• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

मनुष्यत्व की यात्रा की शुरुआत तो कीजिए

फिर आप जीवन की यात्रा का आनंद लेने तैयार हो जाएंगे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 29, 2023
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
मनुष्यत्व की यात्रा की शुरुआत तो कीजिए
Share on FacebookShare on Twitter

मनुष्य और जानवर में बुनियादी अंतर अक़्ल का ही होता है. मनुष्य सोच-समझ सकता है, अत: उससे हर मुद्दे पर समझदारी की अपेक्षा होती है. बहरहाल, कई बार हम मनुष्य भी अपनी समझ का इस्तेमाल किए बना किसी दूसरे की कही बातों में आकर ऐसा व्यवहार करने लगते हैं कि लगता ही नहीं है कि जानवरों में और हममें कोई ज़्यादा फ़र्क़ रह गया हो. जानेमाने गांधीवादी व समाजसेवी हिमांशु कुमार इसी बात के बारे में आपको अपने नज़रिए से बता रहे हैं कि आप किस तरह जानवरपन से मनुष्यत्व की यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं.

यह बात सहजबोध से समझी जा सकती है कि यदि आप का जन्म हिंदू घर में हुआ तो आप हिंदू हित की बात करेंगे. आपका जन्म मुस्लिम घर में हो गया तो आप मुसलमानों के मुद्दों पर बोलेंगे.

यदि आप ऊंची जात वाले घर में पैदा हुए तो आप दलितों के मुद्दों पर अविचलित रहेंगे और अगर आपका जन्म दलित परिवार में हुआ तो आप दलित समस्याओं पर बोलेंगे.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026

आपका जन्म किसी बड़े शहर में हुआ है, आप वहीं पले-बढ़े हैं तो आप दंतेवाड़ा के आदिवासियों की ज़मीनें छीने जाने को विकास के लिए ज़रूरी बताएंगे और अगर आपका जन्म दंतेवाड़ा के आदिवासी के घर में हुआ तो आप नक्सलवादी कहलाएंगे.

किसी ख़ास जगह पैदा होने की वजह से आप एक ख़ास तरीक़े से सोचते हैं. कहने का मतलब ये कि आपका चिंतन स्थान सापेक्ष है और स्थान बदलते ही आपके विचार भी बदल जाएंगे.

लेकिन यह बात तो आप मानेंगे कि सत्य तो स्थान बदलने से भी कभी नहीं बदलता. सत्य हिंदू या मुसलमान, सवर्ण या दलित के घर में या फिर भारत या पाकिस्तान में भी नहीं बदलता.

अब देखिए, आपके विचार अपने जन्म के स्थान के कारण बने हैं तो आप सोचिए कि क्या उन विचारों में हर स्थान में सही सिद्ध होने का गुण है? कभी अपने ही मन में अपना स्थान बदलकर फिर सोचिए. कल्पना में ख़ुद को अपने विरोधी के स्थान पर रखकर सोचने की कोशिश कीजिए.

क्या आप हर जगह के सत्य को देख पा रहे हैं? क्या अब भी आपको लगता है आप सही थे? देखिए आपका कट्टर नज़रिया अब हल्का होने लगा है. यही मुक्ति है! यही आपके जानवरपन से मनुष्यत्व की यात्रा की शुरुआत है.
यदि आपने ऐसा कर लिया तो फिर आप जीवन का आनंद लेने के लिए तैयार हैं!

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: AnimalityhumanityJourney of HumanitysecularismSituationtruthजानवरपनधर्मनिरपेक्षतापरिस्थितिमनुष्यत्वमनुष्यत्व की यात्रासच्चाई
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार
सुर्ख़ियों में

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum