• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

तो एआइ आख़िर आपके जीवन पर वास्तव में क्या असर डालेगा?

मान भी लीजिए कि आप आर्टिफ़िशल इंटेलिजेंस की निगरानी में हैं!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 21, 2023
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
तो एआइ आख़िर आपके जीवन पर वास्तव में क्या असर डालेगा?
Share on FacebookShare on Twitter

आर्टिफ़िशल इंटेलिजेंस यानी एआइ के बारे में हमें साइंस फ़िक्शन फ़िल्मों ने तब से आगाह कर रखा है, जबकि एआइ टर्म का ईजाद भी नहीं हुआ था. कैसे एआइ और स्मार्ट फ़ोन का तालमेल आपको और हमको अपनी गिरफ़्त में ले रहा है और आगे यह क्या-क्या कर सकता है, इसके बारे में पढ़िए प्रकाशक व लेखक अशफ़ाक अहमद का यह नज़रिया. इस सीरीज़ में एआइ पर उनका नज़रिया दो और आलेखों के ज़रिए आप तक जल्द ही पहुंचाएंगे हम.

अभी हाल ही में टॉम क्रूज़ की मिशन इम्पॉसिबल श्रृंखला की रीसेंट फ़िल्म देखी, इस फ़िल्म में पूरा कांसेप्ट एआइ पर बेस्ड है, जिसे इंग्लिश वर्शन में एंटिटी और हिंदी में वजूद का नाम दिया गया है. इससे पहले जेसन स्टेथम की हाल ही में आई ऑपरेशन फ़ॉर्चून भी एक एआइ प्रोग्राम पर आधारित है और उससे पहले आई गेल गेडॉट और आलिया भट्ट की हार्ट ऑफ़ स्टोन में भी एक ऐसे ही सर्विलांस सिस्टम को केंद्र में रखा गया है, जैसे विन डीज़ल की फ़्यूरियस 7 में गॉड्स आई को रखा गया था, जो एक ऐसा सिस्टम है, जो रियल टाइम में किसी को भी, कभी भी और कहीं भी ट्रैक कर सकता है.

यह सब दिनों दिन उन्नत होती टेक्नोलॉजी पर आधारित फ़िल्में हैं, जो हॉलिवुड वाले धड़ाधड़ और मुख्यधारा के सितारों के साथ पूरी तकनीकी कुशलता के साथ बना रहे हैं और उस भविष्य के प्रति हमें चेता रहे हैं—जो हमसे कुछ ही साल दूर है. इसकी चेतावनी बहुत पहले आर्नल्ड श्वार्ज़नेगर की फ़िल्म सीरीज टर्मिनेटर के ज़रिए दी गई थी, जहां एक कंप्यूटर सिस्टम स्काईनेट अपनी ख़ुद की चेतना विकसित कर लेता है और फिर न्यूक करके पृथ्वी से मानवजाति का सफ़ाया कर देता है. एसा ही कुछ कॉन्सेप्ट विल स्मिथ की आई-रोबोट का था और उसकी भारतीय नकल रोबोट का था. तब भले उसे एआइ न कहा गया हो, लेकिन बाद में इसे एआइ के रूप में परिभाषित किया गया, जो कि अब एक व्यवहारिक सच्चाई है. हम लाख इसे नापसंद करें पर इससे बच नहीं सकते.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026

दुनिया में हर नागरिक को एक डिजिटल पहचान दी जा रही है, उसकी सारी इन्फ़र्मेशन, उसकी बायोमेट्रिक पहचान के साथ कंप्यूटिंग सिस्टम में दर्ज की जा रही है और लेन-देन के लिए भी उसे पूरी तरह इंटरनेट पर आश्रित किया जा रहा है. स्मार्ट फ़ोन के नाम पर जो फ़ोन हमें थमाए जा रहे हैं, वे उच्च-तकनीक के साथ हमारे घरों में, हर पल हमारे साथ रहते, हमारी जासूसी कर रहे हैं. वे हमारी बातें सुनते हैं, हमारे दिमाग़ को पढ़ते हैं (फ़ोन की स्क्रीन पर हम कितनी देर किसी चीज़ को देखते हैं, इस हिसाब से) हमारी पसंद-नापसंद जान रहे हैं और एक विशाल डेटा तैयार कर रहे हैं. मोबाइल नहीं तो जिस कंप्यूटर, लैपटॉप पर आप काम कर रहे हैं, मनोरंजन कर रहे हैं—वे सभी ऐसा कर रहे हैं.

इस डेटा का इस्तेमाल अभी शुरुआती दौर में उत्पादों को बेचने के उद्देश्य से किया जा रहा है. लेकिन अगले चरण में इसे अपने विभत्स रूप में लोगों को नियंत्रित करने के लिए प्रयोग किया जाएगा. उनके दिमाग़ों को अपनी दी हुई फ्रिक्वेंसी पर ट्रिगर करने के लिए किया जाएगा. अभी इस फ़ील्ड में इसका इस्तेमाल चुनावी सिस्टम में किया जा रहा है. एक से एक एआइ प्रोग्राम डिज़ाइन किए जा रहे हैं—जो अपने बेसिक रूप में भले आम लोगों को उपलब्ध हो जाएं और वे किसी की भी शक्ल के सहारे कैसा भी फ़ोटो/वीडियो बनाने से लेकर आर्ट/डाक्यूमेंट्स बनाने तक ही सीमित रह कर ख़ुश हो लें, लेकिन इसका घातक इस्तेमाल सक्षम हैकर्स और ताक़तवर सरकारें करेंगी—न सिर्फ़ अपने ही नागरिकों के ख़िलाफ़, बल्कि दूसरे देशों के खिलाफ़ भी.

इसके ज़रिए किसी का बैंक अकाउंट ख़ाली कर सकते हैं, किसी के सारे ट्रांज़ैक्शन रोक कर उसे आर्थिक रूप से पंगु बना सकते हैं या किसी के फ़ोन/लैपटॉप से गुप्त जानकारियां हासिल कर के उसे ब्लैकमेल कर सकते हैं (इस कला का ज़्यादातर इस्तेमाल हैकर्स करेंगे), विपक्ष, विपक्ष में खड़े पत्रकार, जज, सामाजिक कार्यकर्ता वगैरह के फ़ोन/लैपटॉप को टार्गेट करके, उनमें अपने वे सॉफ़्टवेयर इंस्टाल किए जा सकते हैं जिनके सहारे उन्हें लगातार सर्विलांस में रख कर, उनके हर कॉल/मैसेज को मॉनिटर करके उनके ख़िलाफ़ अपनी रणनीति बनाई जा सके, या उनके फ़ोन/लैपटॉप/डेस्कटॉप आदि में फ़ेक सबूत प्लांट करके उन्हें अपराधी/देशद्रोही साबित करके रास्ते से हटाया जा सके (यह काम सरकारें करेंगी और अपने देश में भी दोनों कांड किए जा चुके हैं), या दूसरे देशों के एयर डिफ़ेंस सिस्टम, ड्रोन, मिसाइल हैक करके अपने हिसाब से इस्तेमाल करने से लेकर, उनके सिस्टम में घुसपैठ करके रिक्वायर्ड इन्फ़र्मेशन निकाले जाने जैसे काम किए जा सकते हैं, जो ऑलरेडी किए जा रहे हैं.

यह जो आपको अपने देश में वर्तमान सत्ता के समर्थकों का इतना बड़ा वर्ग दिखता है, यह इसलिए नहीं है कि सरकार ने कोई बहुत अच्छा काम किया है या लोगों का जीवन स्तर सुधार दिया है—उल्टा लोगों का जीवन स्तर और ख़राब हुआ है इसकी लगातार नाकामियों के चलते, लेकिन फिर भी यह इतना समर्थन रखती है तो वह इसी तरह की टेक्नोलॉजी के भरोसे ऐसा कर पाने में कामयाब है, जिस पर वे अंधाधुंध पैसा बहा रहे हैं—कुछ सामने से दिखता है, कुछ पर्दे के पीछे है. बावजूद इसके, इंसान मशीन नहीं है और उसे सौ प्रतिशत कंट्रोल करना मुश्किल है और उसके किसी भी पल में अप्रत्याशित होने की संभावना हमेशा मौजूद रहती है. मान लीजिए, आम चुनाव से ऐन पहले कोई एक चीज़ भी उसे वर्तमान सत्ता के ख़िलाफ़ और विपक्ष के पक्ष में ट्रिगर कर सकती है और पूरी तस्वीर बदल सकती है. सत्ता बदलते ही आपको यह वर्तमान सत्ता समर्थन वाली भीड़ कम होती और तब की सरकार समर्थक भीड़ एकदम से विशाल होते दिखेगी. इसके पीछे के भी जितने मनोवैज्ञानिक कारण होंगे, उन कारणों को बनाने के पीछे उतना ही टेक्नालॉजी का सपोर्ट होगा.

असल में आप सोचते हैं कि आप स्वतंत्र चेतना रखते हैं और आपकी हर पसंद-नापसंद आपकी अपनी चॉइस है, लेकिन ऐसा नहीं है. आपके आसपास इस लगातार उन्नत होती टेक्नालॉजी से लैस एक खेल चल रहा है, जिसके हम सब एक मामूली मोहरे हैं. कहीं भी कोई स्वतंत्र नहीं है, हर किसी की सोच/समर्थन/विरोध/पसंद/नापसंद कहीं और से ट्रिगर की जा रही है. ठीक है कि अभी इन सब खेलों के बैकएंड पर आपको कुछ इंसान मिलेंगे—लेकिन असल ख़तरे को हम तब फ़ेस करेंगे जब किसी एक एआइ की चेतना ख़ुद विकसित हो जाएगी ऐसा कोई भी सिस्टम आज के नेट से जुड़े हर सिस्टम पर प्रभावी होने और उसे अपने हिसाब से मैनेज/मैनीपुलेट करने में कुछ सेकेंड भर लगाएगा. इस लगातार उन्नत होती तकनीक, आर्टिफ़िशल इंटेलिजेंस से यही ख़तरा है, जिसकी तरफ़ संकेत देती, एक के बाद एक हॉलिवुड मूवीज़ सामने आ रही हैं.

यह ठीक है कि पूरा कंट्रोल पा लेने के बाद भी शायद ऐसा कोई एआइ सिस्टम दुनिया को प्रापर रूप में वैसे न चला पाए, जैसे यह अब तक चलती आई है—लेकिन इसे तहस-नहस तो कर ही सकता है और यही वास्तविक ख़तरा है. यह भविष्य की बात है, लेकिन वर्तमान यह है कि आप इसकी चपेट में हैं—यह आपके दिमाग़ में है और लगातार आपको अपने हिसाब से चला रहा है… यह अलग बात है कि आप इसे महसूस नहीं कर पाते और अपना नैचुरल ऐक्ट समझते ख़ुशी-ख़ुशी अपने पर थोपी गई हर तकनीक को स्वीकारते जिए जा रहे हैं.

फ़ोटो साभार: फ्रीपिक

Tags: AIAI and Smart PhonesArtificial IntelligenceCommon Man and AIDataHollywoodImpact of AIScience Fiction MoviesSmart Phonesआम आदमी और एआइआर्टफ़िशल इंटेलिजेंसएआइएआइ और स्मार्ट फ़ोनएआइ का असरडेटासाइंस फ़िक्शन फ़िल्मेंस्मार्ट फ़ोनहॉलिवुड
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार
सुर्ख़ियों में

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum