• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब

मौली घर चली: आम ज़िंदगी की एक ख़ास-सी कहानी

अमरेन्द्र यादव by अमरेन्द्र यादव
November 29, 2022
in बुक क्लब, समीक्षा
A A
Mauli-Ghar-Chali_Shilpa-Sharma
Share on FacebookShare on Twitter

नए रिश्ते बनें और पुराने रिश्ते जस के तस रहें, ऐसा हो सकता है क्या? ख़ासकर जब नया रिश्ता सास-बहू का हो! घर में एक बहू के आने से हर रिश्ते के समीकरण को बदल जाते हैं. किंडल पेन टू पब्लिश प्रतियोगिता के तहत किंडल पर प्रकाशित लेखिका शिल्पा शर्मा के लघु उपन्यास में इन्हीं बदलते रिश्तों को समझा, समझाया गया है.

पुस्तक: मौली घर चली
लेखिका: शिल्पा शर्मा
प्रकाशक: किंडल
मूल्य: 49 रुपए
पृष्ठ संख्या: 51
रेटिंग: 4/5 स्टार

कहने को तो कोविड महामारी के दौरान दुनिया क़रीब दो साल तक डरी, सहमी और रुकी रही. पर असल में न तो दुनिया रुकती है, न ही उसके वाशिंदे. शिल्पा शर्मा का लघु उपन्यास मौली घर चली महामारी और लॉकडाउन के दौरान बंद-बंद सी ज़िंदगी की सामान्य गति से चलती कहानी है. मौली, उसके पिता विलास, मां शांता, पति संकल्प, ससुर पांडुरंग, सास बिंदु, देवर कल्पेश के आपसी रिश्तों से गुंधी यह कहानी आम लोगों के, आम जीवन, आम समस्याओं को रोचक अंदाज़ में बयां करती है. लॉकडाउन के दौरान लोवर मिडल क्लास द्वारा झेली गई मुसीबतों, और मुसीबतों से निकलने, निपटने की उनकी जद्दोजहद को रियलिस्टिक ढंग से पेश करती है यह किताब. न तो मौली की ज़िंदगी की समस्याएं अनूठी हैं और न ही उनके समाधान के तरीक़े अलग. पिता के बचपन के दोस्त के बेटे से शादी के बाद मौली को पति के साथ रह पाने के लिए अपने हिस्से की मुसीबतों और विरह वेदना से गुज़रना पड़ता है. जब पति का साथ मिलता है तो घरेलू खटपट उसका इंतज़ार करती है. पर मौली आज के ज़माने की लड़की है, वह अपनी समस्याओं को न केवल हल करना जानती है, बल्कि परिवार को साथ लेकर चलने का हुनर भी उसके पास है. कभी बेचारी-सी लगने वाली मौली, कभी बेहद फ़र्म और आत्मविश्वास से भरी नज़र आती है. यह मौली की समझदारी ही है कि कहानी एक सुखद मोड़ पर पहुंचती है.
लेखिका शिल्पा शर्मा का यह लघु-उपन्यास यानी नॉवेला एक सिटिंग में पढ़ने जैसा है. आम घटनाओं से शुरू होकर एक सामान्य कहानी, जब रफ़्तार पकड़ती है तो आगे क्या होगा, जानने के चक्कर में हम पूरी किताब पढ़ जाते हैं. यूं तो कहानी में बहुत ज़्यादा टि्वस्ट ऐंड टर्न्स नहीं हैं, पर कहानी कहने का तरीक़ा, सधी हुई भाषा और बेवजह की भूमिका बनाने के बजाय सीधे मुद्दों की बात करने का लेखिका का अंदाज़ रोचक और अलहदा है. अगर आप झटपट कुछ अच्छा और सार्थक पढ़ना चाहते हैं तो मौली के साथ उसके घर चलें और जानें, आख़िर मौली के घर चलने को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया गया है.

इन्हें भीपढ़ें

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Tags: Mauli Ghar Chali by Shilpa SharmaShilpa SharmaShilpa Sharma BookShilpa Sharma Booksकिंडलमौली घर चलीशिल्पा शर्माशिल्पा शर्मा की किताब
अमरेन्द्र यादव

अमरेन्द्र यादव

Related Posts

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी
ज़रूर पढ़ें

स्वीट सिक्सटी: डॉ संगीता झा की कहानी

May 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum