• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ डायट

क्या हैं सोया चंक्स खाने के फ़ायदे और नुक़सान?

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
October 5, 2021
in डायट, हेल्थ
A A
Share on FacebookShare on Twitter

सोया चंक्स या सोया बड़ी को शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही लोग बड़े चाव से खाते हैं. पर क्या इसे खाने के सिर्फ़ फ़ायदे ही फ़ायदे हैं या इससे संबंधित कुछ नुक़सान भी हैं?

सोयाबीन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है. हमारे देश में सोयाबीन के चंक्स यानी उसकी बड़ियों को काफ़ी पसंद किया जाता है. प्रोटीन का अच्छा सोर्स होने के चलते शाकाहारी लोग तो इसे पसंद करते ही हैं, पर इसका टेक्सचर मीट की तरह होने के चलते मांसाहार पसंद करनेवाले लोग भी इसे चाव से खाते हैं. इसकी लोकप्रियता का एक और कारण है, वह है इसका काफ़ी सस्ता होना. आइए पता करते हैं इसके फ़ायदे और नुक़सान.

प्रोटीन की मात्रा इसे बनाती है सुपरस्टार फ़ूड
अगर आप वेजेटेरियन डायट पर हैं और प्रोटीन के लिए दालें लेते-लेते बोर हो गए हैं तो सोसाबीन आपको प्रोटीन के साथ-साथ स्वाद भी देगा. सोया में सभी प्रमुख अमीनो एसिड्स की अच्छी मात्रा होती हैं, जो इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत बनाता है. एनिमल प्रोटीन की तुलना में सोया प्रोटीन के चलते कोलेस्टेरॉल लेवल को भी कम रखने में मदद मिलती है. इसमें आइसोफ़्लैवेन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो एस्ट्रोजन हार्मोन की तरह प्रभावी होता है, इससे हड्डियां मज़बूत होती हैं. इसमें फ़ाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, सो सोयाबीन से पाचन भी दुरुस्त होता है. इसके अलावा सोया चंक्स में ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड्स और आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं. इस तरह देखें तो यह पोषक तत्वों से भरा होता है.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

क्या सोया चंक्स के कुछ नुक़सान भी हैं?
सोया चंक्स का सबसे बड़ा नुक़सान यह है कि वे प्रोसेस्ड फ़ूड की कैटेगरी में आते हैं. सोयाबीन का सही और सेहतमंद फ़ायदे इसके दानों को खानपान में शामिल करने से मिलता है. बड़िया यानी चंक्स से आपको पोषण थोड़ा ही मिल पाता है, पर स्वाद अच्छा होने के चलते लोग दाने के बजाय बड़ियां ज़्यादा पसंद करते हैं. इससे रेसिपी तैयार करते समय आप नमक और तेल तो मिलाते ही हैं, जो इसकी पोषकता को और भी कम कर देते हैं. ज़्यादा मात्रा में खाने पर आपके हार्ट को नुक़सान पहुंच सकता है.
चूंकि इसमें एस्ट्रोजन की काफ़ी मात्रा होती है, इससे हार्मोनल इम्बैलेंस हो सकता है, ख़ासकर पुरुषों में. तो भले ही ये स्वाद में अच्छे हों और प्रोटीन से भरे हों, पर सोया चंक्स को बहुत ज़्यादा खाने से बचना चाहिए. बेहतर तो यही होगा कि सोया चंक्स को सप्ताह में एक या दो बार से ज़्यादा न खाएं.

Tags: Oye AflatoonPro and Cons of Soya ChunksSoya ChunksSoya Chunks NutritionSoya Chunks ProteinSoyabeanओए अफलातून हेल्थडायटमीट के शाकाहारी विकल्पसोया चंक्स के फायदेसोया चंक्स के फायदे और नुकसानसोयाचंक्स के नुकसानसोयाबीन के नुकसानसोयाबीन के पोषक तत्वसोयाबीन के फायदेसोयाबीन के फायदे और नुकसानसोयाबीन बड़ी के फायदेसोयाबीन बड़ी के फायदे और नुकसानहेल्थ
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum