• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

नए साल के बारे में अपने सारे कन्फ़्यूज़न दूर कर लीजिए

नया साल, नया साल होता है- हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल या तेलुगु नया साल नहीं होता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 6, 2023
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
new-year-confusion
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्होंने इस नए बरस में ऐसी शुभकामनाएं पाई हैं कि ‘अंग्रेज़ी नया साल मुबारक हो’ और आपको अटपटा लगा हो तो बहुत ज़रूरी है कि आप कवि व लेखक शरद कोकास का यह आलेख पढ़ें, जो नए साल के बारे में आपकी इस सोच के सारे फ़ंडे क्लीयर कर देगा. 

 

कुछ लोग शुभकामनाएं भेजते हुए लिख रहे हैं- अंग्रेज़ी नया साल मुबारक हो. भाई यह हिंदी, अंग्रेज़ी, तेलुगु या तमिल नया साल नहीं होता. साल तो सिर्फ़ दो तरह का होता है: एक वह जो सूर्य पर आधारित होता है और एक वह जो चंद्र पर होता है. कैलेंडर भी उसी आधार पर बनते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026

हम लोग अपने दैनंदिन के कार्यों में सूर्य पर आधारित ग्रेगोरियन कैलेंडर का उपयोग करते हैं, वहीं धार्मिक कार्यों में चन्द्रमा की कलाओं पर आधारित शक और विक्रम और हिजरी संवत के कैलेंडर का उपयोग करते है.

ग्रेगोरियन कैलेंडर से शक और विक्रम संवत के वर्ष की गणना कैसे की जाती है और दोनों में कितने वर्षों का अंतर है यह मैं आपको बताना चाहता हूं. यह गणना हम वर्ष 2022 के अनुसार करते हैं . ईसवी सन 2022 में अन्य संवत की स्थिति निम्नानुसार है – शक संवत 1944 और विक्रम संवत 2079.

अब देखिए शक संवत 1944 कैसे हुआ ? (2022 – 78 = 1944)
और देखिए विक्रम संवत 2079 कैसे हुआ? (2022 + 57 = 2079)

शक संवत की गणना करने के लिए हमने 2022 में से 78 घटाया और विक्रम संवत की गणना करने के लिए 2022 में 57 जोड़ दिया .

स्पष्ट है कि शक संवत शक राजाओं द्वारा 78 ईसवी में प्रारंभ किया गया था यानी जब 78 ईसवी था तब शक संवत 1 था, सो वह हमेशा 2022 से 78 वर्ष पीछे चलेगा.

उसी तरह पहले ईसवी वर्ष (सन 1) में विक्रम संवत को 57 वर्ष हो चुके थे इसलिए, क्योंकि विक्रम संवत ईसा से 57 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया, सो वह 2022 से 57 वर्ष आगे चलेगा. इसी तरीक़े से आप वीर निर्वाण और बंगला संवत की गणना कर सकते हैं.

चंद्रमा के कैलेंडर के अनुसार हर तीन साल में एक महीना बढ़ जाता है, क्योंकि चंद्रमा का साल 354 दिन का और सूरज का साल 365 दिन का होता है तो हर 3 साल में एक महीना अधिक मास या खरमास जोड़कर इसे ऐड्जस्ट कर लेते हैं.

लेकिन ऐसा हिजरी संवत में नहीं किया जाता इसलिए हर 33 साल में वहां एक साल बढ़ जाता है, जैसे इस समय हिजरी संवत 1444 चल रहा है. यह ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 580 साल पीछे है.

अच्छा ध्यान रखिएगा कि मार्च-अप्रैल में चैत्र मास की प्रतिपदा से शक और विक्रम संवत का अगला साल आ जाएगा इसलिए कि चंद्रमा का नववर्ष वहीं से शुरू किया जाता है और सूरज का 1 जनवरी से. धर्म कोई भी हो चांद और सूरज तो सबके हैं, जो सबको बराबर रौशनी देते हैं.

बेहतर हो कि अंग्रेज़ी साल, हिंदू साल, हिंदी साल , गुजराती, तेलुगु, तमिल, बांग्ला साल, हिजरी साल इन सब के आधार पर लड़ना छोड़िए. समय सबके लिए बराबर है और मुबारक बाद तो हर शुभ अवसर पर ली और दी जानी ही चाहिए.

फ़ोटो: फ्रीपिक, फ्रीपिक

Tags: English New YearGregorian CalendarHijri SamvatHindi New YearMoon Based CalendarNew YearNew Year ConfusionSaka SamvatSun Based CalendarVikram Samvatअंग्रेज़ी नया सालग्रेगोरियन कैलेंडरचंद्रमा पर आधारित कैलेंडरनए साल का कन्फ़्यूशननया सालविक्रम संवतशक संवतसूर्य आधारित कैलेंडरहिजरी संवतहिंदी नया साल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार
सुर्ख़ियों में

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum