• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए हीरो

जानें, भारत के पक्षी मित्र यानी बर्डमैन ऑफ़ इंडिया डॉ सलीम अली को

इनके जन्मदिन पर हर वर्ष 12 नवंबर राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है

सर्जना चतुर्वेदी by सर्जना चतुर्वेदी
November 12, 2022
in ओए हीरो, ज़रूर पढ़ें, शख़्सियत
A A
Salim-Ali_Birdman-of-india
Share on FacebookShare on Twitter

कुछ सालों पहले अक्षय कुमार और रजनीकांत अभिनीत फ़िल्म 2.0 आई थी. इस फ़िल्म में मोबाइल के पक्षियों पर दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया था, फ़िल्म में अक्षय कुमार ने पक्षीराज की कहानी पर्दे पर प्रस्तुति की थी. पक्षीराज रेडिएशन के चलते होनेवाली पक्षियों की दुर्दशा से दुखी था. भले ही वह एक काल्पनिक कहानी थी, पर भारत में पक्षियों से प्यार करनेवाला एक अनूठा पक्षीराज हुआ था, जिसे प्यार से बर्डमैन ऑफ़ इंडिया कहा जाता था. बिल्कुल, वरिष्ठ पत्रकार सर्जना चतुर्वेदी बात कर रही हैं, भारत के ओरिजिनल पक्षी मित्र डॉ सलीम अली अली की, जिनके जन्मदिन पर हर वर्ष 12 नवंबर को हम राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है.

सिरदर्द की गंभीर समस्या से जूझते बीता बचपन
मुंबई में 12 नवंबर 1896 को जन्मे सलीम अली का पूरा नाम डॉ. सलीम अली मोइज़ुद्दीन अब्दुल अली था, जिन्हें ‘बर्डमैन ऑफ़ इंडिया’, भारत के पक्षी मानव के नाम से जाना जाता है. डॉ सलीम अली एक भारतीय पक्षी विज्ञानी, वन्यजीव संरक्षणवादी थे. डॉ सलीम अली ने पक्षियों के अध्ययन और हित में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. डॉ सलीम अली देश के पहले ऐसे पक्षी विज्ञानी थे, जिन्होंने पूरे देश में व्यवस्थित रूप से पक्षियों का सर्वेक्षण किया और पक्षियों पर किताबें और आलेख लिखे.
बॉम्बे (अब मुंबई) के एक सुलेमानी बोहरा मुस्लिम परिवार में 12 नवम्बर 1896 को जन्मे सलीम अली अपने माता-पिता की सबसे छोटी नौवीं संतान थे. एक साल की उम्र में नन्हे सलीम अली ने अपने अब्बा मोइज़ुद्दीन और 3 साल की उम्र में अम्मी ज़ीनत को खो दिया. सलीम अली और उनके भाई-बहनों की परवरिश मामा अमिरुद्दीन तैयबजी और चाची हमीदा ने की. बचपन में सिरदर्द की गंभीर समस्या के कारण वह स्कूल नहीं जा पाते थे, बाद में 1913 में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की.
पक्षियों के बीच अपना पूरा-पूरा दिन बिताने वाले सलीम अली ने पक्षी शास्त्र में प्रशिक्षण लिया और गाइड के रूप में नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी के संग्रहालय में नौकरी शुरू कर दी. जर्मनी में प्रसिद्ध जीव वैज्ञानिक इरविन स्ट्रेसमैन से शिक्षा लेकर सन् 1930 में भारत लौट आए. फिर यहां पर पक्षियों पर तेज़ी से कार्य प्रारंभ किया.

Dr-Salim-Ali-Birdman-of-india

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

पक्षियों की ज़ुबान समझते ही नहीं, बोलते भी थे सलीम अली
कहा जाता है कि डॉ सलीम अली मोइज़ुद्दीन अब्दुल अली परिंदों की ज़ुबान समझते थे. उन्होंने पक्षियों के अध्ययन को आम जनमानस से जोड़ा और कई पक्षी विहारों की स्थिति को सुधारने में अग्रणी भूमिका निभाई. उन्होंने पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियों के बारे में अध्ययन के लिए देश के कई भागों और जंगलों में भ्रमण किया. कुमाऊं के तराई क्षेत्र से डॉ सलीम अली ने बया पक्षी की एक ऐसी प्रजाति ढूंढ़ निकाली जो लुप्त घोषित हो चुकी थी. साइबेरियाई सारसों की एक-एक आदत की उनको अच्छी तरह पहचान थी. उन्होंने ही अपने अध्ययन के माध्यम से बताया था कि साइबेरियन सारस मांसाहारी नहीं होते, बल्कि वे पानी के किनारे पर जमी काई खाते हैं.
उनके द्वारा लिखी पुस्तकों में द बुक ऑफ़ इंडियन बर्ड्स, हैंडबुक ऑफ़ द बर्ड्स ऑफ़ इंडिया ऐंड पाकिस्तान, फ़ॉल ऑफ़ ए स्पैरो, इंडियन हिल बर्ड्स आदि प्रमुख हैं. अपना संपूर्ण जीवन पक्षियों को समर्पित करने वाले डॉ सलीम अली पक्षियों की भाषा और उनके व्यवहार के बारे में भी काफ़ी जानकारी रखते थे. उन्हें पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था. उनकी जन्म शताब्दि के अवसर पर भारत सरकार ने उनपर एक डाक टिकट जारी किया था. दुनिया में जिस तरह पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैल रही है, हमें यक़ीन है 20 जून 1987 को दुनिया को अलविदा कहनेवाले सलीम अली याद किए जाते रहेंगे. उनके काम पर्यावरण मित्रों के काम आएंगे.

Tags: Birdman of IndiaSalim Ali ArticlesSalim Ali Booksडॉ सलीम अलीपक्षी मित्रपक्षी मित्र सलीम अलीसलीम अलीसलीम अली की किताबेंसलीम अली की जीवनीसलीम अली के लेख
सर्जना चतुर्वेदी

सर्जना चतुर्वेदी

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum