• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 26, 2023
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, रेसिपी
A A
desi-drinks
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप मौसम की गर्मी से परेशान हैं-तब भी, यदि आप घर पर पार्टी ऑर्गैनाइज़ कर रहे हैं-तब भी और यदि आप पेट के लिए मुफ़ीद ड्रिंक्स तलाश रहे हैं-तब भी. यहां हम जिन तीन देसी ड्रिंक्स की रेसिपी बता रहे हैं, वे इन तीनों कामों में रंग जमाने का माद्दा रखते हैं.

यदि आप इस मौसम में अपने परिजनों और दोस्तों के साथ कोई पार्टी प्लान कर रहे हैं तो उसके मेनू में इन तीन में से कोई एक ड्रिंक ज़रूर शामिल करें. हमारा दावा है कि वह ड्रिंक सुपरहिट साबित होगा. हम जिन ड्रिंक्स की रेसिपी आपको बता रहे हैं, वे पार्टी के तले-भुने व्यंजनों को खाने से होने वाली ऐसिडिटी से बचाए रखेंगे और भोजन को पचाने में भी मददगार होंगे. तो आइए, जानते हैं कि आख़िर कौन से हैं ये ड्रिंक्स:

सोल कढ़ी
मूल रूप कोंकण क्षेत्र के इस पेय को खाना खाने के बाद पिया जाता है. यह ड्रिंक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पाचन की क्रिया को सरल बनाने का काम करता है.
sol-kadhi
सामग्री
1 नारियल (पानी वाला), कद्दूकस किया हुआ
6-8 कोकम, आधे घंटे के लिए गर्म पानी में भिगोए हुए
2 कलियां लहसुन की, कटी हुई
1 हरी मिर्च, कटी हुई (यदि ज़्यादा तीखा पसंद करते हैं तो मिर्च की मात्रा बढ़ा लें)
1 टेबलस्पून शक्कर
1 टेबलस्पून हरा धनिया, कटा हुआ, सजाने के लिए
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

विधि
1. कद्दूकस किया हुआ नारियल, लहसुन और मिर्च को ब्लेंडर जार में डालें. इसमें एक ग्लास पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें.
2. इस मिश्रण को छान लें. बचे हुए नारियल के पेस्ट मे थोड़ा और पानी डालकर दोबारा छानें, ताकि नारियल का पूरा दूध निकल आए.
3. गरम पानी में भीगे हुए कोकम को हाथ से मसलें और छान कर नारियल के दूध में मिलाएं.
4. अब शक्कर व स्वादानुसार नमक मिलाएं और धनिया पत्ती से सजाएं. कुछ देर फ्रिज में रखें. इसे ठंडा ही सर्व करें.

जलजीरा
जलजीरा को मीठा या नमकीन दोनों तरह से बनाया जा सकता है. इसमें नींबू मिलाने से इसका स्वाद और गुण दोनों ही बढ़ जाते हैं. इसे वेलकम ड्रिंक की तरह या फिर भोजन के बाद भी लिया जा सकता है.
jaljeera
सामग्री
1 टेबलस्पून जलजीरा पाउडर (बाज़ार में उपलब्ध)
1 नींबू का रस
2 ग्लास पानी
शक्कर स्वादानुसार (यदि मीठा बनाना चाहें)
8-10 पुदीने के पत्ते, हाथ से छोटे टुकड़ों में तोड़े हुए

विधि
1. एक जग में दो ग्लास पानी डालें.
2. इसमें नींबू का रस, जलजीरा पाउडर और पुदीने के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
3. यदि मीठा जलजीरा बना रहे हों तो स्वादानुसार शक्कर मिलाएं.
4. इसे फ्रिज में रखें, ठंडा ही सर्व करें और सर्व करने से पहले अच्छी तरह मिला लें, क्योंकि जलजीरा पाउडर नीचे बैठ जाता है.

सत्तू ड्रिंक
सत्तू को तो यूं भी ऐसिडिटी से बचने के लिए बेहद असरकारक होता है. सत्तू का ड्रिंक भी मीठा या नमकीन दोनों ही तरह से बनाया जा सकता है. इसे वेलकम ड्रिंक की तरह पेश करना बेहतर होगा.
sattu-banana-drink
सामग्री
मीठे ड्रिंक के लिए
6 टेबलस्पून सत्तू
2 ग्लास पानी
1 केला, छीलकर काटा हुआ
शक्कर स्वादानुसार

नमकीन ड्रिंक के लिए
6 टेबलस्पून सत्तू
1 नींबू का रस
1 टीस्पून भुना जीरा, पिसा हुआ (थोड़ा सजाने के लिए अलग रख लें)
¼ टीस्पून काला नमक
1 टीस्पून हरा धनिया, सजाने के लिए
नमक स्वादानुसार

विधि
1. सत्तू का मीठा ड्रिंक बनाने के लिए बताई गई सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर जार में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. इसे फ्रिज में ठंडा होने दें और ठंडा ही सर्व करें.
2. सत्तू का नमकीन ड्रिंक बनाने के लिए बताई गई सभी चीज़ों को ब्लेंडर जार में डालें और अच्छी तरह ब्लेंड करें. फ्रिज में ठंडा होने दें. सर्व करते समय ऊपर से भुना जीरा और धनिया डालें.

फ़ोटो साभार: फ्रीपिक व गूगल

 

Tags: BeveragesDesi DrinksdrinksJaljeeraNamkeen Sattu DrinkParty DrinksSattuSol KadhiSweet Sattu Drinkजलजीराड्रिंक्सदेसी ड्रिंक्सनमकीन सत्तू ड्रिंकपार्टी के लिए ड्रिंक्सपेयमीठा सत्तू ड्रिंकसत्तूसोल कढ़ी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum