• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

प्रेग्नेंसी में आपको स्वस्थ बनाए रखेंगे ये खाद्य पदार्थ

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 20, 2021
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
प्रेग्नेंसी में आपको स्वस्थ बनाए रखेंगे ये खाद्य पदार्थ
Share on FacebookShare on Twitter

गर्भावस्था यानी प्रेग्नेंसी में हर भावी मां को अपना दोगुना ख़्याल रखना चाहिए, ताकि वह स्वस्थ रहे और उसका आनेवाला बच्चा भी स्वस्थ ही पैदा हो. मानसिक रूप से ख़ुश रहना और अपने खानपान को सही रखना, ये वो दो महत्वपूर्ण चीज़ें और जो प्रेग्नेंसी के दौरान आपके स्वास्थ का ख़्याल रखेंगी. यहां हम उन खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाकर आपको स्वस्थ बनाए रखेंगे.

यदि आप भी मां बनने जा रही हैं तो हमारी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं! पर हम केवल शुभकामनाएं दे कर रुक जाने वालों में से नहीं हैं. क्या करें? ये समय ही इतन कठिन है कि हम आपको ख़ुद को स्वस्थ रखने की सलाह भी देंगे और यह भी बताएंगे कि अपनी डायट में आप किन चीज़ों को शामिल करें, ताकि आपकी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहे. और आप पूरे नौ महीनों तक और उसके बाद भी स्वस्थ बनी रहें…


अपनी डायट में शामिल करें: फल और ख़ासतौर पर मौसमी फल
मौसमी फल आपकी डायट में ज़रूर शामिल होने चाहिए, क्योंकि फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और फ़ाइबर्स पाए जाते हैं. फल बेहद सुपाच्य भी होते हैं. और यदि इन फलों में विटामिन C युक्त फल भी हों तो ज़्यादा अच्छा होगा. क्योंकि विटामिन C प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और तनाव को कम करने के लिए जाना जाता है. अत: आंवला, संतरा, पाइनैप्पल, अंगूर, किवी आदि फलों को अपनी डायट में शामिल करें.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

अपनी डायट में शामिल करें: डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध, दही या पनीर इसमें से आपको जो भी पसंद हो, उसे प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी डायट में ज़रूर शामिल करें. क्योंकि इनसे आपको कैल्शियम, विटामिन A व D और प्रोटीन मिलता है. प्रोटीन और कैल्शियम आपके साथ-साथ आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए ज़रूरी है. हां, इस बात का ध्यान रखें कि आप कम वसा वाले यानी लो फ़ैट दूध, दही आदि का सेवन करें, ताकि शरीर की ज़रूरत भी पूरी हो और यह पेट के लिए गरिष्ठ भी साबित न हो.

अपनी डायट में शामिल करें: हरी पत्तेदार व मौसमी सब्ज़ियां
प्रेग्नेंसी के दौरान आपका भोजन ऐसा होना चाहिए कि आपको आयरन, कैल्शियम, फ़ाइबर की सही मात्रा मिले, जो हरी पत्तेदार सब्ज़ियों, जैसे- पालक, मेथी आदि में पाई जाती है. सलाद के रूप में चुकंदर यानी बीटरूट का सेवन करें (यदि आपको इससे कब्ज़ की समस्या नहीं होती है तो ही). सभी मौसमी सब्ज़ियों में मिनरल्स और फ़ाइबर्स पाए जाते हैं. अत: इनका सेवन करना अच्छा होता है. सब्ज़ियां खाने से प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को होनेवाली कब्ज़ की शिकायत दूर हो सकती है. हां, सब्ज़ियों को अच्छी तरह धोना न भूलें, अच्छी तरह पकाएं और बहुत मसाले डालकर न बनाएं. ज़्यादा मसाले ऐसिडिटी की समस्या को जन्म दे सकते हैं.

अपनी डायट में शामिल करें: अंडे
अंडे में अच्छी गुणवत्ता वाला प्रोटीन, वसा, विटामिन्स और दर्जनभर मिनरल्स मौजूद होते हैं. जो भ्रूण का पोषण करने में मददगार होते हैं. अंडे में मौजूद कोलिन बच्चे के मस्तिष्क के विकास में भूमिका निभाता है. अंडे को अपनी डायट में शामिल करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि वह अच्छी तरह पका हुआ हो, अधपका या कच्चा अंडा खाने से आपको बचना चाहिए.

अपनी डायट में शामिल करें: सामन मछली
ओमेगा थ्री फ़ैटी ऐसिड्स भी बच्चे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ख़ासतौर पर बच्चे के मस्तिष्क और आंखों के विकास के लिए. इसके साथ ही सामन मछली में प्रोटीन और विटामिन B भी पाया जाता है. इसमें दूसरी मछलियों की तुलना में मर्करी की मात्रा कम होती है. आप ग्रिल्ड या उबली हुई सामन मछली को अपने भोजन में शामिल कर सकती हैं.

 फ़ोटो: गूगल

Tags: AmlaDairy ProductsEggsfoodsfruitsGrainsHealthImmunityImmunity boosterOrangePregnancySeasonal fruitsSweet potatoVegetablesअंडेअनाजआंवलाइम्यूनिटीखाद्य पदार्थडेयरी प्रोडक्ट्सप्रतिरोधक क्षमताप्रेग्नेंसीफलमौसमी फलशक्करकंदसंतरासब्ज़ियांस्वास्थ्यहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum