• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

किचन में क्लीनिक: काली मिर्च मसालों की मलिका, करे बीमारी का बोझ हल्का

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
March 2, 2023
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
Kali-Mirch-ke-sehat-se-jude-fayde
Share on FacebookShare on Twitter

आपने क़िस्सों-कहानियों में सुना होगा कि कैसे एक क्रूर राजा था, जो प्रजा पर बड़ा अत्याचार करता था. वहीं उसकी रानी रहमदिल होती थी. वह चुपके से लोगों की मदद करती थी. रानियों के इस नैसर्गिक स्वभाव का पालन मसालों की रानी यानी मलिका काली मिर्च भी करती है. लेखक-चिकित्सक डॉ अबरार मुल्तानी बता रहे हैं कैसे काली मिर्च कई महंगी बीमारियां का सस्ता इलाज है.

काली मिर्च क्वीन ऑफ़ स्पाइस (मसालों की मलिका) नाम से प्रसिद्ध है. यह हमारे भारतीय मसालों का अहम् हिस्सा भी है. कालीमिर्च हमारे भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह कई बीमारियों के इलाज में बहुत ज़्यादा लाभदायक है. काली मिर्च खाने के फ़ायदे बहुत होते है इसके लिए आप इसे लगभग सभी तरह की सब्जियों में डालकर खा सकते हैं और इसके गुणों का लाभ उठा सकते हैं.
मलेरिया में भी कालीमिर्च के सेवन से बहुत लाभ होता है. दांतों के दर्द को यह पलक झपकते ही ठीक कर देती है. आंखों की रौशनी के लिए भी यह बहुत गुणकारी होती है. शरीर के किसी भी भाग में सूजन होने पर काली मिर्च को पीसकर लेप करने से सूजन जल्दी ही ठीक हो जाता है. काली मिर्च कफ़ के रोग को ठीक करती है. यह कफ़, खांसी और जुकाम को ठीक करने में बहुत फ़ायदेमंद है. बवासीर रोग को ठीक करने के लिए भी कालीमिर्च काफ़ी उपयोगी है. पेट के रोगों के लिए भी इसका बहुत उपयोग है. कम भूख लगना, बदहजमी, अफारा और सांस की बीमारी जैसे दमा आदि में कालीमिर्च के सेवन से बहुत लाभ होता है. कुछ इसके औषधीय उपयोग मैं आपको और बताना चाहता हूं:
● एक चम्मच घी और 8 काली मिर्च और शक्कर को मिला कर रोज़ाना चाटने से यादशक्ति में सुधार होता है तथा दिमाग़ की कमज़ोरी दूर होती है.
● चुटकीभर पीसी हुई कालीमिर्च आधा चम्मच घी के साथ मिलाकर खाना खाने के बाद चाटने से खांसी ठीक हो जाती है.
● आपका ब्लड प्रेशर बढ़ गया हो तो 5 काली मिर्च के पाउडर को आधे गिलास पानी में मिलाकर पिएं. आपका बीपी कंट्रोल होने लगेगा.
● कटे नींबू पर काला नमक और काली मिर्च का पाउडर लगाकर इसका रस चूसें. यह आपकी अपच व गैस की समस्या को पलभर में दूर कर देगी.
● पेट में कीड़े की समस्या हो तो थोड़ी-सी मात्रा में काली मिर्च के पाउडर को एक गिलास छाछ में घोलकर पी लें.
● किशमिश के साथ काली मिर्च रात में लेने से पेट के कीड़े मर कर निकल जाते हैं.
● जीरा, चीनी और काली मिर्च के दानों को पीसकर पाउडर बना लें और इस चूरन को सुबह और शाम आधा चम्मच खाएं यह बवासीर की परेशानी को ठीक करता है.
● काली मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए, फ़्लैवोनॉयड्स और ऐंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो कि कैंसर से बचाव करते हैं.
● काली मिर्च के नियमित इस्तेमाल (मसालों या दवाई के रूप में) से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बनता है, जो अच्छे मूड के लिए ज़िम्मेदार होता है, सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ने से डिप्रेशन में भी फ़ायदा मिलता है.


डॉ अबरार मुल्तानी
सिरीज़: किचन क्लीनिक
*पाठकों से चिकित्सकीय परामर्श अपेक्षित है.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
Tags: #KitchenmeinClinic#किचनमेंक्लीनिकAnar ke sehat se jude faydeBlack pepperBlack pepper Health BenefitsKitchen mein ClinicOye Aflatoonओए अफलातून हेल्थकाली मिर्च के घरेलू नुस्खेकाली मिर्च के फायदेकाली मिर्च से घरेलू उपचारकिचन में क्लीनिकडायटडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखहेल्थ
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum