़ाहिर सी बात है कि यह तो आप करते ही होंगे, लेकिन यहां कैच ये है कि यदि आपका ध्यान बीच में कहीं भटक गया हो तो आप उस व्यक्ति को रोक कर इस बारे में बताएं और कहें कि क्या वे इसे दोहरा सकते हैं या फिर क्या वे अपने निर्देश देने की गति थोड़ी धीमी रख सकते हैं. साथ ही, यदि आप उस व्यक्ति के साथ ऐसी किसी जगह पर बात कर रहे हैं, जहां शोर-शराबा है तो आप उन्हें थोड़ा एकांत में बात करने कह सकते हैं, जहां आप उनकी बातों पर पूरी तरह ध्यान दे सकें.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

2. पेन और पेपर आएंगे काम: अब स्मार्ट फ़ोन के ज़माने में यदि हम आपसे यह कहें कि पेन और पेपर की सहायता से उन बातों को नोट करते जाएं, जो आपको बताई जा रही हैं या फिर अपने कामों की सूची बना लें तो आपको अटपटा लग सकता है, लेकिन यह पुराना तरीक़ा आपकी याददाश्त को बढ़ाने का काम करता है और यदि आप कुछ भूल गए तो उसे दोबारा रेफ़र कर सकते हैं. साथ ही, जो काम पूरे हो गए हों उनके आगे ‘सही‘ यानी राइट का टिक मार्क लगा दें.

3. बातों को दोहराएं: यदि कोई आपसे बातचीत करते हुए कुछ कहता है और आप उसे याद रखना चाहते हैं तो उससे बातचीत के दौरान ही उस बात को एक बार दोहरा लें. उदाहरण के लिए यदि कोई कहता है कि यह प्रोग्राम आज शाम ‘एक्स’ चैनल पर रात 10 बजे दिखाया जाएगा और कल सुबह 11 बजे ‘वाई’ चैनल पे आएगा. तो आप बातचीत के दौरान ही उससे कह सकते/सकती हैं अच्छा तो आज मुझे 10 बजे एक्स चैनल देखना है या फिर कल सुबह 11 बजे वाई चैनल देखना है, है ना? इस तरह दो बार के दोहराव से आपको वह बात लंबे समय सक याद रहेगी.

4. एक समय पर एक ही काम: जी हां, मल्टीटास्किंग भी आपकी याददाश्त और फ़ोकस करने की योग्यता पर प्रतिकूल असर डालती है. तो जब भी आप कोई काम कर रहे हों, उसमें आनेवाले व्यवधानों को तब तक अनदेखा करें या टालें, जब तक कि आपका काम पूरा न हो जाए. मसलन, यदि आप कोई काम कर रहे हैं, इस बीच फ़ोन की घंटी बजे तो फ़ोन न उठाएं, बल्कि अपना काम पूरा कर लें. काम ख़त्म होने के बाद आप उस व्यक्त को ख़ुद फ़ोन लगा लें. हां, अगर कोई ज़रूरी बात होगी तो वह व्यक्ति आपको दोबारा कॉल ज़रूर करेगा, इस केस में आप फ़ोन उठा सकते/सकती हैं.

5. नींद से न करें समझौता: आपकी नींद का आपकी याददाश्त और आपके ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, दोनों से ही सीधा संबध है. वैज्ञानिक शोधों में यह बात साफ़ हो चुकी है कि नींद में कमी होने से आपकी सतर्कता प्रभावित होती है, आपकी सोचने की क्षमता में कमी आती है और ध्यान केंद्रित कर पाना भी मुश्क़ि.ल होता है. इसकी वजह से आपका काम प्रभावित होता है. अत: अपने सोने का समय निश्चित रखें. सोने जाने के एक घंटे पहले स्क्रीन वाली सभी चीज़ों से नाता तोड़ लें, इससे आपको अच्छी नींद आएगी.

फ़ोटो: गूगल

Tags: Healthhealth of mindincrease focus with these easy waysincrease your focuslack of focusloss of memorymindsplit attentionways to increase focusways to increase memoryअपना फ़ोकस बढ़ाएंइन आसान तरीक़ों से बढ़ाएं फ़ोकसदिमाग़ध्यान केंद्रित न होनाध्यान बंटनाफ़ोकस की कमीफ़ोकस बढ़ाने के तरीक़ेमनमन की सेहतयाददाश्त बढ़ाने के तरीक़ेयाददाश्त में कमीसेहत
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum