• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

इम्यूनिटी बढ़ाता है मशरूम, इसे अपने भोजन में शामिल करें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 22, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
इम्यूनिटी बढ़ाता है मशरूम, इसे अपने भोजन में शामिल करें
Share on FacebookShare on Twitter

जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, बहुत ज़रूरी है कि हम सब अपनी प्रतिरोधक क्षमता को लेकर सजग रहें और ऐसी चीज़ों का सेवन करें, जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करती हैं. ऐसा ही एक भोज्य-पदार्थ है मशरूरम. यहां हम इसकी ख़ासियत के बारे में बता रहे हैं.

मशरूम में पोटैशियम, कॉपर, आयरन, सेलेनियम और विटामिन B व D होता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में फ़ाइबर व कार्बोहाइड्रेट होता है. यही वजह है कि हम आपको सलाह दे रहे हैं कि मशरूम को अपने भोजन में शामिल करें. इसके रोज़ना सेवन से आपके पेट में लाभदायक बैक्टीरिया की संख्या में बढ़ोतरी होती है. इसके सेवन से पेट और दिल की बीमारियों के साथ-साथ कैंसर जैसी बीमारी में भी फ़ायदा पहुंचता है. यह इम्यूनिटी को भी दुरुस्त रखता है. आइए, जानते हैं मशरूम की ख़ूबियों के बारे में…

ऐंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर
मशरूम ऐंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं अत: हमें बैक्टीरियल संक्रमण से बचाते हैं, ख़ासतौर पर पेट की बीमारियों से. इनका नियमित रूप से सेवन करने त्वचा से संबंधित बीमारियों का ख़तरा भी कम होता है.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

हीमोग्लाबिन का स्तर बढ़ाने में सहायक
मशरूम फ़ॉलिक ऐसिड का बेहतरीन स्रोत है. इसे भोजन में शामिल करने से रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर सुधरता है. एनिमिक यानी ख़ून की कमी का सामना कर रहे मरीज़ों को इसे अपने भोजन में शामिल करना चाहिए. ख़ासतौर पर महिलाओं को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए.

ऐंटीऑक्सिडेंट्स का बढ़िया स्रोत
मशरूम ऐंटीऑक्सिडेंट्स का बढ़िया स्रोत होता है. यह शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को समाप्त करता है. यही वजह है कि मशरूम के सेवन से दिल की बीमारी और डायबिटीज़ वाले मरीज़ों को ख़ासा लाभ पहुंचता है. इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स की वजह से ही हमारी प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी बढ़ती है. मशरूम में मौजूद फ़ाइबर कोलेस्टरॉल को कम करने में सहायक हैं.

मेटाबॉलिज़्म को करता है दुरुस्त
मशरूम में मौजूद विटामिन B भोजन को ग्लूकोज़ में बदलने में सहायक होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है. इस क्रिया के सुचारू ढंग से होने की वजह से हमारा भोजन अच्छी तरह पचता है. इस गुण के कारण मशरूम का सेवन मोटापा कम करने में मददगार साबित होता है.

हड्डियों को बनाता है मज़बूत
मशरूम में कैल्शियम, फ़ास्फ़ोरस और विटामिन D भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. ये तीनों ही चीज़े हड्डियों को मज़बूत बनाती हैं. यदि आप संयमित मात्रा में सप्ताह में दो-तीन बार मशरूम का सेवन करते हैं तो समझिए कि हड्डियों को मज़बूत बनाने की दिशा में क़दम बढ़ा रहे हैं.

कैसे करें खाने में शामिल?
आप मशरूम करी बना सकते हैं. स्टर फ्राइ की हुई सब्ज़ी में इसे मिला सकते हैं. पास्ता में इसे डाल सकते हैं. सूप में मशरूम शामिल कर सकते हैं. नूडल्स में भी इसे डाला जा सकता है. पर यह ध्यान रखें कि अति हर चीज़ की बुरी होती है अत: सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें. साथ ही, कभी-भी मशरूम को कच्चा यानी सलाद की तरह बिल्कुल न खाएं.

विशेष नोट: इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपको किसी तरह की एलर्जी या अस्थमा की शिकायत है तो अपने डॉक्टर से पूछे बिना मशरूम का सेवन न करें. साथ ही, मशरूम को कभी भी कच्चा न खाएं, इससे एलर्जी या अस्थमा जैसी समस्या हो सकती है. गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे भी इसके सेवन के पूर्व अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: AntibacterialAntioxidantFoodFood PlusImmunityImmunity booster MushroomInclude Mushroom in foodMetabolismmushroomMushroom Improves immunityMushroom is Good for bonesMushroom Strengthens metabolismNever eat raw mushroomइम्यूनिटीइम्यूनिटी बूस्टर है मशरूमऐंटीऑक्सिडेंटऐंटीबैक्टीरियाकच्चा मशरूम कभी न खाएंचयापचय मज़बूत करता है मशरूमप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है मशरूमफूडफूड प्लसभोजनमशरूममशरूम को भोजन में शामिल करेंमेटाबॉलिज़्महड्डियों के लिए अच्छा है मशरूम
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum