• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home हेल्थ फ़िटनेस

योगासन, जो गैस की समस्या से आपको दिलाएंगे निजात

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 16, 2022
in फ़िटनेस, हेल्थ
A A
योगासन, जो गैस की समस्या से आपको दिलाएंगे निजात
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी पेट में बनने वाली गैस की समस्या से परेशान रहते/रहती हैं तो यहां आपको इसके लिए कुछ आसान योग आसन बताए जा रहे हैं, जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर होंगे. हम आपको यह भी कहना चाहेंगे कि इन आसनों को आप अपने डॉक्टर की सलाह के बाद और किसी योग शिक्षक की देखरेख में ही करें, ताकि आपको इनका पूरा फ़ायदा मिले.

 

यदि आपके मन में भी यह सवाल है कि आख़िर पेट में इतनी गैस बनती क्यों है? तो आपको बता दें कि गैस बनने का सबसे बड़ा कारण है, इस तरह की चीज़ें खाना, जो गैस पैदा करती हैं. और यह कारण तो आप पूरी तरह से ख़त्म नहीं कर सकते/सकती, क्योंकि ज़्यादा फ़ाइबर वाला खाना गैस बनाता है. वहीं स्वस्थ रहने के लिए डायटीशियन्स हमेशा ही आपको ज़्यादा फ़ाइबर वाली चीज़ें खाने की सलाह देते हैं. पर केवल यही एक कारण नहीं है, जिससे गैस बनती है. कई बार हमारे धीमे मेटाबॉलिज़्म की वजह से भी ऐसा होता है. खाना धीरे पचता है तो बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो गैस बनाते हैं.
ये तो हमने आपको वो मुख्य कारण बताए, जिनकी वजह से अक्सर पेट में गैस बनती है. लेकिन आपका यह जानना भी ज़रूरी है कि शरीर से गैस का बाहर निकलना एक सामान्य प्रकिया है. एक दिन में 20-25 बार यह प्रक्रिया डकार लेने या फिर अधोवायु (पाद या fart) के ज़रिए पूरी होती है. यदि आपको अक्सर ऐसा लगता है कि पेट फूला हुआ है और गैस भरी हुई है तो प्राकृतिक रूप से इससे निजात पाने में योगासन आपके लिए बेहतरीन रहेंगे. आइए जानें, वे कौन से योगासन हैं, जो आपको पेट की गैस से निजात दिलाने में मदद करेंगे.

इन्हें भीपढ़ें

stomach-growling

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Positive Thinking

चलो सकारात्मकता का ट्रान्सफ़ार्मर बन जाएं!

July 21, 2025
रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

रखें पूरी तैयारी, ताकि गर्मियां न पड़ें आपकी सेहत पर भारी

April 12, 2024

आख़िर क्यों ज़्यादातर लोग संभावित हार्ट अटैक से डरे होते हैं?

April 11, 2024


पश्चिमोत्तानासन
एक चटाई पर बैठें और अपने पैरों को जोड़ कर सामने की ओर फैलाएं. पैरों की उंगलियों को अपनी ओर खींचे. सांस अंदर लें और सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें. अपनी हथेलियों से पैरों की उंगलियों को छूने का प्रयास करें. ऐसा करते हुए आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए. जितना आगे तक झुक सकें, झुकें. कुछ पलों तक इसी स्थिति में बने रहें. फिर सामान्य अवस्था में लौटें. शुरुआत में इसे पांच बार दोहराएं और फिर धीरे-धीरे 10 बार तक करें.


बालासन
अपने घुटनों को मोड़ कर वज्रासन में बैठिए. आपके हिप्स आपकी एड़ियों पर होने चाहिए. अब अपने हाथों को ऊपर उठाएं और पीछे की ओर ले जाएं. सांस लें. और धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें. आपकी बाहें ज़मीन पर समानांतर होनी चाहिए. कुछ पल इस स्थिति में बने रहें. फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं. शुरुआत में इसे पांच बार दोहराएं और फिर धीरे-धीरे 10 बार तक करें.


पवनमुक्तासन
जैसा कि इस आसन के नाम से ही स्पष्ट है कि यह पवन यानी गैस को मुक्त यानी रिलीज़ करने का काम करता है. इस आसान के लिए आपको पीठ के बल लेटना होगा. अपने पैरों को सीधा रखें. अब घुटनों को मोड़ कर धीरे-धीरे उन्हें अपनी छाती से सटाएं. अपने हाथों से घुटनों को यूं पकड़ें, जैसे आप उन्हें आलिंगन में ले रहे हों. अब सिर को उठाते हुए नाक को अपने घुटनों से स्पर्श कराने का प्रयास करें. कुछ पलों तक इसी स्थिति में बने रहें. फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं. इसे भी पांच बार से शुरू कर के 10 बार तक बढ़ाएं.


सेतुबंधासन
इस आसन को ब्रिज पोज़िशन भी कहा जाता है. इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं. अपने घुटनों को मोड़ें और पैरों को एक दूसरे से थोड़ा दूर रखें. अपने हाथों को फ़र्श पर इस तरह रखें कि हथेलियां नीचे की ओर हों. अब सांस भीतर लेते हुए धीरे से अपने हिप्स को उठाएं, ताकि किसी सेतु (पुल या ब्रिज) जैसा आकार बने. कुछ पलों तक इस स्थिति में बने रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौट आएं. सेतुबंधासन को भी पांच बार से शुरू कर के 10 बार तक बढ़ाएं.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: bloatingcause of gas formationgas problemgetting rid of gas problemyogaYogasanaगैस की समस्यागैस की समस्या से छुटकारागैस बनने का कारणब्लोटिंगयोगयोगासन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

Dr-Abrar-Multani_Article
ज़रूर पढ़ें

डरावनी फ़िल्में, कहीं हमारे बच्चों के भविष्य को तो डरावना नहीं बना रहीं?

April 10, 2024
burnout-syndrome
ज़रूर पढ़ें

बर्नआउट सिंड्रोम से यूं निपटें

April 1, 2024
कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?
ज़रूर पढ़ें

कहीं आपको भी लगातार तो महसूस नहीं होती ग्लानि की भावना?

January 29, 2024
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum