• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ डायट

सेहत के लिए क्या है बेहतर – फल या फलों का रस?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 25, 2023
in डायट, हेल्थ
A A
सेहत के लिए क्या है बेहतर – फल या फलों का रस?
Share on FacebookShare on Twitter

जब बात फल खाने या फिर फलों का रस यानी फ्रूट जूस पीने के बीच चुनाव करने की आए तो बहुत संभव है कि आपको जूस पीना ज़्यादा आसान और सेहतमंद विकल्प लगे, लेकिन क्या यह बात वाक़ई सच है? यहां हम इसी बात की पड़ताल कर रहे हैं.

यदि आप भी यह सोचकर ढेर सारा फ्रूट जूस पीते/पीती हैं कि यह बहुत सेहतमंद होता है तो आपको बता दें कि सामान्यत: एक फल खाने की तुलना में फ्रूट जूस पीना कम सेहतमंद होता है. फिर चाहे आप आप अपने सामने तुरंत ही फल छील, काटकर उसका रस घर पर ही ब्लेंड कर के क्यों न निकाल रहे हों. दरअसल, फ्रूट जूस फल के जितना पोषक नहीं होता है.

डायटरी फ़ाइबर्स फलों को सेहतमंद बनाते हैं
फ्रूट जूस में फलों का छिलका और उसमें मौजूद डायटरी फ़ाइबर्स अलग हो जाते हैं. ये डायटरी फ़ाइबर्स भोजन को पचाने में अहम् भूमिका निभाते हैं. जब हम एक फल खाते हैं तो उसमें मौजूद ये डायटरी फ़ाइबर्स फलों में मौजूद प्राकृतिक शुगर को हमारे रक्त में एकदम से मिलने नहीं देते, बल्कि शरीर इन्हें धीरे-धीरे अवशोषित करता है. इस तरह यह प्राकृतिक शुगर हमारे ख़ून में धीमी गति से मिलती है, लंबे समय तक ऊर्जा देती है. जबकि जब हम फ्रूट जूस पीते हैं तो उसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज़्यादा होती है (चूंकि एक ग्लास जूस बनाने के लिए आपको कम से कम दो या तीन फलों का इस्तेमाल करना पड़ता है), जो बहुत तेज़ी से हमारे शरीर में अवशोषित होकर ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देती है. जैसे ही शरीर में शक्कर की मात्रा बढ़ती है, हमारा शरीर इसके संतुलन के लिए इंसुलिन बनाने लगता है. इस तरह ये बढ़ी हुई शक्कर की मात्रा एकदम से कम होने लगती है, जिससे आपको थोड़ी ही देर बाद भूख लगने लगती है.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024

कुछ रिसर्च पर डालिए नज़र
एक रिसर्च में पाया गया है कि यदि आप रोज़ाना एक ग्लास शुद्ध फ्रूट जूस पीते हैं तो तीन वर्ष में आपका वज़न एक पाउंड तक बढ़ सकता है, जबकि यदि आप रोज़ाना एक प्लेट फ्रूट्स खाते हैं तो तीन वर्ष के भीतर आपका वज़न एक पाउंड तक कम हो सकता है.
लगभग 50000 रजोनिवृत्त महिलाओं पर किए गए एक शोध में पाया गया है कि रोज़ाना फ्रूट जूस पीने वाली महिलाओं का वज़न रोज़ाना शुगर वाले ड्रिंक्स, जैसे- सोडा वगैरह, पीने वाली महिलाओं जितना ही बढ़ गया.
वहीं अमेरिकन जनरल ऑफ़ क्लिनिकल न्यूट्रिशन स्टेट्स में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, कुछ स्वस्थ वालंटियर्स को संतरे और अंगूर का जूस जितनी शुगर वाला भोजन दिया गया, जबकि कुछ को संतरे और अंगूर के फलों जितनी शुगर वाला भोजन दिया गया. इसके बाद किए गए मूल्यांकन में पाया गया कि फल के बराबर शुगर वाला भोजन करने वालों को भूख देर से लगी, जबकि जूस के बराबर शुगर वाला भोजन करने वालों को जल्द ही फिर भूख लग आई. फल खाने वालों का इन्सुलिन रेस्पॉन्स भी कम था.
फलों के रस में कम पोषक तत्व होते हैं
कई फलों के गूदे और छिलके में बहुत सारे विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनका जूस निकालने से बहुत से न्यूट्रिएंट्स बचे हुए गूदे में ही रह जाते हैं. उदाहरण के लिए संतरों में फ़्लैवोनॉइड्स पाए जाते हैं, लेकिन इनका अधिकतर हिस्सा संतरे के गूदे में ही होता है, जूस में नहीं. इस तरह फलों के जूस की तुलना में फल खाना बेहतर विकल्प है, क्योंकि इससे हमें फल के सभी पोषक तत्व और डायटरी फ़ाइबर्स मिलते हैं.

फलों को अपने भोजन में इस तरह करें शामिल
यूं तो सेहतमंद रहने के लिए रोज़ाना दिन में एक बार फल ज़रूर खाना चाहिए. लेकिन यदि आपको फल ज़्यादा पसंद नहीं हैं तो आप इस तरह उन्हें अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं.
• स्नैक्स खाने का मन हो तो उसकी जगह फल खाएं.
• आप फलों को सलाद में मिक्स कर सकते हैं. इससे सलाद का स्वाद बेहतर हो जाएगा.
• पीनट बटर या जैम वाला सैंडविच पसंद करते हैं तो उसके बीच में केला, चीकू या सेब लगाया जा सकता है.
• फलों वाले डिज़र्ट बना सकते हैं. कस्टर्ड, खीर या पुडिंग के साथ भी ताज़े फल बहुत अच्छे लगते हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Dietdietary fibresFruit JuicefruitsHealthjuiceजूसडायटडायटरी फ़ाइबर्सफलफलों का रससेहत
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum