• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

अपने बच्चों के बीच स्नेह बढ़ाने के टिप्स

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 15, 2022
in ज़रूर पढ़ें, पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
अपने बच्चों के बीच स्नेह बढ़ाने के टिप्स
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपके दो (या ज़्यादा) बच्चे हैं तो आप हमारे आलेख का उद्देश्य समझ ही गए होंगे. भारतीय परिवेश में हमने यही सुना है कि बच्चों के बीच कहासुनी और झगड़ों से उनके बीच प्यार बढ़ता है, पर ये तब की बात थी, जब परिवार संयुक्त हुआ करते थे और बच्चों को समझाने के लिए बड़े-बूढ़े लोग मौजूद हुआ करते थे. अब समय बदल गया है और संयुक्त परिवार की जगह एकल परिवारों ने ले ली है, जहां पैरेंट्स को ही अपने बच्चों पर ध्यान देना होता है. ऐसे में अपने बच्चों के बीच स्नेह बढ़ाने का काम आपको ही करना होगा. कैसे अंजाम दें इस काम को? हम यही बताने जा रहे हैं…

सभी पैरेंट्स अपने बच्चों के बीच स्नेहभरे संबंध देखना चाहते हैं. मगर जो हम देखना चाहते हैं, उसे पाने के लिए हमें प्रयास भी तो हमें ही करने होते हैं. सहोदरों यानी सिबलिंग्स के बीच नोक-झोंक होना बहुत ही सामान्य है, लेकिन कहीं यह नोक-झोंक मनमुटाव का रूप न लेने पाए या फिर किसी तरह की प्रतिद्वंद्विता में न तब्दील हो जाए इसके लिए बेशक़ आपको कई प्रयास करने होंगे. किसी भी रिश्ते को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रयास करने होते हैं. जिस तरह एक बार स्वस्थ तरीक़े से पोषित हुए पौधे स्वस्थ पेड़ में तब्दील हो जाते हैं, बच्चों के आपसी रिश्ते भी इसी तर्ज़ पोषित किए जाएं तो बड़े होने पर ख़ुशनुमा बन जाते हैं. तो आइए, जानें वो कौन-से तरीक़े हैं, जिनसे आप बच्चों के बीच स्नेह को बढ़ा सकते हैं.

बच्चों की आपस में तुलना न करें
कहावत है न कि पांचों उंगलियां बराबर नहीं होतीं. ठीक उसी तरह आपके दो बच्चों की आदतें, उनके व्यवहार और सोच में भी बहुत फ़र्क़ होता है. पर अक्सर यह मानवीय स्वभाव है कि हम तुलना करने बैठ जाते हैं. तो यदि आप अपने बच्चों के बीच स्नेह का बीज रोपना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बतौर पैरेंट्स अपनी इस आदत पर लगाम लगाना होगा. अपने दोनों बच्चों के स्वभाव को अलग-अलग स्वीकारें, उनकी ग़लतियों को अलग-अलग सुधारें. उनकी एक-दूसरे से तुलना कभी न करें.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

उन्हें साथ-साथ ज़िम्मेदारियां दें
बच्चों के बीच स्नेह बढ़ाने का दूसरा और प्रभावी तरीक़ा यह है कि आप उन्हें एक साथ ज़िम्मेदारियां सौंपे. इस बात से परे कि वह लड़का है या लड़की अपने बच्चों को हर तरह के छोटे-छोटे काम साथ-साथ सिखाएं. मसलन बड़ा बच्चा यदि डिनर के लिए प्लेट्स लगा रहा है तो छोटा बच्चा ग्लास रख सकता है या फिर बच्चे मिलकर अपना कमरा साफ़ करें. हां, एक बात और कि ये ज़िम्मेदारियां केवल काम की ही न हो, आप उन्हें साथ-साथ खेलने का काम भी दे सकते हैं, जैसे- इनडोर गेम्स में कैरम, ब्लॉक्स गेम, लूडो या फिर आउटडोर गेम्स में बैडमिंटन, डिस्क, बॉल आदि.

जॉन गॉटमैन का यह अनुपात ध्यान में रखें
जॉन गॉटमैन अमेरिकी साइकोलॉजिस्ट, रिसर्चर और थेरैपिस्ट हैं, जिन्होंने रिलेशनशिप काउंसलिंग पर कई किताबें भी लिखी हैं. हालांकि उनके जिस मैजिक रिलेशनशिप रेशो  की हम बात कर रहे हैं, वो उन्होंने दिया तो कपल्स के बीच होनेवाले झगड़े के लिए है, पर यह आपके बच्चों के बीच स्नेह बढ़ाने में भी कारगर रहेगा. उनका कहना है कि रिश्तों में हर एक नकारात्मक बात पांच सकारात्मक बातों से संतुलित होती है. यानी बच्चों के बीच भी एक नकारात्मक बात हुई हो तो आपको उनके बीच कम से कम पांच सकारात्मक बातें लानी होंगी, ताकि उनके बीच स्नेह बरक़रार रहे. अब इस बात से डरिए नहीं, क्योंकि नकारात्मक बात चाहे जो रही हो, ये सकारात्मक बातें छोटी-छोटी होती हैं, जैसे- एक मुस्कान, गले लगाना, सॉरी कह देना, तारीफ़ कर देना या फिर किसी काम में मदद कर देना. ये बातें तो आप बच्चों से मनवा ही सकते हैं.

उन्हें एक-दूसरे का सहयोग करना सिखाएं
अपने बच्चों को इस तरह बड़ा करें कि उन्हें लगे कि वे आपके घर के भीतर और बाहर भी एक टीम हैं. उन्हें एक-दूसरे का सहयोग करना सिखाएं. यदि स्कूल जाने के लिए एक बच्चा जल्दी तैयार हो जाता है और दूसरे को समय लगता है तो जो जल्दी तैयार हो गया है, उसे कहें कि तुम अपने भाई या बहन की मदद करो, ताकि वह जल्दी तैयार हो सके. इसी तरह आप उन्हें एक-दूसरे की कमियों में उनकी मदद करना सिखा सकते हैं. इस तरह उनके बीच बॉन्डिंग मज़बूत होगी और स्नेह बढ़ेगा.

उनके मी टाइम का ध्यान रखें
जितना ज़रूर बच्चों का एकसाथ रहना है, उतना ही ज़रूरी यह भी है कि हर बच्चे को उसका मी टाइम मिले. जिसमें वह अपने भाई/बहन से अलग अपने दोस्तों से मिले, उनके साथ खेले या अपनी मनपसंद गतिविधि को अंजाम दे. मी टाइम हर एक बच्चे का हक़ है, जिससे उसको ऊर्जा मिलती है और वह ख़ुश रहता है. अत: जब बच्चा बाहर खेलने जाए तो उस पर भाई या बहन को साथ ले जाने और उसके साथ खेलने/उसे साथ खिलाने का दबाव बिल्कुल न डालें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: affection between childrengiving responsibility togetherhow to increase affection between childrenJohn Gottmanjoint familyme timenuclear familyParentingraising childrensibling lovesibling rivalryएकल परिवारजॉन गॉटमैनपरवरिशपैरेंटिंगबच्चों की परवरिशबच्चों के बीच स्नेहबच्चों के बीच स्नेह बढ़ाने का तरीक़ामी टाइमसंयुक्त परिवारसाथ-साथ ज़िम्मेदारी देनासिबलिंग राइवलरीसिबलिंग लव
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum