• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

अगर आप हिंदी फ़िल्मों के रसिया हैं तो यह सीरीज़ मिस मत कीजिए

जयंती रंगनाथन by जयंती रंगनाथन
April 11, 2023
in ओए एंटरटेन्मेंट, ज़रूर पढ़ें, रिव्यूज़
A A
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
Share on FacebookShare on Twitter

वेब सीरीज़ जुबली एक काल्पनिक पीरियड ड्रामा है, जो आपको वर्ष 1947 के दौर में ले जाएगा. जयंती रंगनाथन कहती हैं कि अगर आप हिंदी फ़िल्मों के रसिया हैं और हिंदी गाने आपके डीएनए में हैं तो फौरन से पेश्तर इस सीरीज़ को देख डालिए. इसे कहते हैं वर्ड ऑफ़ माउथ पब्लिसिटी और इस तरह की पब्लिसिटी से इस बात पर यक़ी भी होता है कि अगर कोई चीज़ अच्छी है तो अपनी जगह खुद पा जाती है.

वेब सीरीज़: जुबली
कुल एपिसोड: 5  (अब तक रिलीज़ हुए)
प्लैफ़ॉर्म: ऐमाज़ॉन प्राइम
सितारे: प्रोसेनजीत चटर्जी, अदिति राव हैदरी, अपारशक्ति खुराना, वामिका गैबी और अन्य
निर्देशक: विक्रम मोटवानी

यहां मैं बात कर रही हूं, हाल में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ जुबली की. जिसकी कहानी शुरू होती है साल 1947 से. ये वो समय था, जब देश आज़ाद होने की राह पर था और हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में हलचल मची हुई थी. अगर आप हिंदी फ़िल्मों के जानकार हैं तो आप बॉम्बे टॉकीज़ के कर्ताधर्ता हिमांशु रॉय और उनकी सुपर स्टार पत्नी देविका रानी के नाम से भी परिचित होंगे. इस टॉकीज़ ने न जाने कितने सितारे बनाए और सुपर हिट फ़िल्में दीं.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

मेरे पसंदीदा निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने कहानी में थोड़ा फेरबदल किया है. हिमांशु रॉय तो देश की आजादी के पहले ही निकल लिए थे. पर जुबली में रॉय टाकीज है, जिसका मालिक है श्रीकांत रॉय (प्रोसेनजित). उनकी पत्नी सुमित्रा (अदिति राव हैदरी) नामी सितारा है. उन्हें तलाश है अपने अगले सुपर स्टार मदन कुमार की. लखनऊ के विख्यात थिएटर आर्टिस्ट जमशेद ख़ान (नंदीश सिंह सिंधु) का स्क्रीन टेस्ट देख कर वे तय कर चुके हैं कि यही उनका अगला हीरो होगा और उसका नाम होगा मदन कुमार. क्योंकि ख़ान नाम के साथ कोई हीरो नहीं बन सकता (ये उस समय की बात थी, उन्हें आने वाले समय का अंदाज़ा नहीं था कि हिंदी फ़िल्मों पर किस तरह ख़ान राज करेंगे).

इस ख़ूबसूरत और आशिक मिज़ाज कहानी के बैक्ग्राउंड में है हिंदुस्तान-पाकिस्तान का बंटवारा, दंगे, रेफ्यूजी कैंप, आज़ादी के बाद आंखों में कुछ करने का सपना लिए बेख़ौफ़ और बिखरा हुआ युवा. बॉम्बे नगरी के बनने की कहानियां और फ़िल्मों और फ़िल्मों गानों की वो हक़ीक़त जो हम बहुत बाद में जान पाए. हम जब बच्चे थे तब रेडियो सिलोन बहुत लोकप्रिय हुआ करता था. ख़ासकर बुधवार को बिनाका गीतमाला बिना नागा सुनते. विविध भारती में बहुत बाद में हिंदी गाने बजने लगे. विविध भारती की लोकप्रियता के चलते रेडियो सिलोन अपने आप पीछे हट गया. ये कहानियां इस सीरीज़ में नज़र आती हैं. वो भी बेहद ख़ूबसूरती से पिरोई हुई. सीरीज़ के कई किरदार आपको जाने-पहचाने लगेंगे.

अब आते हैं कहानी पर. रॉय अपने सबसे ख़ास सिपहसालार बिनोद दास को लखनऊ भेजता है ख़ान और अपनी पत्नी सुमित्रा को लाने. जिनके बीच धुआंधार अफ़ेयर चल रहा है. सुमित्रा अपने पति और बॉम्बे में जीता-जागता करियर छोड़ ख़ान के साथ करांची जा कर नई दुनिया शुरू करने को राजी हो जाती है. दास का इरादा कुछ और ही है. दास की दबी महात्वाकांक्षा है ख़ुद मदन कुमार बनने की.

इस भूमिका में अपारशक्ति खुराना को देख पहले मुझे लगा ग़लत कास्टिंग हुई है. पर दो एपिसोड के बाद वो एकदम सही लगने लगा. अपने समय का थोड़ा भीरू, थोड़ा कमीना और बहुत मेहनती और चालाक बंदा. करांची में थिएटर ग्रुप चलाने वाले नारायण (अरुण गोविल) और उनका बेटा जय खन्ना (सिद्धांत गुप्ता )भी सीरीज़ के अहम किरदार हैं. जय का खिलंदड़ापन शुरू से मुझे लुभा गया. इसके बाद रेफ्यूजी बन कर बॉम्बे आना, दास की मदद से रॉय स्टुडियो के कैंटीन में नौकर बनना और लखनऊ की तवायफ़ नीलोफर से इश्क करना, जय के कई सारे शेड्स हैं.

जय फ़िल्म निर्देशक बनना चाहता है और उसमें हीरो की भूमिका में लेना चाहता है मदन कुमार को. बहुत बड़ा दांव है यह सबके लिए. यहां इस सीरीज़ का इंटरवल हो जाता है. पहले पांच एपिसोड के बाद अगले पांच एपिसोड 12 अप्रैल को रिलीज़ होने वाले हैं. मुझे पता है इस शनिवार को पूरे दिन मैं बिंज वॉच करूंगी.

इस सीरीज़ को देखते हुए मैं जैसे समय के रथ पर बैठ कर सालों पहले पहुंच गई. सेट, संगीत, स्टार कास्ट, कहानी और संवाद के कहने ही क्या? सीरीज़ में अगर कहीं झोल आता है या रफ़्तार सुस्त पड़ती है तो लगता है यह भी कहानी की मांग है. अरुण गोविल को अर्से बाद देखना सुखद रहा. अच्छा लग रहा है, बहुत दिनों बाद एक संतुष्ट करने वाली सीरीज़ देख कर. अगर आप हिंदी फ़िल्मों के रसिया हैं, हिंदी गाने आपके डीएनए में हैं तो यह सीरीज़ क़तई मिस मत कीजिए.

फ़ोटो: गूगल

Tags: #mustwatchseries#vikrmadityamotwani#जुबली#हिंदीफ़िल्मोंकीथातीAditi Rao Hydariamazon primeAparshakti KhuranaJubileePeriod DramaPeriod Drama on BollywoodVikram MotwaniWeb Seriesअदिति राव हैदरीअपारशक्ति खुरानाऐमाज़ॉन प्राइमपीरियड ड्रामाबॉलिवुड पर पीरियड ड्रामाविक्रम मोटवानीवेब सीरीज़
जयंती रंगनाथन

जयंती रंगनाथन

वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन ने धर्मयुग, सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविज़न, वनिता और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है. पिछले दस वर्षों से वे दैनिक हिंदुस्तान में एग्ज़ेक्यूटिव एडिटर हैं. उनके पांच उपन्यास और तीन कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं. देश का पहला फ़ेसबुक उपन्यास भी उनकी संकल्पना थी और यह उनके संपादन में छपा. बच्चों पर लिखी उनकी 100 से अधिक कहानियां रेडियो, टीवी, पत्रिकाओं और ऑडियोबुक के रूप में प्रकाशित-प्रसारित हो चुकी हैं.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum