• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

नंगे पांव चलने से नकारात्मकता होगी दूर, फ़ायदे होंगे भरपूर

डॉक्टर दीपक आचार्य by डॉक्टर दीपक आचार्य
April 21, 2022
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
नंगे पांव चलने से नकारात्मकता होगी दूर, फ़ायदे होंगे भरपूर
Share on FacebookShare on Twitter

हम सब इतने आरामपसंद हो चुके हैं कि हमारा चलना, घूमना ही मुश्क़िल से हो पाता है. ऐसे में कोई आपसे यह पूछे कि क्या आप नंगे पैर चलते हैं कभी? तो आपका जवाब ‘ना’ होना ही हुआ. पर जब आप डॉक्टर दीपक आचार्य से नंगे पैर चलने के सेहत से जुड़े फ़ायदों के बारे में जानेंगे तो यक़ीनन बेहिचक कम से कम सप्ताह में एक बार इस तरह की वॉक को अपने जीवन का हिस्सा बना लेंगे.

अपने दिल पर हाथ रखो और मुझे सच सच बताओ कि आप अपने घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर 500 मीटर यानी आधा किलोमीटर तक पैदल नंगे पांव आख़िरी बार कब चले थे? याद नहीं आ रहा ना? तो कोई बात नहीं, ज़्यादातर लोगों को वाक़ई याद नहीं आ रहा होगा. भागने के चक्कर में हमने चलना भुला दिया, नंगे पांव चलना तो बिल्कुल ही भुला दिया… और अब कभी नौबत आ जाए नंगे पांव चलने की, तो जान हलक में अटक जाती है, है ना? नर्म, मुलायम, गद्देदार जूतों, चप्पलों और सैंडिल्स ने पैरों को इस कदर सहेजा कि मुए पालने के बन के रह गए हैं, है ना नाज़ुक जनता?

हम आरामपसंद जीव हो चुके हैं. कांटा ना चुभ जाए, पत्थर ना गड़ जाए, चोट ना लग जाए, रफ़्ता कम न हो जाए इस डर के चक्कर में हमने अपने तलवों को गद्दे भेंट स्वरूप दे दिए. गद्दों, नर्म मुलायम सतह, चिकनी फ़र्श पर टिकने वाले तलवे अब नाज़ुक हो चुके हैं. यक़ीन ना हो तो तलवों पर गुदगुदी करवा के देखिए, झनझना जाओगे. अब इसकी वजह ये है कि तलवे नाज़ुक और नज़ाकत वाले बनकर रह गए हैं. तो इससे नुक़सान भला क्या हुआ? हुआ, बहुत हुआ… जोड़ दर्द, कमर दर्द हुआ, बॉडी का बैलेंस बिगड़ा और मिट्टी और ज़मीन से जुड़ाव दूर हुआ और उसका सीधा असर मानसिक स्तर पर हुआ. बात समझ रहे हैं मेरी? तनाव दूर करना हो, शरीर से नेगेटिविटी दूर करना हो, लंबे समय के बाद जोड़ दर्द, बदन दर्द और शरीर के बैलेंस की समस्या से जूझने से बचना हो तो हफ़्ते में एक बार, सिफ़र् एक बार, 500 मीटर तक पैदल, नंगे पांव चलने की आदत डाल लें… शुरुआत 100 मीटर चलकर करें, आहिस्ता-आहिस्ता इसे 500 मीटर तक लेकर जाएं, लेकिन ऐसा हर हफ़्ते करें, या तब-तब करें, जब-जब मौक़ा हाथ लगे.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

नंगे पांव खुले मैदान में भटकने का, नंगे पांव चलने से होने वाले फ़ायदों के वैज्ञानिक प्रमाण भी हैं, लेकिन यहां आपका दोस्त दीपक आचार्य उन एक्सपेरिमेंट्स पर ज़्यादा बात नहीं करेगा. उन एक्स्पेरिमेंट्स से ज़्यादा बड़े हमारे बुज़ुर्गों के एक्स्पीरियंसेज़ हैं, उन्हें अपनाना ज़रूरी है. भागने की रफ़्तार कम कीजिए, थोड़ा पैदल भी चलें याद है ना, हमारे बुज़ुर्ग आज भी कहते हैं, घास पर नंगे पांव चलो, आंखों की रौशनी बेहतर होती है, है ना याद? तलवों को थोड़ा दबाव सहने की आदत दिलाएं, एक जैसी सतह, गद्देदार सपोर्ट की वजह से पैर का ये हिस्सा कमज़ोर होता जा रहा है… नंगे पांव चलेंगे तो लम्बी दूरी तक फ़ायदा मिलेगा. हफ़्ते में सिर्फ़ एक ही बार तो करना है, कीजिए. ना… मेरे लिए नहीं, अपने आप के लिए कीजिए. ज़मीन से सीधा संपर्क होगा तो सारी नेगेटिविटी छू मंतर होती चली जाएगी, सच्ची…!

भटको थोड़ा, आज़माओ तो सही अपने देश का ज्ञान, मानो तो सही बुज़ुर्गों की बात. एक बार फिर याद दिला दूं, सिर्फ़ एक बार, हफ़्ते में सिर्फ़ एक बार वो भी सिर्फ़ 500 मीटर, नंगे पांव चलना शुरू कर ही दीजिए.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: #bhatko#DesiGyan#देसीज्ञान#पारंपरिकज्ञान#भटकोbarefoot walkingdesi knowledgeDr. Deepak Acharyaflat bodyHealthhealth benefits of barefoot walkingonce a weektraditional knowledgewalkWanderअफलातून तनडॉक्टर दीपक आचार्यदेसी ज्ञाननंगे पांव चलनानंगे पांव चलने के हेल्थ बेनिफ़िट्सपारंपरिक ज्ञानवॉकसप्ताह में एक बारहेल्थ
डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य, पेशे से एक साइंटिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं. इन्होंने मेडिसिनल प्लांट्स में पीएचडी और पोस्ट डॉक्टरेट किया है. पिछले 22 सालों से हिंदुस्तान के सुदूर आदिवासी इलाक़ों से आदिवासियों के हर्बल औषधीय ज्ञान को एकत्र कर उसपर वैज्ञानिक नज़रिए से शोध कर रहे हैं.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum