• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

आख़िर क्या होगा कट्टरता की तरफ़ बढ़ते भारत का अंजाम?

सरहद में नहीं बंधते कला और कलाकार

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 1, 2025
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
fanaticism
Share on FacebookShare on Twitter

हमारा देश भारत, जहां होश संभालते ही मैंने जाना और पाया कि यह एक उदार, विविधता से भरा और बड़े दिल वाला मुल्क़ है. इस बात को मैंने अपने जीवन में कई बार दिल से भी महसूस किया कि वाक़ई हमारा देश उदार दिल लोगों से भरा है, लेकिन अब, जबकि ये छवि टूट रही है, यह देश से सच्चा प्रेम करने वाले कई देशवासियों का दिल भी तोड़ रही है. इसी के बारे में बात कर रहा है भगवान दास का ये नज़रिया.

वर्ष 1998 में मशहूर फ़िल्म अभिनेता दिलीप कुमार को पाकिस्तान की सरकार ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ निशान ए इम्तियाज़’ देने की घोषणा की थी. दिलीप साहब मुंबई में रहते थे, घोषणा होने के बाद से ही शिवसेना के लोगों ने उनसे सम्मान ठुकरा देने को कहा और ऐसा न करने पर उनका विरोध करने की बात कही. दिलीप साहब को शिवसेना का रुख़ मालूम था, लेकिन ये भी एक सच्चाई थी कि उनकी पैदाइश पार्टीशन के पहले पेशावर, पाकिस्तान की थी और इसीलिए उनका पाकिस्तान से लगाव लाज़मी था. पाकिस्तान के लोग भी दिलीप साहब को दिलोजान से चाहते थे, चाहते हैं, इसमें कोई शक़ नहीं था और कोई शक़ नहीं है.

दिलीप साहब पसोपेश में पड़ गए, बहरहाल उन्होंने प्रधानमंत्री बाजपेयी से मशवरा किया तो बाजपेयी जी उन्हें कहा कि आप जाइए और सम्मान स्वीकार कीजिए. आप कलाकार हैं और कलाकारों को सीमाओं में बंधा नहीं जा सकता और वैसे भी आपकी पैदाइश पाकिस्तान की है इस तरह तो आप दोनों मुल्क़ों के हैं. दिलीप साहब पाकिस्तान गए उन्होंने वो सम्मान स्वीकार किया. हां, इसके लिए उन्हें अपने देश में थोड़ी-बहुत लानत-मलामत तो झेलनी पड़ी, लेकिन इस बात का कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं बना.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

आज ये कहानी इसलिए याद आ गई कि अभी हाल में ही भारतीय कलाकार दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म सरदारजी 3 रिलीज हुई है, इस फ़िल्म में पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर ने भी काम किया है. बस फिर क्या था, हमारे देश का बायकॉट गैंग सक्रिय हो गया. दिलजीत को लानत और गालियां मिलनी शुरू हो गईं. कोई कह रहा है दिलजीत को बैन कर दो, कोई कह रहा है दिलजीत ग़द्दार है तो कोई कह रहा है कि उसकी नागरिकता रद्द कर दो. यानी एक बंदा केवल एक कलाकार के साथ काम क्या कर लेता है, लोग उसके ख़ून के प्यासे हो जाते हैं.

बहरहाल, पब्लिक के दबाव में भारत में दिलजीत की यह फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो रही है. लेकिन आपको बता दें कि फ़िल्म पाकिस्तान में रिलीज़ हो गई है. लोग फ़िल्म का लुत्फ़ ले रहे हैं और फ़िल्म एक बड़ी सफलता की और बढ़ रही है. भारत और पाकिस्तान में तनाव काफ़ी पुराने समय से चल रहा है और अभी हाल के समय में इसमें इज़ाफ़ा ही हुआ है, लेकिन ग़ौरतलब बात ये है कि इसके बावजूद भी पाकिस्तान ने इस भारतीय फ़िल्म को बैन नहीं किया. शायद पाकिस्तान के लीडर कलाकारों को सीमाओं में नहीं बांधना चाहते. इसके उलट भारत में इस फ़िल्म को अभी तक रिलीज़ की अनुमति नहीं मिली है, जबकि ये एक भारतीय फ़िल्म है.

मैंने जब से होश संभाला है यही सुना और समझा है कि भारत एक उदार, विविधता से भरा और बड़े दिल वाला मुल्क़ है और इसके बरक्स पाकिस्तान एक कट्टरपंथी और छोटी सोच का मुल्क़ है. लेकिन दशकों की कट्टरता ने पाकिस्तान को विश्व पटल पर काफ़ी पीछे धकेल दिया है और वो शायद महसूस करता है कि अगर उसे आगे बढ़ना है और एक सफल मुल्क़ बनाना है तो उसे कट्टरता को छोड़ कर उदार बनाना होगा और अपने समाज को वैज्ञानिक सोच पर आधारित समाज बनाना होगा.
इसके विपरीत भारत, जो अब तक एक उदार और समावेशी मुल्क था, वो इसके ठीक उल्टे रास्ते पर चल पड़ा है. ऐसे में आप ख़ुद ही सोचिए कि हमारा अंजाम क्या होगा?

 

 

Tags: art is not divided by bordersart loveAtal Bihari VajpayeeDilip KumarDiljit DosanjhfilmHania AamirindiaNishan-e-ImtiazPakistanSardar 3towards fanaticismअटल बिहारी बाजपेयीकट्टरता की ओरकला प्रेमदिलजीत दोसांझदिलीप कुमारनिशान ए इम्तियाज़पाकिस्तानफ़िल्मभारतसरदार 3सरहदों में नहीं बंटती कलाहानिया आमिर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum