• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

5 नैचुरल बॉडी डियोडरेंट्स, इन्हें लगाएंगे तो बाज़ार वाले डियो भूल जाएंगे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 24, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
5 नैचुरल बॉडी डियोडरेंट्स, इन्हें लगाएंगे तो बाज़ार वाले डियो भूल जाएंगे

Rodolfo Sanches Carvalho @ Unsplash.com

Share on FacebookShare on Twitter

शरीर की दुर्गंध लोगों को आपसे दूर कर सकती है. आप शर्मिंदगी से भर सकते हैं. बाज़ार में आपको महकाने के लिए कई डियोडरेंट्स और परफ़्यूम मौजूद हैं, पर लंबे समय तक उनका इस्तेमाल हानिकारक साबित हो सकता है. तो क्यों न महकने के कुछ प्राकृतिक तरीक़ों पर ग़ौर फ़रमाया जाए.

कोई भी नहीं चाहता कि उसके शरीर की दुर्गंध से किसी को परेशानी हो. शरीर की दुर्गंध को भगाने के लिए इस्तेमाल होनेवाले पारंपरिक डियोडरेंट्स में पैराबीन और एल्युमिनियम होते हैं, जो बेशक पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाकर हमें महका देते हैं, पर लंबे समय तक इनके इस्तेमाल के अपने कई तरह के साइड इफ़ेक्ट्स हैं. अब सवाल उठता है कि करें तो क्या करें? आपकी यह दुविधा दूर करेंगे कुछ प्राकृतिक इंग्रीडिएंट्स, जो बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के आपको महकता हुआ रखेंगे.

प्राकृतिक डियोडरेंट #1 नींबू का रस

Eggbank/Unsplash.com

नींबू का मुख्य घटक है सिट्रिक एसिड, जो कि एक नैचुरल ऐंटी-बैक्टीरियल है. यह तो हमें पता ही है कि हमारे शरीर की दुर्गंध का मुख्य कारक बैक्टीरियाज़ होते हैं. आपको बस इतना करना है कि एक ताज़ा निचोड़े हुए नींबू के रस को कॉटन बॉल की मदद से अपने आर्मपिट्स समेत उन सभी जगहों पर लगाएं, जहां बहुत ज़्यादा पसीना आता हो. अगर आपने शेविंग की हो या कहीं जला, कटा और छिला हुआ हो तो वहां की त्वचा पर नींबू का रस न लगाएं.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

प्राकृतिक डियोडरेंट #2 एप्पल साइडर विनेगर

Anshu A/Unsplash.com

अपने ऐंटी-बायोटिक गुणों के चलते एप्पल साइडर विनेगर भी एक नैचुरल डियोडरेंट माना जाता है. बतौर डियो इसे यूज़ करना हो तो पानी और एप्पल साइडर विनेगर की समान मात्रा मिलाएं. उसके बाद कॉटन बॉल इसमें डुबोकर आर्मपिट्स और ज़्यादा पसीना आनेवाली जगहों पर लगाएं. आप स्प्रे बॉटल में एप्पल साइडर विनेगर और पानी के घोल को स्टोर करके भी रख सकते हैं.

प्राकृतिक डियोडरेंट #3 बेकिंग सोडा

लगभग हर किचन में मौजूद बेकिंग सोडा एक बेहतरीन हाईजीन प्रॉडक्ट भी साबित हो सकता है. इसके लिए आपको थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेना होगा, उसे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाना होगा. उसके बाद इस पेस्ट को अपने आर्मपिट्स पर लगाएं और सूखने दें.
यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आप एक हिस्सा बेकिंग सोडा और छह हिस्सा कॉर्न स्टार्च का लेकर उससे डस्टिंग पाउडर बना सकते हैं.

प्राकृतिक डियोडरेंट #4 नारियल का तेल

Photo: Tijana-Drndarski/Unsplash.com

शुद्ध नारियल तेल एक उम्दा ऐंटी-बैक्टीरियल और ऐंटी-वायरल इंग्रीडिएंट होता है. जब शरीर की दुर्गंध पैदा करनेवाले बैक्टीरियाज़ से छुटकारा पाने की बात हो तो नारियल तेल बड़े काम आता है. आपको बस करना यह है कि प्रभावित क्षेत्र पर थोड़ा-सा नारियल तेल लगाना है. हां, यह ध्यान ज़रूर रखें कि कपड़े पहनने से पहले इसे त्वचा में समा जाने दें.
नारियल तेल को डियोडरेंट के तौर पर इस्तेमाल करने का एक और तरीक़ा है. नारियल तेल को बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को आप स्टोर करके रख सकते हैं. एक तरीक़ा और भी है. समान मात्रा में बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च मिला लें. इसमें पर्याप्त मात्रा में नारियल तेल मिक्स करें. इस मिश्रण को सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें. उसके बाद इस्तेमाल करें.

प्राकृतिक डियोडरेंट #5 विच हेज़ल

Photo: aura-Ockel/Unsplash.com

विच हेज़ल एक बेहतरीन प्राकृतिक डियोडरेंट का काम करता है. यह त्वचा से अतिरिक्त मॉइस्चर को सोख लेता है और दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरियाज़ का भी ख़ात्मा करता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इस्तेमाल करने के बाद यह अपने निशान नहीं छोड़ता. आप कॉटन बॉल या कपड़े की मदद से उन जगहों पर विच हेज़ल लगाएं, जहां पसीना ज़्यादा आता हो. चूंकि यह जल्दी से ग़ायब हो जाता है इसलिए आपको कई बार लगाना पड़ सकता है.

Cover Photo: Rodolfo Sanches Carvalho @ Unsplash.com

Tags: Body OdorHome remediesHome remedies to get rid of body odorHow to get rid of Body odorNatural DeodorantsOye Aflatoon Home remediesSide effects of Deodorantsओए अफलातून घरेलू नुस्खेघरेलू नुस्खेडियोडरेंट्स के साइड इफेक्ट्सनैचुरल डियोडरेंट्सशरीर की दुर्गंध कैसे भगाएंशरीर की दुर्गंध भगाने के घरेलू नुस्खे
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum