• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

तुलसी होते तो अपनी सार्वकालिक महत्वपूर्ण रचना पर रो रहे होते! यहां जानिए, क्यों?

उन्हें ज़रा भी यह आभास होता उनके तमाम रूपक अभिधा में समझे जाएंगे तो वह डिस्क्लेमर ज़रूर डालते

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 30, 2022
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
goswami-tulsi-das
Share on FacebookShare on Twitter

एक साहित्यिक कृति कितनी प्रभावशाली हो सकती है, उसका चरम बिंदु है राम चरित मानस. दूजा ऐसा उदाहरण नहीं है. पर क्या आपने कभी सोचा कि कब रामचरित मानस पुस्तकालय से उठ कर, हमारे घर के पूजा स्थलों तक आ गई? यूं तो सामाजिक मुद्दों के विश्लेषक पंकज मिश्र का यह आलेख पुराना है, राम जन्मभूमि विवाद पर कोर्ट का फ़ैसला आने से पहले का है, लेकिन इसमें मौजूद मुद्दे इसे हमेशा सामयिक बनाए रखेंगे. अत: बहुत ज़रूरी है कि हम सभी इसे पढ़ें और इसमें मौजूद सवालों के ईमानदार जवाब सोचें, क्योंकि कई बार, कई सवालों के जवाब हमें संयुक्त रूप से बेहतरी की ओर ले जाते हैं/ले जाने का माद्दा रखते हैं.

रामचरित मानस के तमाम पात्रों के बारे में हमारा जितना सामान्य ज्ञान है या उनके प्रति जो भी भाव है, उसके एकमेव निर्माता हैं गोस्वामी तुलसी दास और एकमात्र सन्दर्भ ग्रन्थ है राम चरित मानस. ज्ञात रहे तुलसी अकबर के शासनकाल में यह रचना कर रहे थे.

राम कथा बहुत पुरानी है. ज़ाहिर है, तुलसी भी उसी कथा से प्रेरित हुए होंगे. राम कथा के अनेक संस्करण हैं, पात्रों का चरित भी विभिन्न आख्यानों में भिन्न-भिन्न हैं, परंतु हम हिंदी पट्टी के लोग उन तमाम चरित को वैसा ही जानते मानते हैं, जैसा तुलसी दास ने बताया.

इन्हें भीपढ़ें

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026

यानी रामचरित का मान्य नैरेटिव तुलसी दास का ही सेट किया हुआ है. तुलसी जहां चुप हैं, वहां हम सब चुप हैं और किसी विमर्श में अगर कोई उसका दूसरा पाठ प्रस्तुत करता है तो हम या तो विवाद करते है या आहत हो कर दुःखी अथवा भाषिक रूप से हिंसक हो उठते है. एक साहित्यिक कृति कितनी प्रभावशाली हो सकती है उसका चरम बिंदु है राम चरित मानस. दूजा ऐसा उदाहरण नहीं है.

मानस, जो एक कथा की काव्यात्मक पुनर्प्रस्तुति भर है, परंतु इतनी प्रभावी है कि हम न केवल उनके नायकों को भगवान का दर्जा देते हैं, बल्कि खलनायकों को परमानेंट दुष्ट और मानव द्रोही मान लेते हैं. चाहे फिर हज़ारों वर्षों में युगधर्म या युगीन सत्य बदल चुका हो, मगर यह बदलाव उनके विमर्श में अकाउंट फ़ॉर नहीं होता. तुलसी का पात्र चित्रण काल निरपेक्ष हो चुका है.

दिलचस्प यह भी है कि उन पात्रों को हम न केवल दिव्य मानते हैं, बल्कि ऐतिहासिक भी मानते हैं. अब विडम्बना यह कि इतिहास के चरित्रों के रूप में यदि उनका मूल्यांकन हो, तब हमारी भावनाएं आहत होती हैं और उन्हें दिव्य किरदार मानने से हमारा इतिहास बोध आहत होता है. अब दुविधा ये है कि एक समझदार आदमी करे तो क्या करे?

मुझे लगता है तुलसी को यदि ज़रा भी यह आभास होता कि उनका भक्ति महाकाव्य लोक के बीच में इस रूप में पैठेगा कि उनके तमाम रूपक अभिधा में समझे जाएंगे, उनके तमाम पात्र ऐतिहासिक सत्य का रूप धारण कर कालान्तर में समाज में विग्रह और सत्ता प्राप्ति का औज़ार बन जाएंगे तो वह एक डिस्क्लेमर ज़रूर डालते.

यह ठीक है कि साहित्यकार दूर तक और भीतर तक देख लेता है, लेकिन वह भी एक हद से आगे नही देख सकता. तुलसी भी इसके अपवाद नहीं हो सकते.

देश काल बदला, युग धर्म बदला, एक साहित्यिक कृति का धार्मिक इस्तेमाल होने लगा. राम चरित मानस पुस्तकालय से निकल कर पूजा घर में पहुंच गया. मानस के साहित्यिक मूल्यांकन की बजाय उसे अगरबत्ती दिखाई जाने लगी, उसका अखंड पाठ होने लगा. ठेके पर कीर्तनिए बुलाए जाने लगे. यह जानना भी दिलचस्प होगा कि मानस के अखंड पाठ की परंपरा कब शुरू हुई.

मानस, पहले मस्तिष्क से च्युत हुआ तो हृदयस्थ हुआ, फिर हृदय से च्युत हुआ तो कंठस्थ हो गया. च्युत होते होते मानस के पात्र चैनलों में आ गए और कमर्शल ब्रेक के मोहताज हो गए, सड़क पे आ गए और नारों में समा गए. कहां तो वह संस्कृति में होते थे वहां से साहित्य में आए , फिर धर्म का हिस्सा बने और आज राजनीति के औज़ार हो गए. उनकी क्रिया और कर्तव्यों के बजाय जाति पर विमर्श होने लगा. उनसे मुकदमा लड़वाया जाने लगा और आज तुलसी के भगवान इंसान में रिड्यूस होकर फ़ैज़ाबाद की लोअर कोर्ट में एक मुकदमे के फ़रीक़ बन गए हैं. किसी बाबर या मीर बाक़ी में इतनी ताक़त नहीं हो सकती, यह धतकर्म तो पतित राजनीति ही कर सकती थी.

तुलसी होते तो अपनी सार्वकालिक महत्वपूर्ण रचना पर रो रहे होते, क्योंकि तुलसी भक्त पहले थे कवि बाद में और दोनों बहुत बड़े थे.

अब तो रामलला मुकदमा जीत चुके हैं. उनके वक़ील ने न जाने कितनी बार मी लॉर्ड कहा होगा और उसे सुन सुन कर राम जी, लीला करते हुए कितनी बार भन्नाए भी होंगे. कितनी बार सोचा होगा कि इसे अपना विराट स्वरूप दिखा ही दूं कि असली लॉर्ड तो मैं हूं, मगर फिर मुकदमे की याद आ गई होगी कि कहीं जज साहेबान बुरा न मान जाएं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

pankaj-mishra

Tags: AnalysisGoswami Tulsi DasLiterary workPolitical toolRam JanmabhoomiRamcharit ManasRamlalaReligious workगोस्वामी तुलसी दासधार्मिक कृतिराजनैतिक औज़ारराम जन्मभूमिरामचरित मानसरामललाविश्लेषणसाहित्यिक कृति
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum